Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एक लड़की को ये उम्मीदें होती है अपने पार्टनर से
महिलाओं को पुरुषों से बहुत ही सामान्य सी अपेक्षाएं रहती हैं। उन्हें खुशी होती है जब उनका पार्टनर उनके बिना कहे ही उनकी बातों को समझ लेता है और उनकी उम्मीदों को पूरा करता है।
जी हां, ये बात भी सच है कि उन्हें खुद से ये बताना बहुत बुरा लगता है कि वो अपने पार्टनर से क्या उम्मीद रखती हैं। उन्हें तो बस चाहिए कि उनके बिना कहे ही उनका साथी उनकी बात को समझ ले। तो बेहतर होगा कि आप महिलाओं की सामान्य अपेक्षाओं के बारे में तो जान लें जिससे वो आपसे कभी नाराज़ नहीं होंगी। इनमें से कुछ के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

आप अच्छे दिखें
महिलाओं को चाहिए कि उनका पार्टनर अच्छा दिखे। उन्हें आपकी सारी खूबियां जैसे आपका प्यार करना और केयरिंग नेचर पसंद है लेकिन फिर भी जब आप उनके साथ बाहर जाएं तो वो चाहती है कि आप भी तैयार होकर निकलें ताकि आपके साथ चलने और किसी से मिलवाने में उन्हें गर्व महसूस हो।
आपका साफ़ सुथरा रहना
नाखून काटना और अपने शरीर को साफ रखना, वो ये बात आपसे खुलकर नहीं कहेंगी लेकिन वो आपसे हमेशा ये उम्मीद रखेंगी कि आप खुद को साफ रखें।
कपड़े आते हैं नापसंद
कई महिलाओं को आश्चर्य होता है कि पुरुष सिर्फ कुछ ही रंगों पर क्यों अटक जाते हैं और अलग-अलग रंग क्यों ट्राई नहीं करते। उन्हें भी आपसे उम्मीद होगी कि आप भी अपने वार्डरोब को जल्दी से बदल लें।
रोमांटिक हो
उन्हें अच्छा लगेगा जब आप उनके साथ थोड़ा रोमांटिक समय बिताएंगें। उनके प्रति आपकी देखभाल, ध्यान और प्यार को देखकर उन्हें खुशी मिलेगी।
कभी अकेले भी रहना चाहती हैं
कभी-कभी आप उन्हें किसी घुसपैठिए से कम नहीं लगते हैं। वो ये बात खुलकर नहीं कहेगी लेकिन ऐसा कई बार होता है जब वो कुछ समय अकेले रहना चाहती है और आपको अपने आसपास ना रखना चाहती हो।
आप तेज़ बनें
अगर आप हैंडसम हैं लेकिन बुद्धिमान और स्मार्ट नहीं हैं तो उन्हें आप बोरिंग लग सकते हैं। उन्हें खुश रखने के लिए आपको आइंस्टाइन बनने की ज़रूरत बिल्कुल नहीं है लेकिन उनके साथ अच्छे से बातचीत ज़रूर करें और हर तरह के मुद्दों को कुशलता से निपटने का हुनर सीखें।
उन्हें अनोखा और अलग होने का अहसास करवाएं
ये उम्मीद शायद हर लड़की करती है लेकिन बताती नहीं है। अगर आप उन्हें स्पेशल फील करवाते हैं तो वो आपको पसंद करने लगती है। इसके अलावा उन्हें पाने के लिए आपको उन्हें स्पेशल फील करवाना होगा।



Click it and Unblock the Notifications
