Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए ऐसे बनें अपनी वाइफ के हीरो
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे अपनी पत्नी का साथ देकर आप बन सकते हैं उनके फेवरेट।
जब कोई बात बिगड़ जाए, जब कोई मुश्किल पड़ जाए, तुम देना साथ मेरा... इस गाने के अलफाज एक नए शादीशुदा जोड़े के लिए काफी अहमियत रखते हैं। शादी के बाद दोनों का साथ एक दूसरे के लिए काफी मायने रखता हैं। दरअसल एक लड़की की जब शादी होती है तो उसके मन में कई सारे सवाल अपने पति और ससुरालवालों को लेकर होते हैं, इस दौरान उसको अगर कोई सबसे ज्यादा समझने या समझाने वाला होता है तो वो होता उसका पति। और पति को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अपनी पत्नी की हर छोटी-छोटी ख्वाहिशों का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि शादी के बाद एक पति ही होता है जो पत्नी को अपनी फैमिली के बारे में अच्छी तरह से बता सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं की शादी के बाद किन किन स्थितियों में पति अपनी पत्नी का साथ देकर उसका रियल लाइफ हीरों बन सकता हैं।

1- नए माहौल में ढलने की कोशिश करना-
हर नवविवाहित जोड़े को चाहिए की वो सबसे पहले एक-दूसरे को समझते हुए नए माहौल में धीरे-धीरे ढलने की कोशिश करें, क्योंकि पहले आप अकेले थे और अब आपके साथ आपकी पत्नी भी है। इसलिए आप उसके साथ अडजस्ट करने की थोड़ी कोशिश तो कर ही सकते हैं आखिर पूरी जिंदगी साथ जो रहना है।

2-अपनी पत्नी को करें प्रोत्साहित-
भले ही आप अपनी पत्नी को कुछ ही समय से जानते हों । लेकिन जब भी आपकी पत्नी घर में सबके लिए अच्छा खाना बनाए या फिर कोई और काम करें, तो नाक-मुंह बनाने से बेहतर है कि आप उसको प्रोत्साहित करें, जिससे उसका मनोबल भी बढ़े और आपके लिए उसका प्यार भी बढ़े।

3-घर के कामों में बंटाये हाथ-
अगर आपकी पत्नी और आप दोनों वर्किंग हैं , तो आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना है कि आप अपनी बेटरहाफ के साथ मिलकर घर के कामों में उनका हाथ बटाएं। क्योंकि आपकी मैडम भी आपकी तरह ऑफिस में काम करके थक गई होंगी, इसलिए हो सके तो अपनी तरफ से ही पहल करते हुए आप उन्हें चाय या कॉफी ऑफर कर सकते हैं। यकीन मानिये आपके इस साथ को पाकर आपकी पत्नी का प्यार और ज्यादा बढ़ जाएगा आपके लिए।

4- अपनी वाइफ का सम्मान करें-
ज्यादातर पतियों को ये लगता है कि सिर्फ उनकी पत्नी ही उनका सम्मान करें, तो ये पूरी तरह से गलत है। आपको भी अपनी पत्नी का पूरा सम्मान करना चाहिए, साथ ही उन्हें ये एहसास दिलाना चाहिए की आपकी जिंदगी में वो क्या मायने रखती हैं। और जिस दिन आपने ये एहसास उन्हें दिला दिया, उस दिन से मैडम का प्यार तो आपके लिए और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

5-अपनी पत्नी का जरुरतों का रखे ध्यान-
आमतौर पर देखा गया है कि ज्यादातर पुरुष चाहते हैं कि उनकी पत्नी ही उनका ख्याल रखे और उनके खाने से लेकर उनके सोने तक सारी व्यवस्था उन्हें मौके पर मौजूद कराये। तो ऐसे पतियों को अपनी इन आदतों को थोड़ा सा बदलकर अपनी पत्नी की जरुरत का भी ख्याल रखना चाहिए, जिससे आपके रिश्ते को और मजबूती मिले।

6-बच्चों का ध्यान रखना-
ऐसा जरूरी नहीं होता कि अकेले आपकी पत्नी ही आपके बच्चों का ध्यान रखें, बल्कि आपको खुद आगे आकर इस मामले में भी अपनी पत्नी की पूरी सहायता करनी चाहिए। ताकि आपकी वाइफ अगर घर के अन्य कामों में बिजी है तो कम से कम आप बच्चों की परवरिश और देख-भाल तो कर ही सकते हैं, ये प्रक्रिया आपकी लाइफ को और बेहतर बनाने के लिए भी कारगर होगी।

7-दोनों के बीच प्यार और विश्वास है जरुरी-
एक महिला के लिए उसके पति का प्यार और विश्वास दोनों ही काफी महत्वपूर्ण होते हैं । ऐसे में आपको चाहिए की आप उन्हें ये एहसास दिलाएं की आप सिर्फ और सिर्फ उन्हें प्यार करते हैं, साथ ही उन पर आपका विश्वास अडिग है, ऐसा करने से आप दोनों के बीच का रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा।

8-पत्नी के बिताएँ समय-
अपनी अर्धांगिनी के साथ समय बीताना सबसे अच्छा तरीका है अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का। इसलिए जब भी आपके पास समय हो आप उन्हें घूमाने ले जाएं या फिर लॉन्ग ड्राइव पर जाना भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है, साथ ही उन्हें लंच या डिनर पर ले जाएं ताकि आपकी पत्नी भी अच्छा महसूस करें और आपके बीच प्यार और विश्वास भी बढ़े।



Click it and Unblock the Notifications
