Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस तरह के लोगों से सेक्स करने से पहले 10 बार सोचें
आज इस आर्टिकल में हम बता रहे है कि आपको कैसे तरह के लोगों के साथ इंटीमेट नहीं होना चाहिए।
जब आप रिलेशन में होते है तो फिजिकली अपने पार्टनर से अट्रेक्ट भी होते हैं। हर कपल्स के बीच इंटीमेंसी एक नेचुरल सी बात है। अपने पार्टनर के साथ सेक्सुअल इन्वोल्व होना कोई बुरी बात नहीं हैं, लेकिन आप किस के साथ इन्वोल्व हो रहे हैं इस चीज के लिए सर्तक होना बहुत जरुरी है।
आज इस आर्टिकल में हम बता रहे है कि आपको कैसे तरह के लोगों के साथ इंटीमेट नहीं होना चाहिए।

1. जो आपसे सेक्स चाहते है
ऐसे लोग नॉर्मली सीधे मुंह बात तक नहीं करते पर जब बात सेक्स की हो तो दुनिया भर का प्यार उमड़ आता है। अचानक से आप पर वे खूब मेहरबान हो जाते हैं। पर ये मेहरबानी भी सेक्स के बाद गायब हो जाती है। ऐसे लोगों से दूस रहें, ये सिर्फ़ आपको फिजिकली अब्यूज कर रहे हैं। आपका फिजीकली यूज़ कर रहे हैं।

2. जो लोग सोशली आपसे अलग तरीके से पेश आते हैं
ऐसे लोगों के साथ अगर आप सेक्स करती हैं तो ये लोग आपको और भी ज्यादा आपका फायदा उठाने लगेंगे। इनके लिए आप एक तरह से ईजी गोइंग हो जाएंगी। वो आपको कभी इमोशनली बेवकूफ बनाकर आपका फायदा उठा सकते है। इसलिए ऐसे लोगों से बचकर रहें।

3. जिसके बारे में आप कुछ नहीं जानती हैं
वो कहता है कि आपको पसंद करता है पर अपने बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बताता है। कभी-कभी आपको कुछ बातों का पता चला भी तो वो सीधे बोल देता है कि पुरानी बाते मत करों अतीत को अतीत में रहने दो। ऐसे लोगों को अपनी सेक्स लाइफ का हिस्सा न बनाएं। कई बार वो अतीत से बाहर आने के लिए या एक का बदला दूसरे से लेने के लिए सेक्स करते हैं, पर आप कोई खिलौना तो नहीं!

4. जो बिजी रहना का बहाना करते हैं
ऐसे लोग आपको यकीन दिलाते हैं कि इनकी लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है इसलिए ये आपके साथ सही बर्ताव नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन सेक्स के वक्त ये आपको खूब केयर करेंगे और समझाते भी हैं कि कुछ वक्त लगेगा पर वो सब ठीक कर देंगे। ऐसे लोग कुछ ठीक करने नहीं, आपकी लाइफ खराब करने आते हैं।

5. जो दूसरों के साथ भी हो सेक्सुअल एक्टिवेट हो
जब आप जानती है कि कई तरह की STDs होती हैं तो फिर अपने साथ खिलवाड़ न करें।

6. जो न सुनना पसंद नहीं करते
ये वो लोग है जो आपके न सुनने के पक्ष में नहीं हैं, अगर आप उन्हें मना करती हैं तो वे गुस्सा हो जाते हैं और आप कई बार गलती से इस गुस्से को उनका प्यार समझ लेती हैं, ऐसे लोगों से बचकर रहने में ही भलाई हैं।

7. जिनका सफाई से कोई लेना देना नहीं हैं
ऐसे लोग जिनके मुंह से बदबू आती हो, जिन्हें नहाने की आदत न हो और जिनके कपड़े और बेडशीट्स देखकर आपको बैठने का मन भी न करे और ऐसे लोगों के बारे में सोचें भी नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
