Latest Updates
-
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर
आकर्षण के इन 10 नियमों से सीखिए, अपोजिट सेक्स को अट्रेक्ट करना
क्या चीज आपको आकर्षक बनाती है ? खैर, ये सवाल ज्यादातर लोगों को परेशान करता है। अच्छा दिखने की इच्छा स्वाभाविक है। यही कारण है कि कम से कम हम अपनी फर्स्ट डेट पर खुद को बेहतर ढंग से प्रजेंट करने के बारे में सोचने में अधिक समय बिताते है। साथ ही, जब आप आकर्षक दिखते है तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आपके आत्मसम्मान को बढ़ावा मिलता है। लेकिन आपकी आकर्षणशीलता को निर्णय कौन करता है ? क्या चीज आपको अट्रेक्टिव बनाती है।
क्या इसे जानना आसान है ? देखा जाए तो आकर्षण के विज्ञान का तोड मुश्किल है लेकिन ये वास्तव में असंभव नहीं है।

क्या लुक मायने रखता है ? अगर केवल लुक मायने रखता तो कुछ आकर्षक लोगों के साथ औसत दिखने वाले जीवनसाथी क्यूं देखते है ? इसका मतलब एक अन्य पहलू है जो आपके लुक के अलावा आपको आकर्षक दिखा सकता है ? जी हां, बहुत सी ऐसी चीजें है जो आपके आसपास के लोगों की धारणाओं पर प्रभाव पैदा कर सकती है। इस लेख में आपको आकर्षण के विज्ञान से जुड़े कुछ तथ्य बताने जा रहे है।

आवाज
सर्वे में जब महिलाओं को रिकॉर्ड की गई आवाजों के आधार पर कुछ पुरूषों की अट्रेक्टिवनेस को रेट करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कम-पिच वाइस वाले पुरूषों को आकर्षक माना। इसके विपरित, पुरूष हाई-पिच फिमेल वाइस पसंद करते है। ऐसे में ये कह सकते है, आवाज एक महत्वपूर्ण कारक है जो कि अपोजिट सेक्स को आकर्षित करने में अपनी भूमिका निभा सकता है।

उपलब्धता
आसानी से सुलभ होने वाले लोग अपोजिट सेक्स को कम आकर्षित करते है। किसी को अपने पीछे भगाना थोडा मुश्किल है लेकिन इससे आपका साथी आपकी ओर अधिक आकर्षित हो सकता है। ़ लेकिन वहीं दूसरी ओर, दूसरी पार्टी आपमें अपनी रूचि खो सकती है अगर आप उसके साथ खुद को आसानी से ना जीतने वाला दांव खेलें। ऐेसे में इस चीज का अत्यधिक इस्तेमाल ना करें।

मूड
जी हां, मानसिक तनाव व्यक्ति के लुक को आकर्षक और अनाकर्षक बना सकता है। कल्पना कीजिए एक व्यक्ति जो हमेशा खुश और आनंदित रहता है। वहीं दूसरा व्यक्ति हमेशा दुखी और निराश रहता है। तो दोनों में से कौन ज्यादा आकर्षित करेगा ? जाहिर सी बात है आप खुशमिजाज वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे क्यूंकि उसका ये मिजाज अधिक आकर्षक लगता है।

रेपुटेशन / प्रतिष्ठा
सामाजिक प्रतिष्ठा भी आपके लुक को आकर्षक बना सकती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि बहुत सारे दोस्त और सोशियल संपर्क होने से आपको बड़ी आसानी से अपना पाटर्नर मिल सकता है। हालांकि कई बार, सोशियल लिंक और कनेक्शन एक व्यक्ति को सामाजिक, सक्षम और सक्रिय दिखा सकते है। इस तरह, समाज में आपकी प्रतिष्ठा आपको आकर्षक दिखा सकती है।

चार्म
आत्मविश्वास आकर्षित कर सकता है। जब आप आत्मविश्वास के साथ मुस्कुराते है, आंख से आंख मिलाकर और बेबाक ढंग से बात करते है, तो आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते है। करिज्मा कई बार एक व्यक्ति को आकर्षक दिखाने में बड़ा रोल निभा सकता है। यदि आप सिर्फ खुद में ही खोए रहते है, तो आप अपनी फर्स्ट डेट में अच्छे स्कोर हासिल नहीं कर सकते।

वाकपटुता
वे पुरूष जो अपना सेंस ऑफ हयूमर दर्शाते है वे बुद्धिमान और क्रिएटिव माने जाते है। बोलने में वाकपटु पुरूषों को अधिक स्कोर दिए जाते है क्यूंकि वे महिलाओं को आकर्षित करते है। वहीं पुरूषों की बात करें, वे ऐसी महिलाओं की ओर आकर्षित होते है जो उनकी तुच्छ से जोक्स पर हंसे। दरअसल सेंस ऑफ हयूमर लोंग-टर्म रिलेशनशिप में मदद कर सकता है।

लुक्स
जी हां, बल्कि लुक भी मायने रखता है। हालांकि, हम सब ये अच्छे से जानते है कि बाहरी दिखावे पर जाना बेवकूफी है, लेकिन फिर भी हम आकर्षक चेहरे को खोजते है। फिजिकल फिचर्स जैसे सुगठित बॉडी, ग्लोइंग स्कीन और अच्छा फिटनेस महिला और पुरूष दोनों में आकर्षण बढ़ाता है। हम सभी गुड लुक को ही पसंद करते है हालांकि ये बात हम स्वीकारते नहीं।

स्टाइल
एक मनुष्य के रूप में, हम बाहरी दिखावे की चीजों पर अधिक जाते है हालांकि हम ये बात अच्छे से जानते है कि व्यक्ति अंदर से कितना अच्छा है ये ज्यादा मायने रखता है। एक व्यक्ति जो कि स्टाइलिश और साफ-सुथरी प्रवृति का है वो अधिक आकर्षक नजर आता है। वहीं किसी की गंदे नाखून और कपड़ों के साथ कल्पना कीजिए। अगर पहली मुलाकात है तो आप इससे किसी पर गलत प्रभाव छोड़ सकते है।

बॉडी लेंगवेज
आकर्षक परिधानों से अधिक, आपकी बॉडी लैंगवेज आपके लुक को अधिक आकर्षक बना सकती है। जिस तरह से आप अपनी बॉडी को मूव करते है, जिस तरीके से आप बैठते या खड़े होते है वो आपके पैमाने के बारे में बता सकता है। ऐसे में अपोजिट सेक्स के व्यक्ति का अवचेतन मन आपकी हेल्दी बॉडी लैंगवेज और पॉस्चर से सकारात्मक संकेत पढ़ सकता है।

आकर्षण की भूमिका
इस बात को याद रखें कि आकर्षण सिर्फ दो लोगों को एक रिश्ते में एक साथ ला सकता है। केवल आकर्षण रिश्ते को मजबूत नहीं बना सकता। ये सिर्फ पहले कदम को आसान बनाता है। इसके बाद, अन्य पहलू जैसे लव, अनुकूलता और आपसी समझ रिश्ते को लोंग लास्टिंग बनाती है। ऐसे में यूं कह सकते है आकर्षण केक पर आइसिंग के जैसा है।



Click it and Unblock the Notifications