Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
जानें मर्दों की नज़र में कैसी होती है आदर्श गर्लफ्रेंड की छवि
ये बहुत ही सामान्य बात है कि आप अपने पार्टनर की नज़रों में बेस्ट गर्लफ्रेंड बनना चाहती हैं। आप इस बारे में और ज़्यादा जानकारी हासिल करने के लिए कई बार अपनी सहेलियों से भी बात करती हैं और उनसे सलाह लेती हैं। उनके साथ इस तरह की बातें करना काफी कम्फर्टेबल लगता है।
लेकिन परेशानी की बात ये है कि वो रिलेशनशिप की बात तो करती हैं लेकिन ज़्यादातर महिलाओं को पुरुषों के नज़रिये के बारे में पता ही नहीं होता है। सच्चाई ये है कि सभी महिलाओं और पुरुषों को अपने रिलेशनशिप में अलग अलग चीज़ें चाहिए होती हैं। इसलिए आप किसी पुरुष या महिला से ही ये जानने का प्रयास करें कि वो खुद अपने रिश्ते में क्या चाहते हैं।

सभी पुरुषों को एक तराज़ू में रखना भी उचित नहीं होगा और यही बात महिलाओं पर भी लागू होती है। सभी व्यक्ति की अपनी अलग पहचान और खासियत है और वो हमेशा एक जैसी चीज़ें पसंद करें ये ज़रूरी नहीं है। बहरहाल कुछ ऐसी बातें होती हैं जिस पर सभी का मत एक हो जाता है। कई स्टडी ने इस बात की पुष्टि की है कि कुछ ऐसी खासियत और आदतें होती हैं जो किसी लड़की को रिलेशनशिप में बेहतरीन गर्लफ्रेंड बनाती है। अगर आप इस बारे में जानना चाहती हैं तो पढ़ें ये आर्टिकल।
आप इस बात का ध्यान रखें कि आपको यहां बताई गई सभी बातों को फॉलो करने की ज़रूरत नहीं है। आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहना।

1. आप हमेशा अपने आत्मसम्मान और गरिमा को बनाएं रखें
रिश्ते में खुद को गिरा देने की ज़रूरत नहीं है। एक मर्द हमेशा उस महिला के सम्पर्क में रहना चाहता है जो अपनी मर्यादा और आत्मसम्मान के साथ जीती हो। रिलेशनशिप में होने के बावजूद आपको अपनी मज़बूती और आज़ादी को नहीं खोना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में आपको इन चीज़ों के साथ समझौता करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

2. नियंत्रण करने और सहायक बनने के बीच के अंतर को जानें
एक रिश्ता एक पार्टनरशिप की तरह है। आप ये जानती हैं कि आप अगर किसी व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में आने का निर्णय लेती हैं तो हर तरह के हालात में अपने सामर्थ्य के अनुसार उसकी मदद करने के लिए आप राज़ी हो रही हैं। आप उन्हें बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं। लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आप उनका मनोबल बढ़ा रही हों ना कि उन्हें नियंत्रित कर रही हों।

3. उन्हें खुद के लिए समय दें
जब आप किसी शख्स के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत करती हैं तो आप उस व्यक्ति के साथ अपनी ज़िंदगी बिताने का निर्णय लेती हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप खुद को स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में खत्म कर लें। आपकी खुद की प्राइवेसी और पर्सनल लाइफ है। आपको यही बात अपने पार्टनर के लिए भी सोचनी चाहिए। उसके व्यक्तिगत जीवन और उसके पर्सनल स्पेस के बारे में भी आपको सोचना चाहिए।

4. किसी भी बहस और झगड़े को एक वयस्क की तरह निपटाने की कोशिश करें
आप और आपका बॉयफ्रेंड हर एक मुद्दे को एक जैसे नज़रिये से नहीं देख सकते हैं और इसमें कोई बुराई भी नहीं है। आप उनकी हर बात से सहमत भी नहीं हो सकती हैं। लेकिन जब भी आप दोनों के बीच में कोई लड़ाई झगड़ा हो तो ये बेहतर होगा कि उसे आप एक समझदार इंसान की तरह सुलझाएं, ना कि बचपना दिखा कर अपने पार्टनर को दुखी करें।

5. अपने इंटरेस्ट और पैशन का अंत ना करें
आप एक रिलेशनशिप में आ चुकी हैं तो इसका अर्थ ये नहीं है कि आप अपनी पहचान ही खो दें। आप अंदर से क्या हैं ये आपको पता होना चाहिए। आप एक ऐसी महिला के रूप में पहचानी जानी चाहिए जिसका खुद का कोई पैशन हो। आप अपने रिश्ते को दोष देते हुए अपने सपनों को नहीं छोड़ सकती हैं। आपको जिस काम से ख़ुशी मिलती है उसे जारी रखें।



Click it and Unblock the Notifications
