Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इन 3 बातों पर गौर करके ही मर्दों को लेना चाहिए तलाक का अंतिम फैसला
हर लड़का और लड़की ये चाहते हैं कि शादी के बाद उनका जीवन सुखमय रहे और वो एक नए ढंग से जिंदगी के सफर को तय करें। मगर कई लोग होते हैं जिन्हें शादीशुदा जीवन में वो सारी खुशियां नहीं मिल पाती हैं जिसकी उम्मीद वो रखते हैं। पति पत्नी के बीच तनातनी इतनी बढ़ जाती है कि बात तलाक तक पहुंच जाती है।

हर महिला और पुरुष को अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने का हक है। मगर इस बात की भी कोई गारंटी नहीं दे सकता है कि तलाक के बाद आपकी खुशियां लौट आएंगी। तलाक और उससे जुड़ी कानूनी प्रक्रिया शुरू होने से पहले दोनों पार्टनर खासतौर से पुरुषों को कुछ बातों पर एक बार गौर कर लेना चाहिए। तलाक लेने से पहले जान लें आपके लिए क्या सही रहेगा ताकि बाद में आपको पछतावा ना हो।

बड़ा फैसला लेने से पहले खुद से करें रिश्ते को बचाने की कोशिश
शादी के बाद जब महिला और पुरुष एक छत के नीचे रहना शुरू करते हैं तब दोनों को एक दूसरे को करीब से जानने का मौका मिलता है। इस स्थिति में ये जरूरी नहीं होता कि आपको पार्टनर की सभी बातें पसंद आए। अगर आपकी कोई बात आपकी पार्टनर नहीं समझ पा रही है तो उसे समझाने की कोशिश करें। आपको उनपर गुस्सा करने से बचना चाहिए और प्यार से अपनी बात रखें।
आप अपनी बात को सही ढंग से उन तक पहुंचाने के लिए फैमिली काउंसलर या फिर घर के किसी बड़े सदस्य की मदद ले सकते हैं। आप अपने और आपकी पत्नी के बीच में आने वाले तनाव को बढ़ने से रोक सकते हैं। कम से कम आप अपने छोटे छोटे प्रयास के दम पर तलाक जैसी स्थिति पैदा होने से रोक सकते हैं। एक अच्छे हस्बैंड की जिम्मेदारी निभाएं और अपनी शादी को टूटने से बचाएं।

एक दूसरे को वक्त दें और रिश्ते में थोड़ी दूरी बनाकर देखें
स्थिति अगर काफी आगे बढ़ चुकी है और आप दोनों ने तलाक का मन बना ही लिया है तो आप तुरंत कोर्ट ना पहुंचे। आप दोनों को एक मौका मिलना चाहिए। इसके लिए आप स्वयं बाहर चले जाएं या फिर अपनी पत्नी को घर से दूर परिवार के पास भेज दें।
व्यक्ति जब खुद को रोज एक ही जैसी स्थिति में पाता है तो जीवन में उसकी नीरसता बढ़ने लगती है जिसका सीधा असर रिश्ते पर पड़ता है। एक दूसरे को रोज अपनी आंखों के सामने पाकर जीवनसाथी के महत्व का अंदाजा नहीं लग पाता है। रिलेशनशिप में उमंग, नयापन और ताजगी भी नहीं रह जाती है। रिश्ते को सांस लेने का मौका दें। पार्टनर से दूर रहकर आपको भी अंदाजा होगा कि आपका रिश्ता कितना मजबूत है।

तलाक के बाद की जिंदगी के बारे में सोचें
आप अपनी पत्नी से दूर होने के लिए ही तलाक लेना चाहते हैं लेकिन इसके साथ आपको जीवन में आने वाले हर तरह के बदलाव के बारे में पता होना चाहिए। जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा। शादी के टूट जाने के बाद आप सिंगल हो जाएंगे। आप अपनी पत्नी और साथ ही कई पारिवारिक जिम्मेदारियों से भी मुक्त हो जाएंगे। मगर अलग होने के बाद आप आर्थिक खर्चों को कैसे मैनेज करेंगे। आपको अपनी पत्नी के हर माह के खर्च को ध्यान में रखना होगा। कानूनी फैसले में आपकी संपत्ति का बंटवारा हो सकता है और अगर आपकी कोई संतान है तो वो मां के साथ जा सकती है। क्या आप इस तरह अपने परिवार को टूटते हुए देखने के लिए तैयार हैं?
अगर आप सिंगल डैड बनकर बच्चे की परवरिश करना चाहते हैं तो वो भी आसान नहीं होता है। इस तरह की कई जिम्मेदारियां हैं जो तलाक के बाद आपके ऊपर आ सकती है। ये जीवन का एक बहुत बड़ा फैसला है। आपके लिए जरूरी है कि किसी के दबाव या कहे में आने के बजाय खुद को हर परिस्थिति में रख कर देखें और बिना किसी हड़बड़ी के अपना फैसला लें।



Click it and Unblock the Notifications
