Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
क्या आपके बॉयफ्रेंड के माता पिता करते हैं आपको पसंद, हो सकते हैं ये संकेत
जब भी आप अपने पार्टनर के माता पिता से पहली बार मिलते हैं तब अलग तरह की ही उत्सुकता, डर और चिंता आपके मन में रहती है। आप बार बार ये सोचते हैं कि क्या वे लोग आपको पसंद करेंगे, क्या आप उनको खुश करने में कामयाब हो पाएंगे और क्या वे आप दोनों के रिश्ते को मंज़ूरी देंगे। इन्हीं सब आशंकाओं के साथ आप उनसे मिलते हैं और अपना बेस्ट इम्प्रेशन देने की कोशिश करते हैं। ऐसी स्थिति में ये जानना बहुत ज़रूरी हो जाता है कि क्या आपके बॉयफ्रेंड के पेरेंट्स आपको पसंद कर रहे हैं कि नहीं। तो चलिए जानते है वो कौन से संकेत है जो आपकी मदद कर सकते हैं -

जब पूछे जाए ढेर सारे सवाल
जब हम किसी के बारे में अच्छे से जानना चाहते हैं तब हम उनसे बहुत सारे सवाल करते हैं। अगर मुलाकात के वक्त आपके बॉयफ्रेंड के पेरेंट्स भी आपसे ढेर सारे सवाल पूछ रहे हैं तो इसका मतलब वो आपको बेहतर ढंग से जानना चाहते हैं। ये सवाल आपकी जिंदगी, करियर, परिवार या पसंद-नापसंद से जुड़े हो सकते हैं। आप इन सवालों को नकारात्मक रूप से लेकर परेशान न हों। उनके सवाल यह संकेत देते हैं कि वो आप में इंटरस्टेड हैं और आपको अच्छे से जानना-समझना चाहते हैं।

जब आपकी बातों पर दे रहें हो ध्यान
यदि दोनों पेरेंट्स आपकी कही बातों को ध्यान से सुन रहे हैं, और प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो यह सकारात्मक संकेत होता है। साथ ही अगर वे आपकी छोटी-छोटी ज़रूरतों का ध्यान रख रहे हैं, आपसे समय-समय पर कुछ खाने या पीने को पूछ रहे हैं तो इसका मतलब है कि उनको आपकी फ़िक्र है।

दोबारा मिलने की संभावना
अगर आपकी पहली मुलाकात में वे आगे मिलने की बात भी कह रहे हैं या मिलने की अगली तारीख तय कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि वो आपसे और मिलना चाहते हैं और आपको पसंद करते है। अपने परिवार के किसी ख़ास मौकों पर आपको भी आमन्त्रित करना अच्छे संकेत है।

बाकी के परिवारजनों से मिलवाना
यदि आपके पार्टनर के माता पिता आपको अपने परिवार के अन्य सदस्यों से भी गर्मजोशी से मिलवाते हैं या किसी ख़ास अवसर पर अन्य मेहमानों से भी आपका परिचय करवाते हैं तो ये उनके परिवार में आपको अपनाए जाने के संकेत हैं।



Click it and Unblock the Notifications
