Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हंसी मजाक से कैसे लाएं मैरिज में मिठास

ऐसे बचाएं अपनी मैरिज लाइफ -
1. इन दिनों ज्यादातर कपल्स अपने रिश्ते में उबाऊपन की शिकायत करते हैं। यह आपस में होने वाले नोंक-झोंक से बिल्कुल अलग है। मूल रूप से इसका मतलब है, रिश्ते में हंसी-खुशी या मौज-मस्ती का कम होना। अगर आपके साथ भी ऐसी परेशानी है तो खुद में बदलावा लाइये और पार्टनर के साथ हंसी-मजाक से इसे बदलिये।
2. यदि अपके मैरिज में तना-तनी की स्थिति ज्यादा रहती है और हालात वाकई बेकाबू हो रहे हों, तो टेंशन को कम करने और हालात बदलतने के लिए आपसी हंसी-मजाक से बेहतर कोई तरीका नहीं है। आप साथ बैठ कर लड़ाई-झगड़े की नादानी पर हंस सकते हैं। इससे अंततः आप दोनों के बीच तनाव कम होगा।
3. आप अचानक अपने आप को मजाकिया तो नहीं बना सकते। आपके पार्टनर को यह नाटक लग सकता है। इसलिए अपने व्यवहार में मिठास लाएं और किसी प्रैक्टिकल जोक से इसकी शुरुआत करें। लेकिन ध्यान रहे कि उसमें निर्दयता या क्रूरता का पुट न हो। जैसे कि आप आपने पार्टनर को किसी सब-वे में घंटों इंतजार करवाने के बाद अचनाक हाजिर हो जाएं और कहें कि यह तो सरप्राइज था। मजाक ऐसा नहीं होना चाहिए। मजाक ऐसा होना चाहिए जिसका अहसास सुखद हो और आपके पार्टनर को उसमें कुछ ऐसा दिखे, जो पहले नहीं दिखा था।
4. कॉमेडी शो साथ बैठ कर देखें। इससे वाकई मदद मिलती है। आजकल के कॉमेडी की बात करें तो अधिकतर शो तमाशे भरे होते हैं। और हम खुद के मेंटल लेवल को इससे कहीं ज्यादा ऊपर मानते हैं। लेकिन यह जान लें कि मोटी-मोटी किताबों से शादी बचाने में मदद नहीं मिलने वाली। इसलिए किताबों को छोड़ कुछ फनी चीज साथ देखें। इससे आप कैसे करीब आते हैं, खुद हैरत में रह जाएंगे।
5. इन दिनों किसी रिश्तों में बढ़ रहे तनाव और तलाक की अहम वजह है कामकाजी कुंठा। काम काज की निराशा हम रिश्तों में घोल रहे हैं। दिन भर के थकाऊ कामकाज के बाद जब पति-पत्नी दोनों घर लौटते हैं तो चिड़चिड़ेपन का लेवल कुछ ज्यादा होता है। इस स्थिति में आप एक-दूसरे पर अपनी झल्लाहट उतारने के बजाय अपनी स्थितियों में खुशी ढूंढें और उसका आनंद लें। अपने-अपने बॉस का मज़ाक बनाना आपके लिए हंसने का सबसे बेहतर तरीका हो सकता है। किसका बॉस ज्यादा बुरा है, इस मुद्दे पर तो आप तब तक हंस सकते हैं, जब तक फिर से नोक-झोंक की नौबत न आ जाए...!
आप इन टिप्स का इस्तेमाल अपने रिश्तों में नई जान डालने के लिए करें ताकि आपकी शादीशुदा जिंदगी में खलल न पड़े।



Click it and Unblock the Notifications
