Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ऑफिस की ड्रामा क्वीन से निपटने के लिए इस्तेमाल करें ये ट्रिक्स
ऑफिस, घर या दोस्तों की टोली में एक ऐसा जरूर होता है जो बहुत ही नखरेबाज़ और ड्रामेबाज़ होता है। यहां पर हम बताने जा रहे हैं कि ऐसे ड्रामा क्वीन को कैसे हेंडिल करें। कई ड्रामा क्वीन्स- मेल और फीमेल उनका बिहेवियर न केवल अनप्लेजे़ंट होता है, बल्कि कभी कभी तो विचलित करने वाला और तबाह करने वाला भी हो जाता है। ऐसे लोगों के दूसरे के साथ रिश्ते खराब होने लगते हैं। उनकी शेख़ी सुनने से आपका सारा काम से समय निकल जाता है। मनोबल गिरता है क्योंकि हर कोई अपनी निगेटिव एनर्जी से दूर रहने की कोशिश करता है।

ड्रामा क्वीन से कैसे निपटें
ज्यादा दोस्ती ना करें-
ऑफिस में ड्रामा क्वीन के साथ काम करने पर उनके साथ ज्यादा इंगेज ना हों। वो अपनी परेशानी बता कर आपको चिंता में डाल देगीं। इसके लिए आप उनसे उलझने से बेहतर है कि अपनी प्रतिक्रियाएं बता दें। जैसे आप कह सकते हैं कि "शायद आपको इस बारे में उससे (जिसके बारें में बात हो रही हो) सीधे बात करनी चाहिए।

अपनी बातचीत को सीमित करें
आप इस तरह की महिला के साथ अपनी बातचीत में समय कम बिताएं। क्योंकि ऐसे लोग आपकी प्रोडक्टिविटी को कम कर देते हैं। साथ ही उनको समय की कीमत का अंदाजा नहीं होता, जिसकी वजह से वो दूसरे का समय बर्बाद करते हैं। आप ड्रामा क्वीन्स के साथ अपने इंटरेक्शन को ईमानदारी के साथ सीमित कर सकते हैं। अगली बार जब वो आपके पास बैठें तो आप कह सकते हैं कि "मुझे क्षमा करें, आज मेरे पास चैट करने का समय नहीं है, मुझे ढेर सारे काम करने हैं।

उनकी हर बात पर विश्वास ना करें
ड्रामा क्वीन टाइप के लोग एक मास्टर मैनिपुलेटर होते है, उनके साथ अपने रिश्ते की शुरुआत में, आप उनकी बातों में आ सकते हैं। और उनकी कही बातों को सच मान सकते हैं। उनकी बातों में हेरफेर होता है। जिस पर विश्वास करना आसान हो जाता है। ड्रामा क्वीन की हर बात पर विश्वास न करें।

दुनिया में सबसे सच्चा बताती हैं ड्रामा क्वीन्स
ड्रामा क्वीन्स खुद को पूरी दुनिया में सबसे सच्चा और खुद को जज जैसा बिहेव करते हैं। जब आपको इसका एहसास होगा कि ड्रामा क्वीन क्या कर रही है, तो आप खुद तो उनके बारे में अपने फैसले में लिपटे हुए पाएंगे। दूसरों के बारे में राय बनाने में समस्या ये है कि ये ना केवल आपके मन को नकारात्मक स्थिति में डाल देता है और मुझे कुछ सकारात्मक करने से रोकता है।

ड्रामा क्वीन्स को कहें बस एक बात-
ड्रामा क्वीन्स चाहती हैं सबकी निगाहें उन पर उन पर ध्यान केंद्रित रहें। इसलिए उनके हर एक्ट पर ध्यान ना दें। आप अपनी बहुत सारी एनर्जी और समय उन पर खर्च कर सकते हैं, जिसका कोई रिजल्ट नहीं निकलता है। लेकिन अगर आप उनकी हर बात को निग्लेट करेंगे तो वो आपसे नाराज हो सकती हैं, इसलिए कम बात करते हुए उनके बारें में अच्छा कह दें, ‘यू आर आलवेज ऑसम '



Click it and Unblock the Notifications
