Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
जानिए क्यों लगता है इंटिमेसी से डर
इंटिमेसी यानि सेक्स संबंधों से डर लगना सामान्य बात है लेकिन कई लोग इसके पीछे के कारण को समझ ही नहीं पाते हैं लेकिन अगर किसी को इस डर से बाहर निकलने में दिक्कत आती है तो ऐसे में इसका असर उसके रिश्ते पर भी पड़ता है।
इंटिमेसी का डर सामान्य तौर पर किसी के करीब जाने पर होता है। इंटिमेसी से जुड़ा ये डर पार्टनर से नहीं बल्कि अपने ही अंदर बैठे एक ऐसे इंसान से होता है जिसे किसी के करीब जाने में घबराहट महसूस होती है। इसमें सबसे बड़ी समस्या ये है कि हमारा पार्टनर हमें सकारात्मक तरीके से देखता है लेकिन हम खुद स्वयं को नकारात्मक तरीके से देखते हैं।

इंटिमेसी के डर के पीछे छिपा कारण
दिल का टूटना
अगर पहले आपका रिश्ता टूट चुका है तो आपको इंटिमेसी से डर लगने लगता है। दिमाग में ऐसे ख्याल आते हैं कि अगर आप किसी के करीब जाएंगें तो फिर से आपका दिल टूट जाएगा। इस वजह से मन में किसी के करीब जाने का डर बैठ जाता है।
कोई रोल मॉडल ना रहा हो
कई बार व्यक्ति अपने बचपन में पैरेंट्स को इंटिमेट होते हुए नहीं देखते हैं और इस वजह से वो इसका मतलब ही नहीं समझ पाते हैं। इस वजह से आगे चलकर इंटिमेसी के प्रति डर बैठ जाता है। किसी के करीब जाने में डर और असहज महसूस होने लगता है।
आत्मविश्वास में कमी
अगर आपको अपने आसपास कुछ अच्छा नहीं लगता या आपमें आत्मविश्वास की कमी है तो आपको इंटिमेट होने से डर लग सकता है। जब कोई खुद को ही स्वीकार नहीं कर पाता तो सामने वाले के प्यार को कैसे अपनाएगा।
सब दिमाग का खेल है
बचपन में किसी कड़वी याद की वजह से भी ऐसा हो सकता है। शिशु अपनी ज़रूरत को रोकर ही बताते हैं। इसके बाद हम अपनी ज़रूरतों को बोलकर व्यक्त कर पाते हैं लेकिन अगर माता-पिता इसके बदले गुस्सा करें तो बच्चे के मन में डर बैठने लगता है।
कभी हमारी ज़रूरतें बिल्कुल भी पूरी नहीं होती हैं। खुद की भावनाओं को व्यक्त करना ऐसे में मुश्किल हो जाता है। इस वजह से दिमाग में कड़वी यादें बन जाती हैं जो कि इंटिमेसी के डर का कारण बनती हैं।
प्रेरक बाध्यकारी विकार (Obsessive Compulsive Disorders)
इस विकार की वजह से भी इंटिमेसी से डर लगने लगता है। कुछ लोगों को लगता है कि रिलेशनशिप में तनाव बहुत होता है। इस विकार से ग्रस्त महिलाओं और पुरुषों को रिलेशिनशिप में होने वाली मुश्किलों से डर लगता है। उन्हें लगता है कि रिलेशनशिप में आने पर उनकी फीलिंग्स उनके कंट्रोल में नहीं रहेंगी। भावनाओं के साथ-साथ शारीरिक संबंध बनाने में भी इन्हें डर लगता है।
इंटिमेसी से डर के पीछे ये 5 कारण होते हैं। अगर आपके भी पार्टनर को ऐसा कोई डर है तो उनसे खुलकर बात करें। उन्हें बताएं कि उनमें आपको क्या दिख रहा है और उन्हें बहुत प्यार से समझाएं।
अगर आप सच में रोमांटिक लाइफ चाहते हैं तो कपल थेरेपी के लिए भी उन्हें ले जा सकते हैं। ऐसे महिला और पुरुष ठीक हो सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें खुद से ईमानदार होना पड़ेगा और अपनी रोमांटिक लाइफ को खुशनुमा बनाने के लिए कोशिश करनी होगी।



Click it and Unblock the Notifications
