Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शादी के पहले साल में ही कपल्स कर देते हैं ये गलतियां
शादी के बाद का पहला साल हनीमून फेज़ ही रहता है। इस दौरान दोनों ही पार्टनर एक दूसरे के प्यार में खोये रहते हैं और उन्हें हर चीज परफेक्ट नजर आती है और इसके पीछे भी एक वजह है। जब शादी का नया नया दौर होता है तब ज्यादा परेशानी नहीं आती है जो बाद दिखने लगती हैं।
वो परेशानियां जिनका सामना इस समय उन्हें नजर नहीं आती है। इन्हें एक दूसरे के अलावा कुछ नजर ही नहीं आता है। ये बहुत से कपल्स के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। आप इस दौरान अपने रिश्ते में एक झूठे आश्वासन और सुरक्षा की भावना से घिरे रहते हैं।

आपको शायद एहसास नहीं होता है लेकिन इस दौरान आपको कुछ अहम रोल और जिम्मेदारियों को पूरा करने की जरूरत होती है और आपके ऐसा ना कर पाने के कारण ही आपको आगे चल कर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मगर आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि ऐसी कौन सी गलतियां हैं जो आप और आपके पार्टनर शादी के पहले साल में करते हैं। जिनकी वजह से आप अपने शादी के भविष्य को भी खतरे में डाल देते हैं।

1. आप शादी से बाहर लोगों से मिलना जुलना कर देते हैं कम
इस बात की संभावना काफी ज्यादा रहती है कि शादी के बाद का शुरुआती समय आप दोनों एक दूसरे के साथ ही बिताएं। ऐसा ना करें। याद रखें कि आपकी सोशल लाइफ भी है और उसे अटेंशन देना भी उतना ही जरूरी है।

2. आप चाहते हैं आपका पार्टनर कुछ बदलाव लाए
अब आपकी शादी हो चुकी है तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आपका पार्टनर बदल जाएगा। आपको ये स्वीकार करना होगा कि आपने जिस शख्स से शादी की है वो आगे ऐसे ही रहने वाला है।

3. आप बहस करने से बचते हैं
शादी के पहले साल में आप किसी भी तरह की लड़ाई या बहस से बचते होंगे। ऐसा आप इसलिए करते हैं ताकि आप शादी के पहले साल में ही किसी तरह की टेंशन ना लें और आपका हनीमून पीरियड खराब ना हो। लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है। आपको अपने अंदर इतना साहस लाना पड़ेगा कि जो चीजें सही नहीं चल रही हैं उनके बारे में खुल कर बोल सकें।

4. आप घर की जिम्मेदारियां लेने और उन्हें निभाने से बचते हैं
आपको घर को ठीक रखने में अपना रोल अदा करना होगा। आप उस रोल को जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। आपके घर के काम अपने आप ही पूरे नहीं हो जाएंगे। इसके लिए आप दोनों को प्रयास करना होगा।

5. आप अपनी फीलिंग्स पर ध्यान नहीं देते हैं
आप हर बार अपनी फीलिंग्स को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। अपनी भावनाओं को व्यक्त करना भले ही कितना भी मुश्किल हो, मगर फिर भी आपको इसे जाहिर करना होगा। आपको अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करनी होगी। उनसे कुछ छिपाने की कोशिश ना करें, खासतौर से अपनी फीलिंग्स को लेकर।

6. आप खुद को समय नहीं देते हैं
आप दोनों अब पति पत्नी बन चुके हैं इसका मतलब ये नहीं है कि आपकी व्यक्तिगत पहचान खत्म हो गयी है। आप अब भी वो काम कर सकते हैं जिनसे आपको खुशी मिलती है। आप शादी के बाद भी अपने पैशन को जारी रख सकते हैं।

7. आप बहुत जल्द बच्चे के बारे में सोचने लगते हैं
आपको तुरंत ही अपने परिवार को बढ़ाने के बारे में सोचकर खुद पर दबाव नहीं बनाना चाहिए। शादी को लेकर आपको ये सलाह दी जाती है कि आप पहले खुद पर फोकस करें। आप खुद पर अतिरिक्त जिम्मेदारी लाने से पहले एक कपल के तौर पर खुद को तैयार करें।

8. आप फाइनेंस साथ में तैयार नहीं करते हैं
घर का हिसाब किताब करना टीम एफर्ट है। आप इस मामले में आलस नहीं कर सकते हैं। आपको समझदारी दिखानी होगी और खर्चों का हिसाब किताब करने में ध्यान लगाना चाहिए। बहुत सी शादियां सिर्फ पैसों को आधार बनाकर खत्म हुई हैं। शादी के पहले साल में ही आप इस पर काम कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
