Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ब्रेकअप के बाद खुद को ऐसे रखें बिजी
यह बात सच है कि प्यार होने में कुछ समय नहीं लगता। परंतु ब्रेक अप उससे भी कम समय में होता है! जब आप लंबे समय से किसी रिश्ते में रहते हैं और वह रिश्ता टूट जाता है तो आप सोचते हैं कि आप कभी भी इस दर्द और दुःख से बाहर नहीं निकल पायेंगे।
परन्तु यहाँ आप पूरी तरह गलत हैं। कोई भी कारण क्यों न हो अपने जीवन में हुए नुकसान के बारे में सोचकर जीवन बिताना कभी भी अच्छा नहीं होता। अत: ब्रेक अप के बाद आवश्यक है कि आप अपना ध्यान बंटाने के लिए कुछ नए काम करें।
READ: ब्रेकअप से आप क्या-क्या सीख सकती हैं
आपको अनेक लोग अनेक प्रकार की सलाह देते हैं। परन्तु यह बात महत्वपूर्ण है कि आप अपना जीवन किस प्रकार जीना चाहते हैं।
सफल जीवन के लिए आवश्यक है कि जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक हो। याद रखें कि ब्रेक अप का एक सकारात्मक बिंदु यह है कि अब आप जो चाहे वह कर सकते हैं।
READ: अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप करने के कुछ कठोर तरीके
ऐसा कुछ करें जो साहसिक, आनंददायक और मज़ा देने वाला हो। यही वह समय है जब आप ये सब चीज़ें कर सकते हैं। उन सब अच्छी बातों पर ध्यान केन्द्रित करने का प्रयत्न करें जो तब संभव है जब आप फिर से अकेले हों।
यदि आप ब्रेक अप के बाद स्वयं का ध्यान हटाने के लिए किसी उपाय की तलाश में हैं तो इन सुझावों को पढ़ें। इनमें से जो आपके लिए उपयुक्त हो उसे अपनाएँ।

कोई शौक अपनाएँ:
ऐसा कोई शौक अपनाएँ जिसमें आपके अधिक से अधिक समय और प्रयास की आवश्यकता हो। इससे उन बुरी घटनाओं से आपका ध्यान हटेगा। यदि आप ऐसा कोई शौक रखते हैं जिसके परिणाम उत्पादक हों तो इससे आपके आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को बढ़ावा मिलेगा।

कहें घूमने जाएँ:
क्या कभी आप अकेले घूमने गए हैं? यदि नहीं तो यही समय है जब आप नए स्थानों की सैर कर सकते हैं और नए अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। ब्रेक अप के बाद ऐसा करने से एक फायदा यह भी होता है कि आप को स्वतंत्र बनने में सहायता करता है।

स्वयं से प्रेम करें:
खुद को लाड़ प्यार करने के लिए कुछ समय निकालें। किसी स्पा या सैलून में जाकर और स्वयं को सजाएँ, संवारें। मेकओवर से न केवल आपका शारीरिक रूप बदलेगा बल्कि इससे आपकी भावनात्मक अवस्था में भी परिवर्तन होगा।

अपने सपनों का पीछा करें:
ज़रा सोचें और इस बात का पता लगायें कि आपके ऐसे कौन से सपने थे जो इस संबंध की वजह से आधे रास्ते में ही छूट गए थे। इससे आपको अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी।

मित्रों का समूह:
ब्रेक अप के बाद के दर्द से उबरने के लिए मित्रों के समूह से अच्छा अन्य कोई विकल्प नहीं है। मित्र आपके मस्तिष्क को सकारात्मक दिशा में ले जाने में सहायक होते हैं। अपने मित्रों के साथ रहें तथा उनसे बात करके अपने ब्रेक अप के दुःख को दूर करें।

घर की साज सज्जा में परिवर्तन करें:
आप नया जीवन प्रारंभ कर रहे हैं तथा कोई भी नई चीज़ आपको खुशी का एहसास दिलायेगी। घर की साज सज्जा में परिवर्तन करें। यह चुनाव आपका और केवल आपका होना चाहिए कि आप अपना घर किस प्रकार सजाना चाहते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि अपने पूर्व साथी से संबंधित सभी वस्तुओं को हटा दें। इससे आप वर्तमान में और तरोताजा रहेंगे

योग और ध्यान:
रेक अप के बाद योग और ध्यान का अभ्यास करके आप स्वयं को व्यस्त रख सकते हैं।

कुछ नया सीखें:
म्युज़िक, डांस, पेंटिंग, कुकिंग या नई भाषा! कुछ भी हो, कुछ नया सीखें जो आपको व्यस्त रखने में सहायक होगा। इसके अलावा यदि आप उचित चुनाव करें तो आप ऐसा कुछ सीख सकते हैं जो आगे चलकर आपकी जीविका का साधन बन सकता है या इसकी सहायता से आप नया व्यवसाय भी प्रारंभ कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
