Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्यों हंसते खेलते वैवाहिक रिश्ते में घुल जाती है कड़वाहट
विवाह दो लोगों को एक अटूट रिश्ते से जोड़ता है लेकिन इस रिश्ते को खुशहाल बनाये रखने के लिये ज़रूरी है कि पति-पत्नी में आपसी समझ और प्यार कायम रहे। ऐसे कई मामले आए दिन देखने को मिलते हैं जिसमें पति-पत्नी अलग हो रहे हैं या एक साथ रहते हुए भी खुश नहीं हैं। इसलिये इस रिश्ते को निभाने के लिये इसमें प्यार,आपसी समझ और एक-दूसरे के लिये सम्मान रहना जरूरी है।
अकसर किसी खुशहाल विवाहित जोड़े को देखकर कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि इनके रिश्ते में ऐसा क्या है, जो हमारे रिश्ते में नहीं। उनके ज़ेहन में ये ख्याल भी आता है कि लंबे समय से कैसे एक छत के नीचे दो लोग एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी पूरी ज़िंदगी बिता देते हैं। एक हेल्दी रोमांटिक रिलेशनशिप अलग-अलग जोड़ों में भिन्न होता है, क्योंकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे दैनिक जीवन में एक दूसरे के साथ कैसे व्यवहार करते हैं।

एक खूबसूरत रिश्ते को बनाने के लिये बहुत कोशिश करनी होती है। यह रातोंरात कभी नहीं होता है। एक भरोसेमंद रिश्ते को बनाने और कायम रखने में बहुत समय और धैर्य लगता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने इस रिश्ते को सींचने के लिये कितना प्रयास किया है। किसी भी रिश्ते को खूबसूरत और भरोसेमंद बनाने के लिए, पार्टनर्स को सभी ज़रूरी प्रयास करने चाहिए।
इस आर्टिकल में आप जान पाएंगे कि एक खुशहाल रिश्ता बनाने के लिये आपको क्या कोशिशें करनी चाहिए और एक खुशहाल वैवाहिक रिश्ते में हमेशा प्यार रहने के पीछे क्या वजह होती है।
1. आपसी संवाद
विवाह के रिश्ते में एक महत्वपूर्ण बात याद रखने की ज़रूरत है और वो है कम्यूनिकेशन (बातचीत)। यदि किसी जोड़े के बीच ज़्यादा बातचीत नहीं होती तो विवाह के रिश्ते को लंबे समय तक कायम नहीं रखा जा सकता। एक हेल्दी रिश्ते के लिये संवाद सबसे महत्वपूर्ण गुणों में से एक है जो जोड़े को खुश रखने में मदद करता है। लेकिन फिर भी, हर कोई नहीं जानता है कि अपने पार्टनर से सकारात्मक और सही तरीके से बात कैसे करें।
खुश और सुखी जोड़े जानते हैं कि एक-दूसरे के साथ उन्हें कैसे रहना है। वे नियमित रूप से संवाद करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि कोई ऐसी बात ना छूटी हो, जिसे उन्हें अपने पार्टनर को बताना चाहिए। वे अपने प्यार को सिर्फ अपने दिल में रखने के बजाए अकसर अपने पार्टनर के सामने ज़ाहिर करते हैं और उन्हें बताते हैं कि वो उनसे कितना प्यार करते हैं और साथ ही एक-दूसरे की प्रशंसा करने से गुरेज़ नहीं करते हैं। वे समस्याओं को भी एक-दूसरे से छुपाने की जगह उस पर चर्चा कर कोई हल निकालने की कोशिश करते हैं।
खुशहाल जोड़े कभी विवाद से बचते नहीं हैं और वे जानते हैं कि बातचीत के रास्ते को खुला किस तरह रखना है। खुशहाल जोड़े यह सुनिश्चित करते हैं कि एक-दूसरे के साथ बातचीत या बेहतरीन पलों के दौरान फोन, टैबलेट, लैपटॉप या दूसरी टेक्नोलॉजी उन्हें परेशान ना करें।
एक विवाहित जोड़े के रूप में आगे बढ़ने के लिए, दोनों को अपनी भावनाओं के बारे में एक-दूसरे से बात करने की आवश्यकता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह कितना अजीब या असहज महसूस हो सकता है। वैवाहिक रिश्ते में खुशहाली कायम रखने के लिये बातचीत करना बेहद ज़रूरी है।
2. एक-दूसरे के लिये महत्वपूर्ण है सम्मान
कम्यूनिकेशन की तरह, एक खुशहाल शादी में एक-दूसरे के लिये सम्मान होना ज़रूरी है। जो जोड़े एक-दूसरे का सम्मान करते हैं वे एक साथ रहते हैं। ऐसी चीज़ें ना करें जिससे एक-दूसरे के प्रति सम्मान का स्तर कम हो। सम्मान देना खुशहाल रिश्ते की कुंजी है। यह रिश्ते को अधिक मज़बूत और बरकरार रखता है। खुशहाल विवाहित जोड़े हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि अपनी शादी को खुशहाल बनाये रखने के लिये एक-दूसरे की इज़्ज़त करना ज़रूरी है।
3. एक-दूसरे के साथ क्वालिटी वक़्त बिताएं
वैवाहिक रिश्ते को खुशहाल बनाये रखने के लिये ज़रूरी नहीं है कि आप पूरे समय एक साथ रहें या पूरा टाइम अपने पार्टनर को दें बल्कि ज़रूरी है कि अपने पार्टनर के साथ क्ववालिटी वक़्त बिताएं। भले ही वो कुछ घंटे ही क्यों ना हो। खुशहाल जोड़े जानते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि अपने समय को कैसे मैनेज करें ताकि अपने पार्टनर के साथ थोड़ा क्वालिटी टाइम बिता सकें।
4. एक-दूसरे को स्पेस दें
विवाह में यह ज़रूरी है कि पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ समय बिताएं लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि थोड़ा वक्त आप खुद को दें। एक-दूसरे को स्पेस देने से रिश्ते में मज़बूती आती है और जोड़े को ऐसा नहीं लगता कि वो शादी कर के फंस गए या बंध गए हैं। इससे पति-पत्नी और करीब आते हैं और प्यार बढ़ता है। खुशहाल और संतुष्ट रिश्ते के लिये कुछ सीमाओं को बनाए रखना ज़रूरी है।
5. एक दूसरे की तारीफ करें
वैवाहिक रिश्ते में कुछ समय के बाद लोग एक-दूसरे की प्रशंसा करना भूल जाते हैं, लेकिन एक खुशहाल जोड़े के तौर पर रहने के लिये ज़रूरी है कि अकसर एक-दूसरे की तारीफ करें। इससे रिश्ते में उत्साह बना रहता है, खुशी महसूस होती है और रिश्ता मज़बूत होता है।
6. अंतरंगता
पति पत्नी अपने खुशहाल रिश्ते को मज़बूत बनाए रखने के लिए अंतरंगता के स्तर को बनाए रखते हैं। वैवाहिक रिश्ते में शारीरिक और मानसिक रूप में अंतरंगता ज़रूरी है और जब अंतरंगता का स्तर सही रहता है तो निश्चित ही आपका रिश्ता मज़बूत और खुशहाल होगा।
7. सेक्स
खुशहाल जोड़े प्यार करने की कला जानते हैं। वे अपने पार्टनर के साथ सेक्स के दौरान इस तरह शामिल होते हैं, जैसे एक-दूसरे में खो रहे हैं। संबंध के दौरान एक दूसरे की ज़रूरतों और इच्छाओं को समझना ज़रूरी है ताकि प्यार और उत्साह बना रहे। सेक्स के दौरान अंतरगता की वजह से रिश्ते में मज़बूती और प्यार बढ़ता है।
एक खुशहाल वैवाहिक रिश्ते के लिए सेक्स बहुत महत्वपूर्ण है और यह बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। प्यार जो शारीरिक रूप से एक-दूसरे को जोड़ता है, वो प्यार लंबे समय तक रहता है। एक खुशहाल रिश्ते के लिए पार्टनर्स को अकसर शारीरिक रूप से जुड़ना चाहिए। अगर हर दिन नहीं तो हफ्ते में एक बार फिजिकल होना चाहिए, इससे रिश्ता और मज़बूत होता है।
ये सात वजह किसी भी वैवाहिक जोड़े के रिश्ते को मज़बूत और खुशनुमा बनाती है। अगर आप भी अपने रिश्ते में प्यार और भरोसे को कायम रखना चाहते हैं और एक हैप्पी कपल के तौर पर रहना चाहते हैं तो इस लेख में बताई गई बातों का ध्यान रखें और उसका पालन करना शुरू कर दें, कुछ ही दिनों में आपको महसूस होगा कि आपके रिश्ते में प्यार और समझ की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, विवाह के रिश्ते को संभालना और खुशहाल बनाये रखना आसान नहीं है लेकिन प्यार, विश्वास और आपसी समझ से इस खूबसूरत रिश्ते को ज़िंदगी भर खुशनुमा बनाये रखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
