Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
दिमाग में इन केमिकल लौचो की वजह से बर्बाद हो जाती है सेक्स लाइफ
अधिकांश समय जब आपका साथी आपके साथ फिजिकल इंटिमेसी में उदासीनता दिखाता है तो आपको ऐसा लगता है वो आपका साथ अब पसंद नहीं करता या वो आपसे पहले जितना प्यार नहीं करता। लेकिन खुद को आघात पहुंचाने वाले निर्णय लेने की बजाय, आप अपने कनेक्शन को सुधारने की कोशिश कर सकते है। इस बारे में अधिक जानने के लिए ये आर्टिकल पढ़ें.....
अपने साथी के साथ अंतरंगता बनाए रखने के लिए हेल्दी सेक्स सबसे बेस्ट तरीका है। यदि आपके और आपके साथी कुछ अनसुलझे विवाद चल रहे है तो आपका रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच सकता है। ज्यादातर समय जब आपका साथी सेक्स के प्रति अरूचि दिखाता है तो आप ये मान लेती है उसका अब आपके प्रति इंटरस्ट खत्म हो चुका है। लेकिन इस निर्णय पर पहुंचने से पहले आप अपना कनेक्शन मजबूत करने की कोशिश कर सकते है।
कुछ बुनियादी परेशानियों को समझने के लिए नीचे लिखी प्रमुख बातें पढ़ें...जो आपको गलत और नकारात्मक निर्णय लेने की ओर अग्रसर करती हैः

कम्यूनिकेशन का अभावः
सेक्स सिर्फ शारीरिक सुख उठाने के लिए नहीं है। इसमें गहरे स्तर की इंटिमेसी यानि अंतरंगता की जरूरत है। अगर आप अपने साथी की मानसिक स्थिति को लेकर सचेत नहीं है तो बेवकूफ समझे जा सकते है जो सिर्फ सेक्स की अपेक्षा रखते है। उनसे बात करें, ये समझने की कोशिश करें कि उसे क्या चीज परेशान कर रही है। अगर जरूरत हो, तो काउंसलर से बात करें।

ये मजाक नहीं है
ये बात आपको मुश्किल से हजम हो सकती है। लेकिन अधिकांश मामलों में यह एक प्रमुख कारण है कि क्यूं आपका साथी आपके साथ बिस्तर शेयर करने में अरूचि दिखाता है। कभी-कभी आपको लगता है कि अब सेक्स करने का समय खत्म हो चुका है। लेकिन इस बात को समझें कि ये दो लोगों के लिए एक सवारी है। अतः अपने साथी के साथ संयम रखें।

तनाव
शायद आसपास का माहौल उसे सहज महसूस कराने में मददगार नहीं है। इसमें आपकी गलती नहीं हो सकती लेकिन अगर आपका भागीदार तनावग्रस्त है, तो सेक्स उसके दिमाग में सबसे अंतिम चीज होगी। ऐसे में उसे सहज महसूस कराने की कोशिश करें। उसे ये विश्वास दिलाने के लिए कि वो अकेली नहीं है उसे गले लगाए।

सेहत संबंधी मसलें
इस संबंध में कई बार जवाब ये होता है मेडिकल कारण से। अनहेल्दी डाइट कई समस्याओं को न्यौता दे सकती है जो अंततः आपके सेक्स करने की इच्छा को प्रभावित करती है। कुछ मामलों में, बीमारियों के इलाज के लिए डॉक्टर की सहायता की जरूरत होती है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर डॉक्टर के पास जाने से शर्माए नहीं।

अत्यधिक पोर्न देखना
पोर्न हर एक के मन अवास्तविक उम्मीदें जगाता है। हर बार जब आप सेक्स करते है तो इसका मतलब ये नहीं कि उससे चरम-आनंद मिलेगा। आपका साथी आपको खुश करने की कोशिश में थक सकता है, जो अंततः दिमाग और शरीर दोनों के लिए नुकसानदायक है।

ईमानदार बनें
इस जटिल समस्या का ये सबसे सरल तरीका है। आपमें से कुछ अपने साथी को सही बात ना बताकर उसकी भावनाओं को बचाने की कोशिश करते है। लेकिन ऐसा करना आपको ऐसी फिसलन वाली ढाल पर ला सकता है जिससे आप वापिस नहीं लौट सकते। झूठे सेक्सुअल सुख ना उठाए, इसकी बजाय इस संबंध में बात करें। अगर आपकी बॉडी कुछ बदलावों से गुजर रही है तो इस बारे में अपने साथी को बताए। अन्यथा ये उनकी प्रति आपकी उदासीनता मानी जा सकती है जो आगे अन्य मसलें बढ़ा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
