Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ये रोमांटिक सिचुएशन जो हर कपल लाइफ में एक बार जरुर एक्सपीरियंस करता है
जब भी कोई शख्स सबसे ज्यादा खुश होता है तो वो रोमांस या प्यार से जाहिर करता है। प्यार एक ऐसा अहसास है जो हर किसी को उसके जीवन में बेशुमार खुशियां देता हैं। आइए आज इस आर्टिकल में इश्क मोहब्बत और रोमांस के बारे बात करते हैं।
प्यार और मोहब्बत दोनों ही बहुत ही आसान और सामान सी चीज दिखती हैं। लेकिन दोनों ही फीलिंग्स बहुत सारे कम्प्रोमाइज के बाद एक महान रिश्ता बनता हैं।
कभी-कभी रिलेशनशिप में लड़ाई या कोई बहस होने पर आप सोचते है कि सब वैसा नहीं चल रहा जैसा सोचा था क्योंकि एक-दूसरे के प्यार में डूबे कपल तो ऐसे एक दूसरे से पेश नहीं आते है। हर रिश्ते में छोटे मोटे तकरार तो होती है। अगर आपने एक नया रिश्ता शुरु किया है और या अभी अभी आपकी नई नई शादी हुई है तो आपको अपने प्यार भरे सफर में इन सिचुएशन से गुजरना पड़ेगा। आइए जानते उन खुश भरे लम्हों के बारे में जिन्हें कपल्स को अपनी जिंदगी में एक बार फेस करना पड़ता हैं।

जब बहस हो जाएं
जब आप दोनों किसी बहस के बीच में एकदम से शांत हो जाएं और दोनों ही मंद मंद मुस्कान एक हंसी में बदल जाती हैं। और फिर आप एक दम से एक दूसरे को कसकर गले लगा ले। क्या आप कभी इस सिचुएशन से गुजरें हैं? खैर कभी कभी एक बड़ा झगड़ा भी एक मिनट में सुलझ जाता हैं।

हग के दौरान
सारे हग एक जैसे नहीं होते हैं, कभी कभी आप अपने पार्टनर को इतना कसकर गले लगा लेते हो कि वो उसे अपने अंदर समा लेना चाहते हो। आप दोनों एकदम से चुम्बक की तरह महसूस करने लगते हैं जो एक दूसरे को खींच रहा हो। ज्यादातर हर कपल अपनी पूरी रिलेशनशिप में इस चीज को जरुर महसूस करता हैं।

किस या लिपलॉक
एक साधारण सी किस लिप-लॉक नहीं होती हैं। लिपलॉक वो सिचुएशन होती है जब आप अपने पार्टनर के होठों को खुद के होठों में लॉक कर देते हैं। जैसे कि आपने उनके होठों को गोंद से चिपका दिया हो। ये वो समय होता है जब आप एक दूसरे को किस करने से रोकना नहीं चाहते हो। कुछ कपल्स एक दूसरे को किस करते हैं ताकि वो इसे कभी करना बंद नहीं करें। इस सिचुएशन से भी आप सब एक बार गुजरते ही हैं।

जब आपकी आवाज एक दम से बदल जाएं
आप किसी काम में बहुत बिजी होते हैं और आपका पार्टनर आपको एकदम से कॉल करता है। जैसे ही वो कोई रोमांटिक विषय पर बात करते हैं, आप उनसे बात करते है लेकिन बहुत धीरे से और आपकी आवाज भी धीरे धीरे बदलने लग जाती हैं। और आपको फील करते हैं कि आपकी और आपके पार्टनर की आवाज बदल चुकी है। आप दोनों थोड़े से और रोमांटिक बने कि अचानक आपकी नजर आपके बॉस की तरफ जाती है जो आपकी तरफ ही आ रहें हैं, और आपको कॉल डिसकनेक्ट करके फिर से नॉर्मल होना पड़ता हैं। क्या ऐसा भी कभी हुआ हैं?

जब आपको सिरदर्द हो
आपकी वाइफ ऑफिस से सिरदर्द के साथ आती हैं, वो अगर आपको एक मसाज देने के लिए कहें। उनका सिर दबाते हुए अचानक आपके हाथ इधर उधर उनके गले के आस पास जाने लगे तो अचानक आपका हाथ उनके गले से नीचे उतारने लगता है और वो अचानक आपको एक सीरियस लुक देती हैं, और आप उनका एक क्यूट स्माइल देते हुए कहते है कि एक ऑर्गेज्म के साथ वो इस सिरदर्द से छुटकारा पा सकती हैं?

जब आप उनकी तारीफ करती हैं?
वैसे तो आप बहुत ही आलोचक प्रवृति के हैं और अचानक से आप अपनी वाइफ की बिना किसी बात ही तारीफ करना शुरु कर देते हैं। आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि क्यूं आप अचानक से आपकी वाइफ की तारीफ करना शुरु कर देते हें। क्योंकि आप उन्हें लेकर हॉर्नी हो चुके हैं और वो केमिकल्स आपके दिमाग से निकल रहे हैं उस वजह से आप उनकी तारीफ करना शुरु कर देते हैं।

जब वो आपसे टॉवेल के लिए पूछे
आपकी वाइफ शॉवर के लिए गई हैं, वो अपने साथ टॉवेल ले जाना भूल गई हैं। शॉवर के बाद वो हल्का सा दरवाजा खोल के आपसे टॉवेल मांगती है और आप इस मौके को गंवाना नहीं चाहते है। टॉवेल देने के बहाने आप बाथरुम के दरवाजे को धकेल कर खोल लेते हैं। और वो दरवाजे को वापस बंद कर देती हैं। ऐसी शरारते तो आपने जरुर की होगी।

जब वो अच्छा महसूस नहीं कर रही हो
जब आप काम पर हो और आपकी वाइफ आपको फोन करके बोले की उसका मूड आज अच्छा नहीं हैं आप उन्हें अच्छा महसूस करवाने के लिए आप उन्हें चॉकलेट खाने की सलाह देते हैं और कहते है कि इस चॉकलेट को खाते हुए वो सिर्फ आपके बारे में सोचे।
जब वो ये सुनकर हंसने लग जाएं तो आप उन्हें समझाएं कि डार्क चॉकलेट के फायदें बताने लग जाएं। इससे वो और ज्यादा बेहतर महसूस करेंगी।

जब वो सो जाएं
जब वो सो जाएं तब अचानक आप उठते है और देखते है कि आपका पार्टनर आपको देख रहा है। ऐसा कभी आपके साथ हुआ है। खैर ये वो सारी रोमांटिक सिचुएशन है जिससे लाइफ में एक बार आप सभी इससे गुजरते हैं और इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी बेहतर बनती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
