Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
किस तरह की पार्टनर पसंद करते हैं मैच्योर मर्द
इस बात में कोई संदेह नहीं है कि मैच्योर आदमी को डेट करने में बेहद रोमांच होता है। यंग लड़कों में अपरिपक्वता साफ झलकती है, वो क्रेजी होते हैं और मुश्किल हालातों को हैंडल करने में असमर्थ होते हैं। लेकिन अगर आप किसी मैच्योर आदमी को डेट करती हैं तो आपकी मुश्किलें पल में हल हो जाती हैं, ये सेंसविल होते हैं साथ ही साथ आर्गेनाइज्ड होते हैं।
मैच्योर पुरूष में सबसे अच्छी बात ये होती है कि वे हर बात को अच्छे से सुनते हैं और आपकी मुश्किलों को समझने की कोशिश करते हैं न कि आप पर अपनी मर्जी थोपते हैं। साथ ही उनकी आपके साथ अंडरस्टैंडिंग भी अच्छी बनी रहती है क्योंकि इस मामले में भी उनकी उम्र और अनुभव दिखाई देता है।
महिलाओं में क्या खास चाहिए भारतीय पुरूषों को
ऐसे व्यक्ति को डेट करना, सुखद होता है और अगर आप शांत जीवन चाहती हैं तो इससे बेहतर विकल्प कुछ नहीं हो सकता है। लेकिन कई बार आपको समझ में नहीं आता है कि ऐसे मैच्योर पुरूषों को किसी भी लड़की में क्या अच्छा लगता है ताकि आप उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर पाएं या उनका दिल लूट सकें। आइए जानते हैं कि परिपक्व पुरूषों को लड़कियों में क्या भाता है और मैच्योर पुरूष को डेट कैसे करें:

1. उनके पीछे न भागें: पुरूष की फि़तरत होती है कि उन्हें उनके पीछे पड़ने वाला कभी पसंद नहीं आता है। आप भी इस बात को ध्यान रखें। मैच्योर पुरूष के पीछे भागना बंद करें, लेकिन ऐसा कर दें कि उनकी निगाह में आप बनी रहें। ज्यादा ऐसा करने से उनकी रूचि आपमें खत्म हो सकती है।

2. उन्हें करने दें: वो आपसे उम्र में बड़े हैं तो उन्हें हर काम करने से न रोकें। ऐसा करना उन्हें रास नहीं आएगा। आप उन्हें आभास कराएं कि आपको उनका आपके प्रति ऐसा करना अच्छा लगता है। इससे उनमें आपको लेकर मोटिवेशन आएगा और साथ देने के बारे में सोचेगे।

3. ड्रामा न करें: उनके साथ कभी ड्रामे वाली स्थिति उत्पन्न न होने दें। मैच्योर लोगों को ड्रामे से सख्त चिढ़ होती है। हो सकता है कि उनके पहले जिसके साथ रिलेशन हों, उसमें दरार का कारण ड्रामा ही रहा हो। बात को ध्यान से सुनें और समझने का प्रयास करें।

4. सीधी बात, नो बकवास: मैच्योर पुरूष को डेट करते समय याद रखें कि उनसे बकवास न करें। जो भी बात करें, वो सीधी होनी चाहिए। रहस्यमयी बातों को न करें, वरना उन्हें उलझन हो सकती है। घुमाफिरा कर बात करने से अच्छा है कि सीधी बात कह दें।

5. उनकी बुद्धि में प्रवेश करें: जिस पुरूष को कोई लड़की या महिला, दिमाग में घुस जाती है, तो दिल का कोई मतलब नहीं रह जाता है। आप उनको यह जताएं कि आप, उनके लायक हैं, आपको और उनका मेंटल स्टेटस एक है। कभी भी उनकी उम्र का जिक्र न छेडें। बिस्तर पर जाने से पहले आप उन्हें समझ लें और अच्छे से बातचीत कर लें।




Click it and Unblock the Notifications
