Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
दिल्ली की लड़कियों में है ऐसी बात जो किसी और में नहीं, जानिये इनसे डेट करने के क्या फायदे हैं
अक्सर देखा गया है कि लड़कों में दिल्ली की लड़कियों के लिये कुछ ज्यादा क्रेज रहता है। उन्हें लगता है कि दिल्ली की लड़कियां अन्य शहरों की लड़कियों के मुकाबले ज्यादा खूबसूरत, बोल्ड और चिल्ड आउट टाइप की होती हैं।
मगर वहीं दूसरी ओर लड़कों का यह भी मानना है कि दिल्ली की लड़कियां गर्लफ्रेंड बनाने लायक तो होती हैं, मगर उनसे शादी नहीं की जा सकती क्योंकि उनके खुद के अपने काफी नखरे होते हैं, जो हर लड़का नहीं झेल सकता।
वैसे दिल्ली की लड़की अगर ग्रुप में खड़ी होती है तो अलग से ही पहचान में आ जाती है। आज हम इसी बात से पर्दा उठाने वाले हैं और बताने वाले हैं कि आप को दिल्ली की लड़कियों से क्यों डेट करनी चाहिये।

जैसी भी हैं, उन्हें खुद पर गर्व है
दिल्ली की ज्यादातर लड़कियों को खुद पर गर्व होता है और वह किसी के लिये भी अपनी पहचान मिटाना नहीं चाहती। वैसे भी वो दिल्ली में रहती हैं, तो जाहिर सी बात है कि उन्हें गर्व तो होगा ही।

फैशन सेंस में अव्वल
उनका फैशन सेंस काफी हाई होता है। उन्हें भरी प्रकार से पता होता है कि उन्हें किस तरह से फैशनेबल दिखना है साथ ही वो खुद को टी शर्ट और पयजामे में भी कूल दिखा सकती हैं।

मोल भाव करने में नंबर वन
दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट में चले जाइये और खुद देख लीजिये कि ये लड़कियां किस कदर दुकान वाले को लूट लेती हैं।

इन्हें रोड साइड रोमियो को अच्छी तरह से हैंडल करना आता है
ये लड़कियां छेड़छाड़ बिल्कुल भी बरदाश नहीं करती। इन्हें कोई फरक नहीं पड़ता कि इन्हें अगर किसी ने देख लिया तो इनकी इज्जत धूल में मिल जाएगी।

खाने के साथ फिगर भी मेंटेन कर लेती हैं
दिल्ली के खाने की बात ही कुछ अलग होती है। यहां कि लड़कियां चाट और गोलगप्पे मन भर कर खाती भी हैं और फिगर भी काफी अच्छे से मेंटेन कर लेती हैं।

आत्मविश्वास से भरी रहती हैं
भले ही यह लड़कियां किसी डाउट में रहें, लेकिन इनके अंदर का कॉन्फिडेंस हमेशा परवान पर चढ़ा रहता है। आप इन्हें कभी भी नीचा नहीं दिखा पाएंगे।

चिल्ड आउट रहती हैं
आपको कभी भी ऐसी पार्टनर नहीं चाहिये होगी जो हर वक्त मुंह बनाए रहती होगी, है ना ? मगर दिल्ली की लड़कियों की यह खास बात है कि ये हमेशा चिल्ड आउट और कूल रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications