Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
रिवेंज अफेयर करने में महिलाएं है सबसे आगे, बेवफाई मिलने के बाद लेती है बदला

प्यार में धोखा मिलने के बाद और अकेलेपन की वजह से महिलाओं में रिवेंज अफेयर यानी रिलेशनशिप में धोखा खाने के बाद गैर साथी से अफेयर करने की की संख्या बढ़ती जा रही है। हालही में एक वेबसाइट के द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रिवेंज अफेयर करती है। बदले लेने की भावना और अकेलेपन से उबरने के वजह से लोग ज्यादा अफेयर कर रहे हैं। यह बात एक नए सर्वे में सामने आई है कि सर्वे के मुताबिक, धोखा देने वाले लोगों में से एक-तिहाई लोग अपने पुराने पार्टनर को वापस पाने के लिए अफेयर चलाते हैं और इनमें से 81 फीसदी लोग ऐसा करने में संतुष्ट महसूस करते हैं।

नतीजों में सामने आया कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में रिवेंज चीटिंग ज्यादा करती हैं। सर्वे में 37 फीसदी महिलाओं ने माना कि उन्होंने अफेयर अपने पुराने प्यार को वापस पाने के लिए चलाया जबकि पुरुषों में यह प्रतिशत 34 ही रहा।
पार्टनर की सच्चाई सामने आने के बाद भी केवल 25 फीसदी लोग ही ब्रेक-अप या अलग होने का फैसला ले पाते है। बल्कि रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स की माने तो कई कपल्स इसलिए चाहकर भी अलग नहीं हो पाते है क्योंकि ब्रेकअप या अलग होने के लिए लीगल प्रोसेस या हर्जाने से बचने के लिए वो अलग होने जैसा कदम नहीं उठा पाते हैं। यह सर्वे एक ब्रिटिश वेबसाइट ने करवाई थी जिसमें 1000 लोगों को शामिल किया गया था।
सर्वे के मुताबिक, 10 में से 4 लोगों ने पकड़े जाने के बाद भी अपने लवर से मिलना जारी रखा जबकि उन्होंने पार्टनर के सामने अफेयर खत्म करने का वादा किया था। पिछले साल महिलाओं के रिवेंज चीटिंग के ज्यादा मामले सामने आए हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाएं एक खराब रिश्ते में फंसी होती हैं लेकिन ज्यादात्तर कई आर्थिक वजहों से अलग होने का फैसला नहीं ले पाती हैं, धोखा देने के बारे में ना सोचने के बावजूद वे ऐसा करके संतुष्ट महसूस करती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पहले उनके पार्टनर ने उन्हें धोखा दिया था।
सिर्फ अपने पक्ष को दिखाने के लिए
इस सर्वे में एक बात सामने आई है कि रिवेंज अफेयर करने के पीछे लोगों का सिर्फ एक ही मकसद होता है कि वो अपने पार्टनर को इस बात का अहसास करवा सकें कि धोखा मिलने के बाद कैसा महसूस होता है। और कई कैसेज में 'जैसे को तैसा' वाला ये कॉन्सेप्ट काम भी कर जाता है। इस स्थिति में दोनों ही पक्षों को अपने पार्टनर की अहमियत में समझ में आती है।



Click it and Unblock the Notifications
