Latest Updates
-
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व
पति को खुश करने के लिये 13 अच्छे तरीके
जब एक लड़की शादी करती है तो, वह यही मनोकामना लिये होती है कि उसका पति उसे बहुत ज्यादा खुश रखेगा। सिर्फ वही नहीं बल्कि समाज का हर प्राणी यही सोचता है कि एक पति को अपनी पत्नी को हमेशा खुश रखना चाहिये। मगर यह कोई नहीं सोंचता कि एक पत्नी का भी कर्तव्य होता है कि वह अपने पति देव को खुश रखे। लेकिन शादी दो पहिये पर चलती है इसलिये दोनों की खुशी के मायने एक हैं। अच्छी बहू बनने के लिए अपनाएं ये 10 बातें
पर अगर आपको लगता है कि आपके पति कुछ दुखी और उदास से दिखाई दे रहे हैं, तो आपको चौकन्ना हो जाना चाहिये। हो सकता है कि आपके पति आपसे ही दुखी हों पर आपसे बताने की हिम्मत उनमें ना हो। आपको यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा कि आपके पति आपसे या किसी और वजह से उदास हैं। इसलिये हम आपको 13 अच्छे तरीके बताएंगे जिससे आप अपने पति देव को हमेशा खुश रख सकती हैं।

उनकी बातें सुनें
कई पुरुषों की यह शिकायत होती है कि उनकी पत्नी उनकी बातें नहीं सुनती। इसलिये जब भी वह आपसे बात करें, उस समय दिमागी रूप से उनके पास रहें और उनकी बातों में इंट्रेस्ट लें।

उनकी जिम्मेदारियों को बांटे
कई पुरुषों को यह पसंद नहीं कि उनकी पत्नी वित्तीय और अन्य जिम्मेदारियों को उनसे नहीं बांटती। अगर आप दोनों ही जॉब करते हैं तो यह केवल उनकी जिम्मेदारी नहीं है कि पूरे घर का खर्चा केवल वही उठाएं।

उनके करियर में रूचि लें
एक बार जब आपकी शादी हो जाती है तब आपको खुद को आकर्षक दिखाने की बजाए, अपने पति की जॉब में रूचि लेनी शुरु कर देनी चाहिये। इससे उन्हें लगेगा कि आप हर वक्त उनके साथ हैं।

पैसे बहाना बंद करें
किसी भी आदमी को पसंद नहीं कि उनकी बीवी बेफिजूली करे। बढ़ते हुए शॉपिंग बिल आपके पति को आपसे दूर करेंगे। अगर आप शॉपिंग के लिये अपने पैसे लगाती हैं, तो उन्हें कोई फरक नहीं पडे़गा।

बेड पर उन्हें खुश करें
अगर आपको अच्छे से पता है कि अपने पति को बेड पर किस तरह खुश किया जाता है तो, आप बहुत लकी हो सकती हैं। बेड में आलस न दिखाएं।

बेकार की बहस ना करें
कई महिलाओ की आदत होती है कि वह पति से बेकार की बहस करने लगती हैं और उसे इतना आगे बढा देती हैं कि उनका रिश्ता खतरे में पड़ जाता है। आप ऐसा करने से बचें।

उन्हें अपने कार्यक्रमों की जानकारी दें
आपको खुद के प्लान बनाने के लिये उनकी जरुरत नहीं है। मगर अकेले-अकेले कुछ भी करने से पहले उन्हें बता दें, जिससे उन्हें बुरा ना लगे।

खुद का जीवन भी जियें
कोई भी नार्मल आदमी यह जरुर चाहेगा कि उसकी बीवी खुद के लिये भी समय निकाले क्योंकि ऐसे में उसे भी अपना निजी समय मिलेगा।

आर्थिक रूप से उन्हें कभी धोखा न दें
महिलाओं को कभी भी अपने पति से पैसों का हिसाब किताब नहीं छुपाना चाहिये। अगर वह अपने पैसे आपकी आंखों से बचा कर रखें तो क्या आपको अच्छा लगेगा?

भविष्य के प्लान एक साथ बनाएं
चाहे बात लंबी छुट्टी की हो या फिर घर पर एक नए महमान को लाने की बात हो। भविष्य के सारे प्लान एक साथ मिल कर बनाएं।

उनके माता-पिता की इज्जत करें
हर पति चाहता है कि जिस प्रकार उनकी पत्नी अपने मा-बाप की इज्जत करती है, ठीक उसी तरह वह उनके भी मां-बाप की इज्जत करे।

उनके करियर में अपनी टांग न अड़ाएं
अगर वह ऑफिस में किसी काम की वजह से फंस जाते हैं, तो आप उन्हें बार बार कॉल कर के परेशान ना करें। उन्हें यह कह कर भी ना ताने मारे कि उनके लिये केवल ऑफिस का काम ही जरुरी है।

उनकी दोस्त बनें
आप दोनों में पति पत्नी से ज्यादा एक दोस्त का रिश्ता होना ज्यादा जरुरी है। अपने पति की दोस्त बनें न कि उसकी मां या फिर उसकी बॉस।



Click it and Unblock the Notifications
