Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रोजाना सेक्स करने के भी हो सकते है साइड इफेक्ट्स, इसलिए रखिए थोड़ा गैप
सेक्स सिर्फ शारीरिक जरुरत बनाने के लिए नहीं किया जाता है बल्कि ये कपल को भावानात्मक रुप से भी एक दूसरे के करीब लाता है। हालांकि सेक्स करने से व्यक्ति हेल्दी और एक्टिव भी रहता है। कई शोधों के मुताबिक, आप सेक्स उसी व्यक्ति के साथ कर सकते हैं जिससे आप मानसिक और भावनात्मक रूप से जुड़े हों।
लेकिन कभी कभी सेक्स करने से बचना चाहिए मतलब रोजाना सेक्स करना भी कभी कभी उबाऊ लग सकता है या इसके वजह से कुछ हानिकारक चीजें भी हो सकती है। इसलिए रोजाना सेक्स करने से बचना चाहिए, और दूसरी बार अपने साथी के साथ फिजिकल होने के लिए आपको थोड़ा गैप लेना चाहिए।
एक शोध में यह भी बात सामने आई है कि सेक्स में गैप होना जरूरी है यानी रोजाना सेक्स के आपको नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। अब सवाल ये उठता है कि वे कौन से कारण हैं जिनसे सेक्स में गैप होना जरूरी है। आइए जानें, सेक्स में क्यों जरूरी है गैप।

हार्मोंस का संतुलन बनाए रखने के लिए
महिलाओं में शादी के बाद हार्मोंस में बदलाव होता है, ऐसा सेक्सुअल रिलेशंस के कारण होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपको कोई शारीरिक समस्या ना हो तो आपको बीच-बीच में सेक्स करना बंद कर देना चाहिए।

बोरियत से बचने के लिए रोजाना ना करें सेक्स
ज्यादा सेक्स करने से आदमी बोर होने लगता है क्योंकि ये हर इंसान की स्वाभाविक प्रवृति होती है कि वह एक ही चीज से जल्दी ही बोर हो जाता है, ऐसे में यदि आप अपने संबंधों को रोमांचक बनाना चाहते हैं तो रोजाना सेक्स करने की आदत न डालें। इससे आपको आपकी सेक्स लाइफ बोरिंग नहीं लगेगी

माहवारी के दौरान ना करें सेक्स-
महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान कई बार बहुत परेशानियां होती हैं तो कई बार महिलाएं बीमार भी पड़ जाती हैं। जिन महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान थोड़ा सा भी दर्द होता है उन्हें माहवारी के दौरान सेक्स करने से बचना चाहिए। अन्यथा उनको कोई गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है।

इंफेक्शन होने पर ना करें सेक्स-
कई बार आपको सेक्सुअल संबंधी संक्रमण एसटीडी (सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डीजीज) और एसटीआई (सेक्सुअल ट्रांसमिटिड इंफेक्शन) हो तो आपको सेक्स करने से बचना चाहिए, अन्यथा ऐसे इंफेक्शंस आपके पार्टनर को भी हो सकता है।

तनाव या स्ट्रेस होने पर -
यदि आपका साथी मानसिक रूप से अस्वस्थ है या फिर वह बहुत चिंता, तनाव या किसी बड़ी समस्या से गुजर रहा है तो आपको सेक्स करने से बचना चाहिए।

कभी भी मूड न बना लें
कई बार आपका अचानक दिन में सेक्स करने का मूड करता है लेकिन ठीक इसके विपरीत आपका साथी इसके लिए तैयार नहीं तो आपको सेक्स करने से बचना चाहिए या फिर अपने साथी को पहले इसके लिए तैयार करना चाहिए और उसके बाद ही आराम से सेक्स करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
