Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आपका रिलेशनशिप दर्शाता है असल ज़िंदगी में कैसे व्यक्ति हैं आप
क्या आप कभी ऐसे व्यक्ति से मिले हैं जिसके पास कई दोस्त हैं और उनके रिश्ते सबसे अच्छे हैं? तो क्या आपने सोचा कि उनके इतने अच्छे रिश्ते कैसे हैं और अपने पार्टनर को प्यार देने के साथ ही अपने करीबी लोगों को खुश कैसे रखते हैं?
इसके पीछे कोई बड़ी वजह नहीं बल्कि एक छोटी सा प्रयास है कि वो ऐसा इसलिये कर पाते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि पहले खुद को कैसे प्यार करना है। ऐसे लोगों के रिश्ते भी इतने अच्छे इसलिए होते हैं क्योंकि वो खुद को प्यार करना जानते हैं और उन्हें पता होता है कि जैसा लगाव और देखभाल वो खुद पसंद करते हैं वैसे दूसरे लोग भी पसंद करते होंगे। यानि खुद को प्यार करने की वजह से वो दूसरों को प्यार देने में सक्षम होते हैं।

जिन लोगों के रिश्ते दूसरों के साथ अच्छे नहीं होते वो खुद के साथ भी अच्छा रिश्ता नहीं रखते हैं। उन्हें अपनी वास्तविक पहचान नहीं मिल पाती है, वो खुद को ही नहीं जान पाते हैं और अपने बारे में दूसरों की राय का इंतज़ार करते हैं और दूसरों की राय से ही खुद को परिभाषित करते हैं। ऐसे लोग अकसर रिश्ते में धोखा खा सकते हैं और लोग इनका आसानी से इस्तेमाल भी कर सकते हैं क्योंकि ये लोग दूसरों की नज़र से खुद को देखते हैं।
खुद को प्यार करना क्यों ज़रूरी है?
1. जो प्यार आप चाहते हैं उसे देने के लिए:
जब आप खुद से प्यार करना शुरू करते हैं तो आप पहले की तुलना में चीज़ों को अलग नज़रिये से देखना शुरू कर देते हैं। यह बहुत ज़रूरी है कि आप खुद से प्यार करें। अपने साथी को प्यार देने के लिए भी पहले आपको खुद से प्यार करना होगा।
कपल के बीच लंबे समय तक प्यार बनाये रखने के लिये ये बहुत ज़रूरी है। जब हनीमून पीरियड खत्म हो जाता है तो आप एक दूसरे को समझते हैं। तब झगड़े भी शुरू हो सकते हैं क्योंकि आप अपने पार्टनर को पर्याप्त प्यार नहीं दे पाते हैं या हनीमून फेज़ के बाद आप एक अलग व्यक्ति प्रतीत होते हैं।
आपको यह समझने की ज़रूरत है कि आपको अपने साथी को प्यार करने के लिए अपनी वास्तविकता दिखानी होगा। अकसर हनीमून पीरियड के बाद लोग बदल जाते हैं और चीज़ें गलत मोड़ ले लेती है क्योंकि आपके साथी ये सोचने लगते हैं कि आप पहले कोई और थे और अब बदल गए हैं।
आपको वास्तविक और सच्चा प्यार देने के लिए, पहले खुद से प्यार करना होगा। बेहतर है कि अगर आप अब तक खुद से प्यार करना नहीं सीखे हैं तो इसे अभी से शुरू कर दें और आपको निश्चित ही इसके बेहतर नतीजे मिलेंगे।
2. इससे आपको आत्मविश्वास मिलता है
खुद को प्यार करना आपको अपने बारे में आत्मविश्वास महसूस कराता है। यह आपके प्यार में प्रतिबिंबित होता है और जब आप रिश्ते में होते हैं तो आपको बहुत आत्मविश्वास की ज़रूरत होती है। प्यार के बारे में कहा जाता है कि अगर आप खुद से प्यार नहीं कर सकते तो आप अपने पार्टनर को प्यार नहीं दे सकते हैं।
सेक्स के लिए आत्मविश्वास की ज़रूरत होती है और खुद में विश्वास लाने के लिये आपको उस व्यक्ति से प्यार और सम्मान करना चाहिए जो आप हैं। एक बार जब आप इसे शुरू कर देते हैं, तो खुद को आत्मविश्वासी और बेहतर इंसान के रूप में देखेंगे।
रिश्ते में सेक्स ज़रूरी है और इससे प्यार का एक नया लेवल सामने आता है। अपने आप को एक ऐसे मशीन की तरह सोचें जो प्यार बनाने का काम करता है और इसके लिये आपको पहले खुद को प्यार और सम्मान से सींचने की ज़रूरत है।
3. अपनी वास्तविकता को स्वीकार करें
जब आप अपनी वास्तविकता को स्वीकार करना शुरू करते हैं, तो आप खुद को जान पाते हैं। आपके दिल और दिमाग में खुद के लिये जिस प्यार का संचार होता है, उसे अपने आस-पास फैलाने यानि कि अपनों के बीच बांटने में मदद मिलती है।
अपनी खामियों को स्वीकार करें, इससे आप खुद से प्यार करने की कला सीख पाएंगे। हम सभी दोषपूर्ण हैं और इस दोष को दूर करने का एकमात्र तरीका खुद से प्यार करना है। अगर हमारे आस-पास प्यार का माहौल है तो इसकी वजह हमारे अंदर प्यार का होना है। इसलिये पहले खुद से प्यार करना सीखें और आप देखेंगे कि जल्द ही आपकी तरफ लोगों का आकर्षण बढ़ता जाएगा।
4. खुद को प्यार करें और प्यार बांटे
एक बार जब आप खुद से प्यार करते हैं तो आप अपने साथी, अपने परिवार और उन लोगों को प्यार देने में सक्षम हो जाएंगे जो आपके लिए बहुत मायने रखते हैं। अगर आप खुद से प्यार नहीं कर सकते हैं, तो आप किसी से प्यार नहीं कर सकते। प्यार आपके अंदर अपने बारे में क्या महसूस करता है इसका एक प्रतिबिंब है। जब आप अपने आपको लेकर सकारात्मकता महसूस करते हैं, तो आप सकारात्मकता फैलाते भी हैं। खुद के लिये अपने प्यार को तराशे और ये प्रतिबिंबित होकर आपके प्रियजन तक पहुंचेगा।
इसलिए ज़रूरी है कि आप खुद को प्यार करें बजाए कि दूसरे आपको परिभाषित करें। आपको अपने अंदर प्यार महसूस करने की ज़रूरत है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो नीचे दिये गये कमेंट बॉक्स में कमेंट कर फीडबैक दें।



Click it and Unblock the Notifications
