Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
बिना छिछोरापन किये ऐसे पटाएं खुद की पसंद की लड़की को
लड़के अक्सर ये शिकायत करते हैं कि उनकी पसंद की लड़कियां हमेशा उन्हें फ्रेंड जोन कर देती हैं। इससे उनका कॉन्फिडेंस खतम हो जाता है और वे सोंचते हैं कि उन्हें कोई भी लड़की गर्लफ्रेंड बनाने के लिये नहीं मिलेगी।
अधिकतर लड़कों को पता ही नहीं होता है कि अपनी पसंद की लड़की से कैसे बात शुरु करनी चाहिये। दोस्तों, लड़की पटाने में रॉकेट सांइस की जरुरत नहीं पड़ती बल्कि सही से बात करने का तरीका आना चाहिये।
आज हम आपकी ये मुश्किल भी आसान किये देते हैं और बताते हैं ये 6 तरीके जिससे आप खुद की पसंद की लड़की को पटा सकते हैं।

1. उससे बात करने में सच्चा इंट्रेस्ट दिखाइये
अगर आपको एक अच्छी लड़की मिल गई और आप उससे बातें करना चाहते हैं, मगर क्या बात करनी है इसका कोई आइडिया नहीं है तो, उससे उसकी जॉब, पैरेंट्स और उसके शौक के बारे में पूछें। फिर उसकी बातें सुनें और इसी पे आधारित अगली बात करें। इससे आप उसका भरोसा जीत लेंगे।

2. अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस पर काम करें
किसी भी लड़की का ध्यान पाने के लिये जरुरी नहीं है कि आपको हैंडसम दिखना पड़े। लड़कियों को वही लड़के पसंद आते हैं जिनमें कॉन्फिडेंस हो।

3. उसे अपने बराबर ही समझें
यह सोंचने की गलती ना करें कि लड़कियों के अंदर अपने करियर के प्रति कोई चाह नहीं होती। उनका करियर को भी उतना ही जरुरी समझें जितना कि आप खुद के समझते हैं।

4. सीधी बात कीजिये और हमेशा ईमानदार रहिये
अपनी भावनाओं के प्रति हमेशा ईमानदार रहिये और आपको उसके बारे में जैसा फील होता है, वह बताइये। कई लड़के बात छुपाते हैं और फिर फ्रेंडजोन में आ जाते हैं।

5. मजाकिया बनिये और खुद पर जोक मारिये
आपको उसके सामने जोकर बनने की जरुरत नहीं है। बस आपको अपनी लाइफ का कोई मजाकिया पल याद कर के उसे हंसाना है। इससे लगेगा कि आप खुद को उसके सामने कितना सहज महसूस करते हैं।

6. उसे चिढ़ाइये
उसे हंसाइये और उसे छोटी छोटी बात पर चिढ़ाइये, लेकिन इतना भी नहीं कि वह आपसे गुस्सा हो जाए। आप ऐसा मैसेज कर के या मिल कर कर भी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
