Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
क्या एक इंसान के लिये दो लोगों को प्यार करना संभव है?
क्या यह संभव है कि दो लोगों के साथ एक ही समय में प्यार हो जाए और क्या उन्हें एक साथ प्यार कर पाना संभव है?
क्या यह संभव है कि दो लोगों के साथ एक ही समय में प्यार हो जाए और क्या उन्हें एक साथ प्यार कर पाना संभव है? यह सुनने में ऐसा लगता है जैसे आग के साथ खेलना, सही हैं न? यदि उनमें से दोनों
खैर, एक सर्वे के अनुसार कुछ पुरुषों ने माना कि शादी के बाद भी उनका अफेयर है। जब उनसे पूछा गया कि आप अभी भी अपनी शादी के संबंध में क्यों बंधे हैं जब आप किसी और से प्यार करते हैं तो उन्होंने बड़ी आसानी से उत्तर दिया कि वे अपनी बीबी और रखैल दोनों से प्यार करते हैं!
क्या वे धोखा दे रहे हैं? या वास्तव में दो लोगों को एक साथ प्यार करना संभव है? आइये चर्चा करें।

#1
सबसे पहले उन पुरुषों के बारे में बात करें जो अपनी पत्नी के अलावा किसी अन्य स्त्री के साथ सोते हैं। यह केवल वासना है प्रेम नहीं।

#2
फिर प्यार क्या है? प्यार एक ऐसा अंतरंग संबंध है जो किसी के साथ विकसित होने पर उस व्यक्ति के बिना जीवन निरर्थक लगता है। उनकी उपस्थिति में आप स्वयं को परिपूर्ण महसूस करते हैं।
यह संबंध पूर्ण रूप से सकारात्मक भावनाओं से भरा होता है। यदि प्यार एक ऐसी भावना है जो जीवन से अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है तो क्या दो लोगों से एक साथ प्यार करना संभव है?

#3
संबंध विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ शादीशुदा लोगों के जीवन में एक ऐसा क्षण आता है जब पति/पत्नी के अलावा वे किसी और के लिए भी भावनाएं महसूस करते हैं। परन्तु इसे प्यार नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह अंतरंगता या वासना हो सकती है।

#4
तो क्या यह संभव है कि शादी के संबंध के अलावा किसी अन्य से भी जुड़ाव महसूस हो। जी हाँ, कभी कभी ऐसा हो सकता है। कुछ शादी शुदा लोग भी कभी कभी किसी अन्य के बारे में कल्पना करते हैं। कल्पना करना मानव का स्वभाव है या आकर्षक लोगों से प्यार करने की कल्पना करना भी मानवीय स्वभाव है। परन्तु कल्पना करने से शादी में कोई दिक्कत नहीं आती। इससे कोई नुकसान नहीं होता।

#5
जब आप पति/पत्नी के अलावा किसी अन्य की ओर आकर्षित होते हैं तो क्या आप स्वयं को रोक सकते हैं? क्या आप भावनाओं पर नियंत्रण कर सकते हैं? मनोचिकित्सक के अनुसार आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं कर सकते परन्तु अपने एक्शन पर नियंत्रण कर सकते हैं। आप अपने मस्तिष्क को किसी की ओर आकर्षित होने से रोक सकते हैं परन्तु आप स्वयं को किसी के पीछे भागने से रोक सकते हैं।

#6
मनोचिकित्सकों के अनुसार यदि आप सपने में स्वयं को अपने पड़ोसी या सहकर्मचारी के साथ सोता हुआ देखते हैं तो इसके लिए स्वयं को दोष देने की आवश्यकता नहीं है। परन्तु आप इन विचारों को आने से रोक सकते हैं। समस्या तब शुरू होती है जब आप ऐसे मूर्खतापूर्ण विचारों को क्रियान्वित करने का प्रयत्न करते हैं। जब आप कोई एक्शन नहीं लेते तो ऐसे विचार तुरंत ही चले जाते हैं और आपकी शादी मज़बूत बनी रहती है।

#7
तो क्या दो लोगों से एक साथ प्यार कर पाना संभव है? हालाँकि यह संभव दिखता है परन्तु यदि गहराई से देखें तो इनमें से कोई एक संबंध या तो वासना, आकर्षण, मोह, आदर, भावनात्मक लगाव, बौद्धिक आकर्षण या कुछ और होता है जो सच्चा प्यार नहीं होता।



Click it and Unblock the Notifications
