Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
कार में ज्यादा सेक्स करते हैं कम उम्र में कार मेन्टेन करने वाले : स्टडी
कार में सेक्स करना हर जवां कपल की ख्वाहिशों में से एक होता हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कार में सेक्स करने की सबसे ज्यादा हसरतें कम उम्र के उन जोड़ों में ज़्यादा होती हैं, जो लोग कम उम्र में ही कार खरीद लेते हैं। हाल ही में आई एक स्टडी की माने, तो कम उम्र में कार रखने वालों को लोगों को कार में सेक्स करना बहुत पसंद होता हैं।

इस स्टडी से जुड़े रिसर्चर्स के मुताबिक अगर कोई कम उम्र में कार खरीदता है तो उसका रुतबा थोड़ा सा बढ़ जाता हैं। कार उसके लिए स्टेटस सिंबल बन जाती है, यही बात महिलाओं को भी आकर्षित करती है। स्टडी कहती है कि कम उम्र में कारवालों की सेक्सुअल डिजायर और सेक्स करने की संभावना दोनों बढ़ जाती है। बता दें कि यह स्टडी मैक्सिको में की गई है।
महिलाएं होती हैं ज़्यादा इम्प्रेस
मेक्सिको के यूनिवर्सिटी ऑफ कोलिमा के अनुसंधानकर्ताओं ने एक स्टडी की जिसके नतीजे बताते हैं कि कार होने से किसी व्यक्ति का सेक्सुअल डिजायर यानी सेक्स करने की इच्छा और सेक्स करने की संभावना दोनों बढ़ जाती है। स्टडी के लीड ऑथर डेविड हर्नैनडेज कहते हैं, जीवन के ज़्यादा शुरुआती दिनों में ही कार का मालिक बनना,सेक्सुअल डिजायर और इन्हैनसर (बढ़ाने) का काम करता है। महिलाएं उन पुरुषों की तरफ ज़्यादा आकर्षित होती हैं जिनके पास मटीरियल रिसोर्स अधिक होते हैं और कार उन्हीं में से एक सबसे जरूरी मटीरियल रिसोर्स है।
स्टूडेंट्स ने खोली पोल
सेक्सुएलिटी रिसर्च ऐंड सोशल पॉलिसी नाम के जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने वेस्टर्न मेक्सिको की एक यूनिवर्सिटी के 17 से 24 साल के बीच के 809 स्टूडेंट्स से उनकी सेक्स लाइफ को लेकर सवाल-जवाब किए। इस दौरान स्टूडेंट्स से उनके सेक्स से जुड़े व्यवहार के साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक पहलुओं पर भी सवाल पूछे गए। इसके बाद स्टूडेंट्स को 2 ग्रुप में बांट दिया गया- एक जिनके पास कार थी और दूसरा जिनके पास कार नहीं थी।
जिनके पास कार थी उन्होंने दोगुना ज्यादा सेक्स किया
स्टडी से पता चला कि कम उम्र में कार खरीदने वाले या कार रखने वालों की कामेच्छा अधिक थी, कम उम्र में उनके सेक्स करने की संभावना अधिक थी, उनके ज्यादा सेक्शुअल पार्टनर्स थे और सेक्शुअल ऐक्ट की उनकी फ्रीक्वेंसी भी अधिक थी। जिन लोगों के पास कार थी उन्होंने दोगुना सेक्स किया और उनके सेक्शुअल पार्टनर भी ज्यादा थे उन लोगों की तुलना में जिनके पास कार नहीं थी।



Click it and Unblock the Notifications
