Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
इन रोमांटिक तरीकों से अपनी पार्टनर को बताएं आज आप मूड में हैं
कपल्स के बीच कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है जब वो अपने पार्टनर को ये नहीं बता पाते हैं कि वो इंटिमेट रिलेशन बनाना चाहते हैं। कई लोग अपनी इच्छाओं को इस लिए दबा लेते हैं कि उनका पार्टनर उनके बारे में क्या सोचेगा। कहीं वो उन्हें जज तो नहीं कर लेगा और कोई गलत धरणा तो नहीं बना लेगा। अगर आप भी इस तरह की परेशानी झेल रहे हैं तो टिप्स आपके काम आ सकते हैं। इन तरीकों से अपनी महिला पार्टनर को बताएं आज आप जबर्दस्त रोमांस के मूड में हैं।

पकड़ें उनका हाथ
किसी भी महिला के लिए पार्टनर द्वारा हाथ पकड़ना बहुत ही प्यारा लगता है। आप उन्हें प्यार से सहलाएं। आपकी वाइब और स्पर्श उन्हें एहसास कराएंगे कि आज आप जल्दी बेडरूम में जाना चाहते हैं। आप ये एहसास उन्हें अकेले में या फिर वो जब किसी काम में व्यस्त हों तब भी दिला सकते हैं। इस तरह का संकेत समझना उनके लिए मुश्किल नहीं होगा।

करें उनकी तारीफ़
आप अपनी पार्टनर को ये बताएं कि वो किसी ख़ास ऑउटफिट में आपको कितनी अच्छी लगती हैं। वो वाकई में बहुत सुंदर हैं और उन्हें पाकर आप कितने खुश हैं। इस तरह की तारीफ पाकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आप उनके शरीर के किसी खास हिस्से की भी प्रशंसा करके आप उन्हें शर्म से लाल होता देख सकते हैं।

फूल का करें इस्तेमाल
प्रेम और रोमांस का इजहार करने में फूल बहुत मददगार साबित होते हैं। अगर आप अपने रोमांटिक मूड का संकेत अपनी पार्टनर को देना चाहते हैं तो उन्हें आप सुगंधित फूलों के गजरे से उनके बालों को संवार दें। आप चाहें तो बेडरूम में अपने बिस्तर पर भी फूलों की पंखुडियां बिखेर सकते हैं। इससे ज्यादा रोमांटिक और कुछ नहीं हो सकता है।

स्टिकी नोट्स की लें मदद
अगर आप किसी भी तरह का एक्ट करने में सहज महसूस नहीं कर पा रहे हैं तो आप स्टिकी नोट्स का सहारा ले सकते हैं। आप इन नोट्स में अपने मन की बात लिखकर इसे बाथरूम के आईने या फिर बेडरूम की अलमारी पर चिपका सकते हैं। इस तरह के नोट्स पढ़कर आपकी पार्टनर का भी मूड जरुर बन जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications