Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
चीजें जो वास्तव में किसी रिश्ते को खराब कर सकती हैं
हम सब का दिल कभी ना कभी जरूर टूटा होगा। इसका दूसरा पहलू ये है कि इससे आप एक मजबूत इंसान बनते हैं। एक रिश्ता ठीक नहीं चलता तो पुरुष और महिला दोनों एक दूसरे को इसका दोषी मानते हैं। एक अकेला इंसान कभी बुरा नहीं होता, एक व्यक्ति से रिश्ता कभी खराब नहीं होता, रिश्ता दोनों तरफ से खराब होता है।
इसलिए ये समझना जरूरी है कि रिश्ते किस चीज से खत्म होते हैं। इससे फालतू की टेंशन नहीं होती और प्यार पनपता है। ऐसी चीजों को जानना बहुत जरूरी है जिनसे रिश्ते में दरार पड़ती है और रिश्ता टूटता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि कोई रिश्ता कैसे टूटता है।
ये वो चीजें हैं जो एक शांत ज्वालामुखी की तरह होती हैं, लेकिन जब यह फटता है तो सच में तगड़ा विस्फोट होता है। शुरू में ये चीजें बहुत छोटी और तुच्छ सी होती हैं लेकिन जब हम इनको नजरंदाज करना शुरू कर देते हैं तो गलतियाँ होना शुरू हो जाती हैं।
यदि हमें रिश्ते को सही तरह निभाना है तो हमें इन चीजों को शुरू में ही खत्म करना होगा, नहीं तो अगर ये चीजें बढ़ कई तो किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा। तो आइये देखते ऐसी क्या चीजें हैं जो कि एक रिश्ते को खत्म कर सकती हैं।

जब एक दूसरे पर विश्वास ना हो
विश्वास वो चीज है जो समय के साथ बनता है और कुछ मूर्खतापूर्ण काम आपकी बोलती बंद कर सकता है। एक छोटी सी गलती आपकी पूरी इमेज को एक लंबे समय के लिए खराब कर सकती है। बिना विश्वास के हर रिश्ता कमजोर है।

अपना पूरा नियंत्रण चाहना
यह आपके रिश्ते को पूरी तरह खत्म कर सकता है। कोई भी नहीं चाहता कि उसके एक नकेल बंधी हो और उसे कोई और चलाये। इसलिए यदि कोई चाहता है कि मेरा पार्टनर हमेशा मैं जैसा चाहता हूँ वैसा ही करे तो समझो आपका रिश्ता ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है।

खर्चे पर नियंत्रण करना
एक सीमा तक खर्चे पर नियंत्रण करना और अपने पार्टनर को अपनी जरूरतों के लिए भी खर्चा नहीं करने देने से भी रिश्ते में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे अगला व्यक्ति महसूस करता है जैसे उसके हाथ काट दिये गए हों और उसकी स्वतन्त्रता छीन ली गई हो। इसलिए, ध्यान रखें कि इससे पहले कि चीजें आपके हाथ से बाहर हो जाएँ आप अपने पार्टनर से बात करें।

अहंकार
यह किसी भी रिश्ते को पूरी तरह खराब करने के लिए सबसे बुरी चीज है। इसके बारे में सबसे बुरी बात ये है कि लोग रिश्तों में समझौता करने की बजाय अपने अहंकार पर कायम रहते हैं। इसलिए, अहंकार रखना गलत है, रिश्ते में कोई अहंकार नहीं रहना चाहिए।
सम्मान की कमी
किसी रिश्ते में हल्की लड़ाई या डराना-धमकाना अलग बात है। लेकिन यदि आपका पार्टनर गाली-गलोच करता है तो उसे बताएं कि यह गलत है, इस चीज को सहन करना भविष्य में दोनों के बीच एक बड़ी लड़ाई का कारण बन सकता है।



Click it and Unblock the Notifications