जानें, क्‍या करें जब कंडोम उसके अंदर फंस जाए

By Lekhaka

अगर आप अनचाहे गर्भ को धारण नहीं करना चाहती हैं तो आपके पार्टनर के द्वारा इस्‍तेमाल किया जाने वाला कंडोम सबसे अच्‍छा और सुरक्षित परिवार नियोजन उपाय होता है। लेकिन क्‍या होता है जब ये महिला की योनि में फंस जाता है। जानिए इस बारे में....

गर्भ और एसटीडी से बचने के लिए इस्‍तेमाल की जाने वाली प्रोटेक्‍शन में से कंडोम एक है जिसे सबसे ज्‍यादा सुरक्षित माना जाता है। लेकिन क्‍या इससे पर्याप्‍त सुरक्षा मिलती है, इस पर कई बार बहुत सारे सवाल उठ खड़े हुए हैं।

Also Read: कंडोम का इस्‍तेमाल भी होता है लाभप्रद

कई बार सेक्‍स करने के दौरान बहुत सारे लोगों को कंडोम को लेकर दिक्‍कतें आई हैं। कुछ लोगों का कंडोम इन्‍सर्ट करने के ठीक बाद ही फट गया और कुछ लोगों का कंडोम अंदर ही फंस गया। जोकि सुरक्षित उपाय नहीं रह गया।

अगर ऐसी स्थिति उत्‍पन्‍न होती है तो डॉक्‍टर से सम्‍पर्क अवश्‍यक करना चाहिए, अगर आप गर्भ धारण करने की इच्‍छुक नहीं हैं।

condom

ऐसा क्‍यूँ होता है?
कंडोम का अंदर फंस जाना उस स्थिति में होता है, जब पुरूष पूरी तरीके से स्‍खलित हो चुका होता है और उसक लिंग छोटा पड़ जाता है जिसकी वजह से कंडोम सरक कर अंदर ही फंसा रह जाता है।

condom

इस स्थिति से कैसे बचें?
इस स्थिति से बचने का आसान तरीका है कि स्‍खलन के तुंरत बाद ही आप अपने पार्टनर से अलग हो जाएं या उससे पहले ही लिंग को योनि से बाहर निकाल लिया जाएं।

condom

इसे कैसे निकाला जाएं?
महिला की योनि बहुत ही नाजुक हिस्‍सा होती है ऐसे में अगर कंडोम अंदर ही रह जाता है तो उसे ऊपरी हिस्‍से से हल्‍के हाथों से धीरे-धीरे निकाल लेना चाहिए, ताकि उसे चोट न पहुँचें।

condom

अगर कंडोम, योनि से न निकल पाएं-
अगर कंडोम योनि से नहीं निकल पाता है तो तुंरत ही गायनोकोलॉजिस्‍ट के पास उसे ले जाएं। वो इसे उपकरणों के माध्‍यम से सही तरीके से निकाल देगी। साथ ही कंडोम का कोई भी हिस्‍सा अंदर भी नहीं रह जाएगा।

Also Read: कंडोम न इस्‍तेमाल करने के लिए पुरूष अक्‍सर करते हैं ये बहाने

condom

अगर कंडोम का टुकड़ा अंदर रह जाएं?
अगर कभी ऐसा है तो संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में तुंरत डॉक्‍टर से सम्‍पर्क करना चाहिए और उन्‍हें समस्‍या बतानी चाहिए।

condom

गर्भावस्‍था?
अगर कंडोम फट जाता है तो वीर्य योनि में चला जाता है और गर्भवती होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में इमरजेंसी गर्भनिरोधक का इस्‍तेमाल करना चाहिए।

condom

किसी अजनबी के साथ ऐसा हो, तो क्‍या करें?
अगर आप अपने कानूनी पार्टनर के साथ यौन सम्‍बंध नहीं बनाकर किसी और के साथ बनाते हैं और ऐसा हो जाता है तो संक्रमण होने की संभावना बहुत ज्‍यादा रहती है। इसके लिए, बेहतर होगा कि कंडोम को सुरक्षित तरीके से इस्‍तेमाल किया जाएं।

Story first published: Thursday, November 17, 2016, 17:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion