Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
चैट करते हुए रखे इन बातों का ध्यान, वरना वो हो जाएंगी नाराज
हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप किसी भी लड़की को चैट से आसानी से इम्प्रेस कर पाएंगे।
टेक्नोलॉजी ने इस जमाने में तो रिलेशनशिप और दोस्ती के सारे मायने ही बदल कर रख दिए हैं। स्कूल, कॉलेज से शुरु होने वाली दोस्ती अब वर्चुअल होने लगी हैं।
लोग फ्रैंडशिप करने, अपनी फीलिंग एक्प्रेस करने और लड़की को इम्प्रेस करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने लगे हैं। लेकिन कभी-कभी लड़कों को लिए चैट से लड़की को इम्प्रेस करके दोस्ती करना आसान नहीं होता।
कभी-कभी हमसे जाने अनजाने कुछ ऐसी बाते हो जाती है कि जिससे लड़की हमसे बात करना बंद कर देती हैं और हमारे मेसेज का कोई जवाब भी नहीं देती हैं। ऐसी ही समस्या अगर आपके साथ है तो अब बिल्कुल भी चिंता की जरूरत नहीं है क्योकि हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप किसी भी लड़की को चैट से आसानी से इम्प्रेस कर पाएंगे।

1-
अगर आप किसी खास लड़की से चैट करते हैं या करना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जानिए, क्या करने से न सिर्फ लड़की आपसे अच्छे से बात करेगी बल्कि आप उसके दिल में अपने लिए आसानी से जगह भी बना लेंगे।

2-
जिसे आप लंबे समय से पंसद करते हैं और आप उस लड़की से बात करने जा रहे हैं । तो अच्छा होगा कि पहले से थोड़ी तैयारी कर ले। उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल देखें और जाने उसे कैसी चीजें पसंद है, वह क्या करती है।

3-
अब आप उससे चैट पर बात करने लगे हैं तो मजेदार विषयों पर बात करें। सोचिए ऐसा क्या हो सकता है जिस पर उस लड़की को बात करने में मजा आए न कि उसे बोरियत या गुस्सा महसूस हो।

4-
लड़की से चैट शुरू करने से पहले अपना रवैया सही रखें और कॉन्फिडेंस दिखे। लड़कियां उन लड़कों को पसंद करती हैं जो महत्वकांक्षी होते हैं। साधारण और स्वाभाविक हो कर बात करें। जो हैं वहीं दिखाएं नाटक न करें।

5-
हमेशा लड़की से बस उसके ही बारे में बात करे न कि किसी और के बारे में पहले उसे जानने की कोशिश करे जैसे कि उसकी पसंद नापसंद उसके बाद अपने बारे में भी जरूर बताएं जिससे कि वो आपको समझ सके।



Click it and Unblock the Notifications
