Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
इन संकेतों से जानें आपकी सहेली को पसंद करने लगा है आपका बॉयफ्रेंड
कोई शख्स आपको बहुत अट्रैक्टिव लग सकता है और आप उसे पसंद करने लगते हैं लेकिन वो आप[का बॉयफ्रेंड नहीं है। ये बिल्कुल सामान्य बात है। कई बार आपको जिम में किसी व्यक्ति को देखकर क्रश हो सकता है या फिर किसी रेस्टोरेंट में कॉफ़ी सर्व करने वाला व्यक्ति आपको पसंद आ सकता है। कई बार आपको अपने पार्टनर के दोस्त के ऊपर भी क्रश हो सकता है। आप ये बात जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं कि आखिर उसके साथ समय बिताना कैसा लगेगा।
लेकिन आपने कभी भी अपनी इस तरह की भावनाओं को गंभीरता से नहीं लिया। आप कभी भी अपने बॉयफ्रेंड को किसी भी तरह से धोखा देने के बारे में नहीं सोच सकती हैं। आपको उस शख्स की कोई खूबी या उसका व्यवहार अच्छा लगा जिसकी वजह से आप उसे खास समझने लगी। किसी के लिए मन में फीलिंग्स आना नॉर्मल बात है, इसमें घबराने की कोई बात नहीं है।

अगर ऐसी ही स्थिति आपके पार्टनर के साथ हो तो क्या उन पर गुस्सा करना ठीक है? शायद नहीं। बल्कि आप इस मौके को अपने लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको ये जानने में आसानी होगी कि आखिर आपकी सहेली की ऐसी कौन सी खूबी है जो आपके बॉयफ्रेंड को प्रभावित करती है। आप अपने अंदर उन विशेषताओं को बेहतर करने का प्रयास कर सकती हैं।
वहीं दूसरी तरफ, अगर आप ये नोटिस करती हैं कि आपके पार्टनर का ये लगाव क्रश के दायरे से कुछ ज़्यादा आगे बढ़ने लगा है तब आप सतर्क हो जाएं। बात हाथ से निकल जाने से पहले ही आप स्थिति को नियंत्रित करें। अगर आप उन्हें रोक सकने में असमर्थ महसूस करती हैं तो ये इशारा है कि आपको अपने पार्टनर को जाने देना चाहिए। इस लेख में हम कुछ ऐसे संकेतों का ज़िक्र कर रहे हैं जिससे आप जान सकेंगी कि आपका बॉयफ्रेंड आपकी सहेली को लेकर कितना सीरियस है।

1. आपकी सहेली की मौजूदगी में वो बन जाते हैं सुपर बॉयफ्रेंड
अगर वो ऐसा करते हैं तो इसके दो मतलब हो सकते हैं। पहला तो ये कि वो आपकी सहेली से सिर्फ दोस्ती के लिए हामी भरवाना चाहते हैं और वो दिखाते हैं कि वो उनके साथ भी अच्छा व्यवहार करेंगे। और दूसरा, आपका बॉयफ्रेंड आपकी केयर करके आपकी दोस्त को जताने की कोशिश करता है कि अगर वो उसे बॉयफ्रेंड के तौर पर चांस देंगी तो वो उनके साथ बहुत खुश रहेंगी।

2. जब भी आप बाहर जाती हैं वो आपको अपनी सहेली को बुलाने की बात कहता है
आप भले ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ रात को बाहर डिनर पर जाने का प्लान बनाती हों लेकिन आपका पार्टनर कैसे भी मैनेज करके आपको अपनी दोस्त को बुलाने के बारे में पूछ लेता है। उसे आपके साथ अकेले में वक़्त बिताने से ज़्यादा दिलचस्पी आपकी सहेली की मौजूदगी में है।

3. वो आपकी सहेली के सोशल मीडिया प्रोफाइल को चेक करता रहता है
वो आपकी सहेली के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नज़र बनाए रखता है। ये उस वक़्त तक सामान्य है जब आपका बॉयफ्रेंड ये जानने की कोशिश करता है कि आपके दोस्तों का सर्किल कैसे लोगों से बना है। लेकिन अगर वो सिर्फ आपकी सहेली की प्रोफाइल में ही अपना समय बिता रहा है तो इसका मतलब है कि वो उनकी क्रश है।

4. वो अचानक से ही उसके बेस्ट फ्रेंड बन जाते हैं
सिर्फ एक दोस्त बनने और फ़्लर्ट करने में अंतर होता है। अपने बॉयफ्रेंड के व्यवहार को देखकर आपको ही ये फैसला करना पड़ेगा कि वो सिर्फ उनके साथ नार्मल दोस्ती कर रहे हैं या फिर उन पर ट्राई मार रहे हैं। आपको सही ढंग से स्थिति को परखनी होगी।

5. उनके आसपास रहने पर वो मुस्कुराते रहते हैं
आपको इस बात का एहसास हो जायेगा कि आपकी सहेली की मौजूदगी आपके पार्टनर के मूड को पूरी तरह से बदल देती है। उन्हें आपसे ज़्यादा आपकी फ्रेंड से ख़ुशी मिलती है। ये आपके रिलेशनशिप के लिए अच्छी बात नहीं है।

6. वो आपकी सहेली से फोन पर भी बात करता है
अगर आपका पार्टनर और आपकी फ्रेंड आपस में कभी फोन पर बात करते भी हैं तो उनका विषय आप या फिर कोई सामान्य टॉपिक हो तो बेहतर है। लेकिन अगर आप ये नोटिस करती हैं कि वो दोनों आए दिन फोन पर बात करने लगे हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए सही नहीं है।

7. आपकी सहेली के जाते ही इमोशनल हो जाता है आपका बॉयफ्रेंड
आप अपने पार्टनर और सहेली के साथ समय बिताती हैं और सब कुछ काफी ठीक चल रहा है। जैसे ही आपकी सहेली वहां से चली जाती है आपके पार्टनर का मूड खराब हो जाता है और वो आपसे झल्ला कर बात करने लगते हैं। ये संकेत है कि आपकी सहेली की मौजूदगी उनपर कितना ज़्यादा प्रभाव डालती है।

8. आपकी सहेली जिसके साथ भी डेट पर जाती है आपका पार्टनर उसकी बुराई करता है
सबसे अहम बात कि आपके बॉयफ्रेंड को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं होनी चाहिए कि आपकी सहेली किसे डेट कर रही है। लेकिन यदि वो इसमें रूचि दिखाने लगे और उन लड़कों के बारे में बुरा भला कहने लगे तो समझ जाइए कि आपके पार्टनर को आपकी सहेली पर क्रश हो गया है।



Click it and Unblock the Notifications