Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
छोड़ दें डाई लगाना, महिलाओं को आकर्षक लगते हैं सफ़ेद बालों वाले मर्द
चाहे हॉलीवुड के ब्रैड पिट और जॉर्ज क्लूनी हो या फिर बॉलीवुड के मिलिंद सोमन, इनमें कुछ तो ऐसी खासियत है कि नजरें इन्हीं पर रुक जाती हैं। इनकी पर्सनालिटी को आकर्षक बनाती है इनके ग्रे हेयर।

हाल ही में, Match.com नाम की ऑनलाइन डेटिंग साइट द्वारा कराए गए सर्वे में ये बात सामने आयी है कि महिलाओं को वो मर्द पसंद आते हैं जिनके बालों का टेक्सचर सफ़ेद होता जा रहा हो।
इस सर्वे में शामिल हुई महिलाओं में से 72 प्रतिशत प्रतिभागियों ने ग्रे बालों वाले मर्दों के लिए वोट किया। इसके आधार पर ये कहा जा सकता है सामान्य बालों वाले पुरुषों की तुलना में ग्रे बालों वाले मर्द महिलाओं को ज्यादा आकर्षक लगते हैं।

मगर ज्यादा बूढ़े न लगें
इस ऑनलाइन डेटिंग साइट द्वारा कराये गए सर्वे के मुताबिक महिलाओं को ग्रे बालों वाले मर्द पसंद हैं लेकिन वो उसमें बूढें न लगें। इतना ही नहीं, बालों के सफ़ेद होने का पैटर्न भी मायने रखता है। इस सर्वे में हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों के मुताबिक पूरे सफेद बाल की तुलना में कुछ पैटर्न में मर्दों के सफेद बाल ज्यादा अच्छे लगते हैं।

महिलाओं को क्यों पसंद आते हैं सफेद बाल वाले पुरुष
स्कॉटलैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रू के रिसर्चर की स्टडी के मुताबिक महिलाओं द्वारा उन पुरुषों की तरफ आकर्षित होना नया नहीं है जो उनके पिता के समान नजर आते हैं। दरअसल इससे उन्हें सिक्योरिटी और सुरक्षा की भावना मिलती है। ये एक बहुत बड़ी वजह है कि महिलाएं ग्रे बालों वाले पुरुषों की तरफ खिंचाव महसूस करती हैं।

महिलाओं के लिए ये परिपक्वता का प्रतीक?
ये बात हम सभी जानते हैं कि लोग अपने पार्टनर में समझदारी और परिपक्वता ढूंढते हैं जो उम्र के साथ आती है। अधिकतर मौकों पर पुरुषों के बाल एक निश्चित उम्र के बाद पकने लगते हैं और इस वजह से सफ़ेद होते बालों को परिपक्वता के साथ जोड़कर देखा जाता है। इस वजह से भी महिलाएं ग्रे बालों वाले पुरुषों को पसंद करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications