Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
यदि पति रात को देर से घर आता है तो क्या करें?
कुछ लोग अपने कैरियर को लेकर बहुत सजग होते हैं। इसलिए वे रात को देर तक ऑफिस में काम करते रहते हैं और घर पर देर से आते हैं। अगर पति रात को देर से घर आता है तो आप क्या करें?
READ: न बोलें ये बातें नहीं तो हो जाएगा पति का मूड खराब
देर से घर आने का कारण अलग अलग हो सकता है। कुछ लोग घर देर से आते हैं क्यों कि वे दोस्तों के साथ या पार्टियों में बैठे रहते हैं। कुछ लोगों को सीधे बार में जाकर पीकर घर आने की आदत होती है।
READ: स्मार्ट तरीके से करें पति की जासूसी
कुछ पुरुष कुछ ज्यादा फॉरवर्ड होते हैं और ऐसे लोग कहीं भी मजे ले लेते हैं। ऐसे लोग शादी के बाद भी इधर-उधर मुह तांकते रहते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी पत्नी को पसंद नहीं करते हैं और पत्नी के दस बार फोन करने के बाद भी घर देर से जाते हैं।
ऐसी स्थिति में कोई कदम उठाने से पहले पति की आदतों पर गौर जरूर करें।

यदि कैरियर की बात हो तो...
यदि ऐसा है तो उनके उनकी मेहनत और लगन का साथ दें। यदि आपके पति अपने कैरियर पर ध्यान देते हुये ज्यादा काम करते हैं और देर से आते हैं तो उनका साथ दें। लेकिन ये भी बता दें कि उनके पीछे उनका परिवार भी कहीं ऐसा ना हो कि वे सिर्फ काम में लगे रहे और उनके स्वास्थ्य और परिवार के लिए यह ठीक नहीं हो।
यदि यारी-दोस्ती ज्यादा हो…
उन्हें बताएं कि दोस्ती रखना अच्छा है लेकिन जब दोस्तों के कारण परिवार को ही समय नहीं दे पाएँ तो ऐसी दोस्ती को कम ही कर दें। उन्हें समझाएँ कि परिवार पहले है दोस्त बाद में।
यदि नशे की लत है तो...
पति को समझाएँ कि नशा करना गलत है और इसका इलाज करना संभव है। इससे पहले कि उनका स्वास्थ्य और रिश्ते खराब हों वे इससे छुटकारा पा लें। READ: क्या करें जब आपका बॉयफ्रेंड हो एक शराबी
यदि किसी दूसरी महिला का चक्कर हो…
ऐसी स्थिति में निर्भर करता है कि आप इस स्थिति से कैसे निपटती हैं तथ्यों को कैसे अपने तक रखती हैं। यदि कोई पति अपनी पत्नी के अलावा किसी और से रिश्ता रखता है तो उसकी पत्नी पर निर्भर करता है कि वो उसे माफ करती है या रिश्ता तोड़कर आगे बढ़ती है।



Click it and Unblock the Notifications
