Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानें, क्यूँ नहीं निकलता पहली लवमेकिंग के दौरान खून
कई पुरूषों का ऐसा सोचना है कि महिलाएं जब पहली बार सेक्स करती हैं तो उन्हें योनि से रक्त निकलता है और ये उनके वर्जिन होने की पहचान होती है। लेकिन सच कहा जाएं तो ये सिर्फ एक गलत धारणा है।
इसके अलावा, पुरूष ऐसा भी मानते हैं कि अगर किसी लड़की या महिला को सेक्स करने के दौरान दर्द नहीं हुआ है तो वह वर्जिन नहीं है। वैसे, हर महिला का शरीर अलग होता है और उसी के हिसाब से वो सेक्स के दौरान प्रतिक्रिया देती है।
Also Read: लेडीज अलर्ट: पार्टनर के साथ लवमेकिंग के इतने फायदे जानती हैं आप?
कई महिलाओं को पहली बार सेक्स में दर्द होता है और कईयों को खून भी निकलता है। लेकिन ये वर्जिनिटी का सबूत नहीं होता है। इस बारे में कुछ तथ्य निम्न प्रकार हैं:

तथ्य 1: पहली बार सेक्स के दौरान खून, हाइमन के फटने की वजह से निकलता है जोकि एक प्रकार की झिल्ली होती है। यह झिल्ली, महिला के प्राईवेट पार्ट पर चढ़ी रहती है।
Lenskart Sunglasses Get Extra 50% Off Hurry!

तथ्य 2: पुरूषों को यह नहीं मालूम होता है कि कुछ लड़कियों का जन्म बिना हाइमन के ही होता है और इस वजह से भी उन्हें पहली बार सेक्स के दौरान खून नहीं निकलता है।

तथ्य 3: कई महिलाओं की हाइमन, खेल गतिविधियों जैसे साइकिल चलाना, स्वीमिंग करना आदि के कारण भी फट जाती है।

तथ्य 4: जरूरी नहीं है कि जिसे रक्त नहीं निकला है उसे दर्द भी न हो। उसे दर्द हो भी सकता है और नहीं भी। लेकिन ये सब वर्जिनटी के प्रुफ नहीं है।
Also Read: जानें लवमेकिंग के पहले और बाद के 12 स्वच्छता नियम

तथ्य 5: कुछ महिलाओं को पहली बार सेक्स के दौरान रक्त आ जाता है लेकिन उन्हें दर्द नहीं होता है। ये भी नहीं दर्शाता है कि वो वर्जिन हैं या नहीं।

तथ्य 6: कुछ महिलाओं में, हाइमन, हस्तमैथुन की वजह से भी फट जाती है। जबकि कुछ में ये बिना कारण भी क्रेक हो जाती है।

7. बिना इंटरकोर्स के भी कई बार महिलाओं की हाइमन फट जाती है। दौड लगाने वाली लड़कियों की हाइमन बहुत कम आयु में ही फट चुकी होती है।
ये सभी पहली बार रक्त न निकलने के कारण हैं जिनको लोगों के द्वारा वर्जिन होने का सबूत मान लिया जाता है। जबकि लड़कियों या महिलाओं का शरीर, अलग होता है और इसकी संरचना भी बेहद जटिल होती है। जिसे समझना पुरूषों के लिए इतनी आसान बात नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
