Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्या आपके सास ससुर हैं खडूस, ऐसे करें उन्हें डील
ऐसा लग सकता है कि शादी के बाद सबकुछ अच्छा और सही ही होगा लेकिन ससुराल वालों का असली रंग पता चलने में एक दिन से ज़्यादा का समय नहीं लगता है। टेलीविज़न पर आने वाले ना जाने ऐसे कितने प्रोग्राम हैं जो रोज़ाना घरों में सास-बहू के बीच होने वाली नोकझोंक की तस्वीर पेश करते हैं।
इन सीरियल के ज़रिए ये तो बता दिया जाता है कि सास कितनी परेशान करने वाली हो सकती है लेकिन शादी के बाद स्थिति तब और खराब हो जाती है और आपके खिलाफ चली जाती है जब आपको ये पता चलता है कि आपकी हर परेशानी में साथ निभाने का वादा करने वाला आपका पति अपनी मां की खातिर आपके ही विरुद्ध चला जाता है।

ऐसा ज़रूरी नहीं है कि सभी लड़कियों की सास सीरियल में दिखाई जाने वाली क्रूर सासों की तरह हो। मगर मौजूदा समय में, लड़कियों को ये पता होना चाहिए कि अगर उनके ससुराल वाले अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं तो उनसे कैसे निपटना है।
उनकी सारी बेकार बातों को चुपचाप मान लेना किसी भी तरह की समझदारी नहीं है। बस आपको ये समझना है कि जो स्थिति आपके सामने है उससे शांत ढंग से कैसे निपटना है। सहयोग ना करने वाले ससुराल के सदस्यों से डील करने के लिए पहले अपने पति से इस बारे में बात करें।
उन्हें ये समझाने का प्रयास करें कि आपके सोचने का तरीका उनकी मां के सोचने के तरीके से अलग है। ये आर्टिकल पढ़ें और अपनी सासू मां से डील करने का आईडिया लें।

पहले ही तय कर दें सीमाएं:
ये कहावत है कि आपका घेरा (फेंस) जितना अच्छा होगा आप पड़ोसी भी उतने अच्छे बना पाएंगे। अगर आपके ससुराल वाले ये जान जाएं कि उनकी मौजूदगी में आपके काम करने का तरीका क्या है तो उनके लिए ये आसान होगा कि वो आपके काम के बीच में दखल ना दें। आप शुरू में ही अपनी सीमाएं तय कर दें, इससे आपके काम में बाधा नहीं आएगी।

झगड़ा पैदा करने वाले मुद्दों को इग्नोर करें:
अपने ससुराल वालों को आपके बारे में बुरा कहने का कोई मौका ना दें। अगर आपके और आपकी सास के बीच में चीज़ों को लेकर मतभेद रहते हैं तो सिर्फ एक शख्स के लिए शांत रहने की कोशिश करें और वो है आपका पति।

दूरी बनाकर रखें:
सबसे अच्छा उपाय है कि जब बोलने की ज़रूरत हो तभी आप बोलें, खासतौर से जब आपके ससुराल वाले आपका सहयोग ना करते हों। बूढ़े सास ससुर से दूरी बनाये रखने से आपकी शादी भी बची रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो प्रयास करें कि ज़्यादा परेशानियां पैदा होने से पहले आप अलग हो जाएं।

कई बार आपको करना होगा दिखावा:
अपने पति के सामने अपना ऐसा रूप दिखाएं जो परिवार को साथ में लेकर चलने वाला हो और जो खुद के लिए भी सम्मान चाहता हो। इस तरह आप अपने सास ससुर को आपके खिलाफ जाने का मौका नहीं देते हैं।

कल्पना करना शुरू कर दीजिए:
असहयोगी सास ससुर से निपटने और परिवार के साथ चलने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप ये कल्पना करना शुरू कर लें कि वो बूढें हो गए हैं और वो अच्छे हैं। अगर वो आपको ठेस पहुंचाने वाली कोई बात कहते भी हैं तो उसे एक कान से सुन कर दूसरे से निकाल दें।



Click it and Unblock the Notifications
