Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
धोखेबाज है पति, फिर भी क्यों साथ रहती हैं उनकी पत्नियां, जानिए ये होते है 10 कारण
जब आप किसी से प्यार करते हैं और शादी करने का निर्णय लेते हैं तो आप ऐसा करते हैं कि आप समझते हैं कि आप एक दूसरे के लिए बने हैं और एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हैं। खास तौर पर, महिलाओं के लिया शादी एक पवित्र बंधन है जिसे वे खास, समर्पित और ज़िंदगी भर का रिश्ता बनाना चाहती हैं। कई बार, दुर्भाग्य से उनके पति उनके साथ धोखा करते हैं लेकिन फिर भी वे रिश्ता नहीं तोड़ती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे आत्म-सम्मान में कमी या उनको माफ करके सुधरने का दूसरा अवसर देना आदि।
लेकिन क्या हम उसे ऐसा करने के लिए जिम्मेदार ठहरा सकते हैं? क्या हम उनके बारे में सही निर्णय लेते हैं। हम आपको ऐसे ही कारण बताते हैं जो पति के धोखे को सहने वाली महिलाओं के प्रति आपकी सोच को बदल देंगे।

#1 उन्हें लगता है कि हर किसी को दूसरा अवसर मिलना चाहिए
कहीं ना कहीं उन्हें, लगता है कि उनको माफ करने से वे एक नई शुरुआत करेंगे, वे इस बात से खुश होंगे और एक अच्छे इंसान बनेंगे। वे समझती हैं कि वे ज़रूर बदलेंगे।

#2 उन्हें डर होता है
उन्हें डर होता है कि यदि उनके पति उन्हें छोड़ देंगे तो वे कहाँ जाएंगी। आज भी, बहुत सी पढ़ी लिखी फेमिलीज़ भी धोखा देने वाले और बुरा बर्ताव करने वाले पति को छोडने वाली लड़की का पूरा साथ नहीं देती हैं, उन्हें डर रहता है कि समाज क्या कहेगा। इसलिए ऐसे में क्या हम उसे दोषी ठहरा सकते हैं?

#3 वे असफल नहीं होना चाहती
अपने परिवार और प्रियजनों की नज़रों में वे अच्छा दिखना चाहती हैं। उन्हें लगता है कि प्यार सब कुछ बदल देता है। अपने पति को माफ करके वे सुरक्षित महसूस करती हैं।

# 4 आत्म-सम्मान की कमी
कुछ महिलाओं में आत्म-विश्वास और आत्म-सम्मान की कमी होती है। समाज में कुछ ऐसी रूढ़िवादी परम्पराएँ चलती हैं जिनसे वे अपने आपको अकेले में अधूरा समझती हैं। इसके लिए उन्हें प्रेरित करने की ज़रूरत है कि वे कितनी मजबूत हैं और धोखेबाज व्यक्ति के साथ रहने के बजाय अकेले रहना ज़्यादा अच्छा है।

#5 बच्चों को ना भुगतना पड़े इसलिए सोच जाती हैं
उन्हें लगता है कि बच्चे बड़े हो रहे हैं और उन्हें उनका ये निर्णय अच्छा नहीं लगेगा। समाज क्या कहेगा? अगर वे पति को छोड़ देती हैं तो बच्चों को क्या हक मिलेगा? ये सब प्रश्न उनके पाँव खींच लेते हैं।

#6 शिक्षा का अभाव
जो महिलाएं ज़्यादा पढ़ी-लिखी नहीं होती हैं उन्हें खुद की शक्ति का एहसास नहीं होता है। जल्दी शादी के कारण उनकी पढ़ाई ठीक तरह नहीं हुई है। उन्हें लगता है कि यदि वे पति को छोड़ देंगी तो उन्हें अच्छा जॉब भी नहीं मिलेगा। इसलिए वे आगे अच्छे की आशा में वहीं रहती हैं।

#7 वे अपने आपको डंप महसूस नहीं करना चाहती।
चाहे पति धोखा दे फिर भी वे अपने पति पर अपना हक रखती हैं। चाहे पति कुछ भी करे लेकिन वे पति को नहीं छोडती हैं क्यों कि दुनिया उन्हें डंप समझेगी। वे बस सहन करती रहती हैं।

#8 वे खुद को तसल्ली देती हैं
वे नहीं मानती कि उनके साथ ऐसा हुआ है, और क्यों हुआ है। वे खुद को तसल्ली देती हैं। वे खुद को भी इसके लिए जिम्मेदार मानती हैं जिसके कारण उनके साथ धोखा हुआ है।

#9 जिसे आप जानती हैं उसके साथ रहना सही है बजाय किसी अंजान के
चूंकि उन्होने अपने पति के साथ काफी समय बिताया है, इसलिए वे समझती हैं कि दूसरा इनसे भी बुरा मिला गया तो! इसलिए इस रिश्ते को ही आगे बढ़ाना उन्हें सहज लगता है।

#10 उनका मानना है कि उनके सच्चे प्यार की जीत होगी
वे उनसे प्यार करती हैं इसलिए उन्होने शादी की है। उन्हें पता नहीं रहता कि क्या गलत हो गया, उन्होने धोखा क्यों किया। उन्हें लगता है कि उनके सच्चे प्यार के जीत होगी। वह भी उनके प्यार को समझेगा और आगे से उन्हें धोखा नहीं देगा।



Click it and Unblock the Notifications
