Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
पतियों के रहस्य जो पत्नियों को जानने चाहियें
हम जानते हैं कि महिलाओं को पूरी तरह जानना असंभव है| ईएचसी रिसर्च टीम ने कुछ ऐसा ही पुरुषों के बारे में पता लगाया है| यदि आप पुरुष के दिमाग की गहराई में जाएँगी तो आपको इस बारे में ज्यादा पता चलेगा|
READ: पुरूषों को महिलाओं में नहीं भाती ये बातें
यह कोई बड़ी बात नहीं है कि वे आपसे कुछ रहस्य छुपाते हैं| ऐसा इसलिए नहीं है कि आपको पता चलेगा तो आप हर्ट होंगी बल्कि वे ऐसा इसलिए करते हैं ताकि आप कुछ अर्थ ना निकाल सको| महिलाओं के लिए कई बातों की जानकारी नहीं होना ही अच्छा है| लेकिन चूँकि आर्टिकल पुरुषों की आंतरिक सोच पर है इसलिए आगे बढ़ें और इसे पूरा पढ़ें|

वे अभी भी एडल्ट फिल्म देखते हैं
हर बार ऐसा नहीं होता है, ऐसा भी हो सकता है उन्हें इसकी आदत नहीं हो| लेकिन वे एडल्ट फिल्म देखते हैं क्यों कि यह उन्हें अच्छा लगता है और वो एक बार जरूर ऐसा करते हैं| वह आपको यह पता नहीं चलने देते ऐसा ना सोचें कि वे उस लड़की की जगह आपको रखकर, आपको वो सब करने के लिए कहेंगे जो कि वो वीडियो में करती है| लेकिन उन्हें यह बार बार देखना अच्छा लगता है| यदि आप भी उनके साथ यह देखती हैं और आनंद की अनुभूति करती हैं तो उन्हें इससे कोई एतराज नहीं होगा| लेकिन ऐसा नहीं है कि वो आपको ये सब करने का सुझाव देंगे|

वे महिलाओं को देखते हैं
हाँ, पुरुष कई बार ऐसा करते हैं| ऐसा नहीं है कि वे इसी ताक में रहते हैं लेकिन हाँ कभी कभार वो ऐसा जरूर करते हैं| और इसमें ऐसा भी नहीं है कि वे मौका मिलने पर आपको उस लड़की से रिप्लेस कर देंगे| इसका सिर्फ यह मतलब है कि उन्हें सुन्दर लड़कियां देखना अच्छा लगता है| उसका अन्य महिलाओं की नेक- लाइन और शॉर्ट स्कर्ट पर जाने वाला ध्यान आपकी सोच से परे है| लेकिन वे यह नहीं चाहते हैं आपको इसका पता चले नहीं तो शायद आप उन्हें कुछ समय के लिए हसबैंड या बॉयफ्रेंड के पद से हटा दें, इसी डर से वे ये बात खुद तक ही रखते हैं|

आपके भारी- भरकम मेक-अप से उन्हें खीझ होती है
आपके सुन्दर या ग्लैमरस दिखने से उनको कोई ऐतराज नहीं होता है लेकिन उनको ऐतराज होता है आपकी भारी लिपस्टिक और भारी आई-शैडो से| उनको आपका मेक अप पसंद है लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा उन्हें नहीं सुहाती है| वे जानते हैं कि ये आपको बताने से आपको बुरा लग सकता है इसलिए कोशिश करते हैं कि वे यह बात खुद तक ही रखें|

वे अपना फ्री टाइम अकेले बिताना पसंद करते हैं
लड़के जब कभी फ्री होते हैं तो दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं| इसलिए बुरा ना मानते हुए कभी कभार उनको ऐसा समय जरूर दें|

वे अपनी प्रशंसा पसंद करते हैं
बहुत सी महिलाएं मानती हैं उन्हें ही 'आप सुन्दर लग रही हैं' ये शब्द अच्छे लगते हैं| लेकिन पुरुष भी ऐसा सुनना पसंद करते हैं| कभी कभी पुरुषों को भी यह अच्छा लगता है, लेकिन वे महिलाओं की तरह बार बार ऐसा नहीं सुनना चाहते लेकिन यदि आप कभी कभार ऐसा कहेंगी तो उन्हें अच्छा लगेगा|

वे भी बेड पर अपने बेकार प्रदर्शन पर नर्वस होते हैं
आप जब पति के सामने कपडे उतारती हैं तो सोचती हैं कि आप पति को सुन्दर और कामुक दिखें| आपके सामने ऐसा ही आपके पति भी सोचते हैं ताकि आपको अच्छा लगे| वे कोशिश करते करते हैं कि बिस्तर पर वो आपको पूरी तरह खुश करें|

वे भी आपको खोना नहीं चाहते हैं
आप ही नहीं हैं जो उनको खोना नहीं चाहती हैं| आपके वो भी आपको खोना नहीं चाहते हैं| लेकिन आपकी तरह इसे ज्यादा दिखाते नहीं हैं, वे आशा करते हैं कि आप उनकी जिंदगी से कभी अलग नहीं होगी|

कई बार वे मूड में नहीं होते हैं
हाँ, यह सही है| पुरुष हर बार जोश से भरे नहीं होते हैं| कई बार वे थके हुए और तनाव में भी होते हैं| लेकिन फिर भी वे आप कहती हैं वे वैसा करते हैं| इसलिए कभी यदि उनका प्रदर्शन आपकी आशानुरूप नहीं रहता है तो उन्हें दोष ना दें|



Click it and Unblock the Notifications
