Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
अपने पार्टनर के सामने कभी ना ज़ाहिर करें ये बातें
रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए हम उसकी नीव सच पर रखते हैं। सच्चाई के आधार पर हम अपने पार्टनर को अपने जीवन से जुडी हर बात को बताना जरूरी समझते हैं। कुछ लोग ये काम शादी से पहले करते हैं तो कुछ शादी के बाद। इस ख्याल के दौरान हमारे दिमाग में टीवी सिरीयल की कहानी घुमनी आरंभ हो जाती हैं।
हम ये नहीं कह रहे कि आपको अपने अतीत को छुपाना चाहिए। लेकिन बेवजह उसे बताना भी बेवकूफी है। परंतु जो बात आपको जरूरी लगे वो आपके पार्टनर को बेतुकी लग सकती है। हालांकि एक दूसरे के जीवन से जुडी बातों को बताने से अपने साथी को समझने में आसानी होती है। लेकिन सामने वाले को आपके जीवन के अन्य पहलुओं को जानने की इच्छा भी व्यक्त करनी चाहिए। लीजिए जानिए कौन सी हैं वो बातें जिन्हें ना बताना ही समझदारी है?

आपका स्वास्थ्य़
बीमारियां सभी को होती हैं। किसी को बड़ी किसी को छोटी। अगर आप किसी ऐसी बीमारी से लड़ कर बाहर निकले हैं जिसका आपके भविष्य से कोई लेना देना ना हो तो उसे बताना शायद जरूरी ना हो। कभी-कभी बीमारियां भी व्यक्ति को मजबूत बना देती हैं। यदि बताना हो तो संक्षिप्त में बताए लेकिन तब जब आपका पार्टनर जानने की इच्छा ज़ाहिर करे।

दुर्व्यवहार
यदि आपके साथ किसी ने दुर्व्यवहार किया है तो उसे बताना उचित नहीं है। यदि आप अपने जीवन की दुखद यादों से पीछा छुडाना चाहते हैं तो सबसे पहले उन घटनाओं के बारे में बोलना बंद करना होगा। यदि आप उन घटनाओं को या उन बातों को बार-बार दोहराएंगे तो आपका रिश्ता जुडने की बजाय टूट सकता है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो आपके अतीत को इतने विस्तार से जानने का इराधा व्यक्त करे।

सपनों में आप किसके दिल को बहलाते हैं
ऐसा हो सकता है कि कभी आप सपने में खुद को अपने पार्टनर के साथ देखने के बजाय किसी सेलिब्रिटी या सहकर्मी के साथ देखें। ऐसे सपनों को अपने पार्टनर के साथ नहीं शेयर करना चाहिए। ऐसे सपने देखने पर उनके बारे में अधिक नहीं सोचना चाहिए।

आपकी छवि
जरूरी नहीं है कि सब हमारे बारे में अच्छा ही सोचे। कई बार हमारी छवि लोगों की सोच के अनुसार निर्मित होती हैं। जिस वजह से कई बार हमारे अपने नाम के अलावा हमारे कई मुंह बोले नाम भी हमारी पहचान बन जाते हैं।

क्या आप किसी सहकर्मी के दीवाने थे
ये बात तभी बताए अगर आपका पार्टनर इसे जानने में रुचि रखता हो। ऐसा ना हो आपके कुछ किस्से उसकी रातों की नींद उडा लें या उसके मन में आप से दूर होने का डर बैठ जाए।

आपके परिवार के किस्से
किसी का भी परिवार पर्फेक्ट नहीं होता। हर किसी के परिवार में झगडालू, गुस्सेला, हसमुख एवं ड्रामेवाज़ व्यक्ति होते हैं। इन्हीं लोगों की वजह से हमारे परिवार के कई काम बनते और बिगड़ते हैं। यही बनते और बिगडते काम किस्से और कहानियों की शकल ले लेते हैं। यदि आप हर बार अपने पार्टनर को ऐसे ही किस्से सुनाती रहेंगी तो वो जल्द ही आपके परिवार से ऊब जाएगा और उसके दिल में आपके परिवार के लिए कोई जगह नहीं बचेगी।

अन्य लैंगिक संबंध
हो सकता है कि आपका प्रेम संबंध आपके रिश्ते को लैंगिक संबंध तक ले गया हो। यदि आपका पार्टनर आपके लैंगिक संबंधों के बारे में जानना चाहे तो उसे एक या दो वाक्य में बता कर समाप्त कर दें। यदि आप अपने पार्टनर के सामने अपने पूर्व प्रेमी की जिस्मानी खूबियों की तारीफ में लग जाएंगे तब बात बिगड सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
