Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
विंटर वेकेशन को ऐसे बनाएं रोमांटिक, इन टिप्स से यादगार बन सकते है आपके ये लम्हें
रिलेशनशिप में रोमांस कैसे जाएं और कैसे अपने पार्टनर के नज़दीक जाएं ? इस बात का जवाब है ट्रैवलिंग। जी हां, अपने पार्टनर के साथ अकेले घूमने से आपके रिश्ते में फिर से रोमांस का तड़का लग सकता है। घूमने के दौरान आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर उनका ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं।
ऐसी कई जगहें हैं जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक वेकेशन पर जा सकते हैं। कपल्स के लिए रोमांटिक गैटअवे का मतलब है ट्रैवलिंग। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार आपको अपने पार्टनर के साथ किस तरह की छुट्टी पर जाना चाहिए तो ज़रा एक नज़र हमारी बनाई हुई लिस्ट पर भी डाल लें। इससे आप अपने पार्टनर की पसंद के अनुसार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

बीच ट्रिप
कपल्स को अकसर बीच ट्रिप बोरिंग लगती है क्योंकि इसमें बस बीच पर घूमना होता है लेकिन बीच ट्रिप पर जाना इसलिए बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें आप दोनों ज्यादा से ज्यादा समय एक-दूसरे के साथ बिता पाएंगें। आपके सामने विशाल समुद्र होगा जिसमें आप वॉटर स्पोर्ट्स या बीच पर वॉक का मज़ा ले सकते हैं। बोनफायर जलाकर उसके पास बैठकर एक-दूसरे की आंखों में आंखे डालकर बैठने से आप दोनों के बीच खोया रोमांस वापिस आ जाएगा।
कैंपिंग
एक-दूसरे को एक अलग लेवल तक जानने के लिए आप कैंपिंग पर जा सकते हैं। कैंपिंग का मज़ा लेना और इसके साथ ही इस दौरान आने वाली मुश्किलों में पार्टनर एक-दूसरे को अच्छे तरीके से जान पाते हैं। यहां पर आप दोनों एक टीम की तरह काम करते हैं और ये आप दोनों को नज़दीक लाने में बहुत मदद करता है। रात में कैंपिंग करना रोमांटिक होता है।
कपल्स के लिए कैंपिंग करना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इससे आप दोनों के बीच की हर दूरी दूर हो जाती है। बस प्यार और कैंप आपके पास होता है। बाहर खाना बनाना, तारों को निहारना, तेज हवा, ये सब मन को खुशी देता है। ऐसे में आप पहले ये कही ज्यादा खुद को उनके करीब पाते हैं।
रोड़ ट्रिप
अपने शहर के आसपास ही कहीं आप रोड़ ट्रिप पर जा सकते हैं। आपको किसी ऐसे वेकेशन पर जाना चाहिए जहां आप दोनों एक-दूसरे के करीब आ सकें। अपने ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को रोड़ ट्रिप पर ले जाकर आप प्यार का एक नया अहसास करवा सकते हैं।
बैक पैकिंग
ये हाइकिंग का एक एस्ट्रीम वर्जन है। इसमें आपको और आपके पार्टनर को अपनी कमर पर थोड़ा वजन उठाना होगा। आप किसी दूसरे देश, आईलैंड या पर्वत पर जा सकते हैं। ये एक टीमवर्क होता है जिसे आप अपने पार्टनर के बिना पूरा नहीं कर सकते हैं। अपने सामान को खुद उठाना और दूसरे देश में घूमना आपको अपने खुद की काबिलियत को जानने का मौका देता है।
हाइकिंग
अगर आपको एडवेंचर और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से प्यार है तो आप अपने पार्टनर के साथ हाइकिंग पर जा सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ हाइकिंग ट्रिप प्लान करें। यहां पर आप मुश्किल और आसान रास्तों पर अपने पार्टनर को सपोर्ट करके अपने प्यार को जाहिर कर सकते हैं।
अगर आप ज्यादा ऊंचे पहाड़ पर हाइकिंग नहीं कर सकते हैं तो उसके बेस में कैंप तो लगा ही सकते हैं। ऊंचे पहाड़ों से नीचे देखने पर बड़ा खूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है। इससे आप दोनों का रिश्ता भी मजबूत होता है।
ये 5 तरह के वेकेशन से आप अपने रिश्ते में एक बार फिर से रोमांस को जिंदा कर सकते हैं। इस बार सर्दी के मौसम में ये वेकेशन ट्रिप जरूर प्लान करें।



Click it and Unblock the Notifications
