Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Relationship Tips: इस तरह बरकरार रखें पार्टनर के साथ इमोशनल इंटिमेसी, रिश्ता होगा मजबूत
अगर आप ये सोंचते है कि इंटिमेसी का मतलब सिर्फ फिजिकल रिलेशन है तो आप की सोंच गलत है। इंटिमेसी कई तरह की होती है। सिर्फ फिजिकल होना ही इंटिमेसी नहीं है। इंटिमेसी में इमोशनल, मेंटल, सेक्सुअल व स्पिरिचुअल इंटिमेसी भी आती है। आपने कभी इमोशनल इंटिमेसी के बारें में सोंचा है ? अगर नहीं तो इस बारें में विचार करें। अपने और अपने पार्टनर के साथ बैठकर विचारों को शेयर करें। उनकी बातों को सुनना, उसपर रिएक्ट करना, ये भी काफी जरूरी है। इसके लिए आप वक्त निकालें। इससे आप और आपका पार्टनर दोनों ही इमोशनली कनेक्ट होंगे और इसका फायदा आपको फिजिकल रिलेशन बनाते वक्त भी होगा। ऐसा करने से दोनों का रिश्ता और गहरा होता जाएगा। आइये जानते हैं इमोशनल इंटिमेसी क्या है और इसे कैसे अपने रिलेशन में कैरी कर सकते हैं।

Emotional Intimacy: उनको कामों में इनकरेज करें
अगर आप अपने पार्टनर को सेक्स के दौरान इनकरेज करते हैं तो ये अच्छी बात है, लेकिन आपको उनके साथ इमोशनल इंटिमेसी भी दिखानी चाहिए। इससे आप दोनों की लाइफ खुशहाल होगी। आपके साथ ही आपके पार्टनर का भी मेंटल स्ट्रेस कम होगा, प्रोडक्टिविटी में भी बढ़ावा होगा।

Emotional Intimacy: सच्ची तारीफ मायने रखती है-
आप अपने पार्टनर की तारीफ करें, जो वास्तव में सच्ची हो। झूठी तारीफें अक्सर रिलेशनशिप बनाने के दौरान आप करते हैं, जिससे वो जोशीले हो जाएं। लेकिन यहां पर आप उनकी वास्तविक तारीफ करें। भले ही उनके घर में काम के योगदान को ले कर या फिर उनके घर के साथ ऑफिस बच्चे, परिवार को संभालने को लेकर। या फिर कुछ और तारीफें आप कर सकते हैं, जो सच में उनके लिए अहमियत रखती हों।

Emotional Intimacy: अपना प्यार खामोशी में महसूस कराएं
कभी-कभी खामोशी भी अच्छी लगती है। ये हमेशा जरूरी नहीं है कि बता कर ही प्यार दिखाया जाए या फिर फिजिकल इंटिमेट होकर ही अपनी मोहब्बत को दिखाया जाए। कई बार प्यार सिर्फ महसूस किया जाता है और करवाया जाता है। क्योंकि खामोशी भी बातें करती हैं। बस समझना इस बात को है कि आपका पार्टनर आपको कितना जानता है या आप उसे कितना जानते हैं।

Emotional Intimacy: अपनी रुटीन लाइफ चेंज करें
जैसे आप रोज रोज एक ही तरीके का खाना नहीं खा सकते हैं वैसे ही रूटीन लाइफ होने से भी कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। खास तौर पर रिलेशनशिप में। वक्त-वक्त पर अपने डेली रुटीन में बदलाव करें। अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताएं, जहां उनको अच्छा लगता है, वहां पर उनको घुमाने ले जाएं। उनकी पसंद की कोई डिश बनाएं। या कभी उनके साथ यूं ही लॉन्ग ड्राइव पर चले जाएं। इससे आपको और आपके पार्टनर दोनों को ही अच्छा लगेगा। साथ बिताया हुआ अच्छा वक्त हमेशा याद में रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
