Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
मैरिड लाइफ को खुशनुमा बनाने के लिए साथी की तारीफ करना है जरूरी, ये है प्रमुख कारण

एक हैपी लोंगटर्म मैरिज कई चीजों पर टिकी होती है, जैसे इमोशनल बोंड बनाए रखने और एक कपल के रूप में एक साथ रहने की साझा इच्छा। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि, आपका ये पॉजिटिव बिहेवियर ना सिर्फ आपकी मैरिड लाइफ को हैपी और सक्सेसफुल बनाता है, बल्कि ये लंबे समय तक मैरिटल संतुष्टि पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। इसलिए इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि पार्टनर्स का बिहेवियर लोंगटर्म रिलेशन बनाए रखने में मदद करता है।
देखा जाए तो कॉम्पलीमेंट यानि तारीफ, एक सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपयोगी है। जो पार्टनर्स के बीच बेहतर इमोशनल रिलेशन डवलप करने में मदद कर सकता हैं। बल्कि ये एक-दूसरे को यह महसूस करा सकता हैं कि सामने वाले के लिए आपके प्रयास महत्वपूर्ण हैं और वो इसे हल्के में नहीं लेता हैं। यहां हम आपको वो कारण बताने जा रहे है जो ये बताएंगे कि तारीफ करके कैसे आप एक खुशहाल और संतुष्टिदायक शादी का आनंद ले सकते है।

1. फील गुड फैक्टर
एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि पॉजिटिव मोटिवेशन के रेस्पोंस के रूप में डोपामाइन (खुशी देने वाला हार्मोन) का प्रोडक्शन होता है। अपने साथी की तारीफ करने से इनाम मिलने की मजबूत भावना (पॉजिटिव मोटिवेशन) विकसित करने में मदद मिल सकती है और डोपामाइन के उत्पादन को ट्रिगर किया जा सकता है, जो 'फील गुड' की भावना, संतुष्टि और उत्तेजना की भावना से जुड़ा है।

2. जिंदगी की चुनौतियों को संभालने में मददगार
प्रशंसा सभी रिश्तों का एक मूलभूत घटक है, जिसमें हमारे पति / पत्नी, पार्टनर और दोस्त भी शामिल हैं। यह हमारे आसपास के अन्य लोगों के साथ मिलकर काम करने और सहयोग करने की हमारी इच्छा में योगदान देता है। और जब हम मुश्किल हालातों का सामना करते हैं, तो यह जानकर कि हम मूल्यवान हैं, हमारे लिए जीवन में बाधाओं और चुनौतियों से पार पाना आसान हो जाता है।

3. आत्म-सम्मान को देता है बढ़ावा
अपने साथी से प्रशंसा प्राप्त करने से आपके आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। ये आपकी कुछ कमजोरियों को पूरे दृढ़ संकल्प के साथ दूर करने में और रिश्ते में मजबूती लाने में मदद कर सकता है।

4. नैगेटिव विचारों पर कंट्रोल पाने में मददगार
रिसर्च के जरिए ये बात सामने आती है कि हमारा ब्रेन पॉजिटिव घटनाओं की तुलना में नैगेटिव घटनाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करता है, ये हमारे निर्णय लेने की क्षमता, व्यवहार और संबंधों पर एक शक्तिशाली प्रभाव पैदा करने में मदद करता है। प्रशंसा पाने से ब्रेन के न्यूरॉन्स को उत्तेजित करने में मदद मिल सकती है और हमें पॉजिटिव पहलुओं पर अधिक फोकस करने और हमारे नैगेटिव विचारों को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

5. विश्वास बनाने में मदद करता है
तारीफ न केवल पाने वाले को आश्वस्त करती है, बल्कि एक अच्छे दृष्टिकोण को भी बढ़ावा देती है, संबंधों को मजबूत करती है और एक रिश्ते में विश्वास पैदा करती है। हालांकि, ये जरूरी है कि जो भी तारीफ आप करें वो सच्ची और वास्तविक है, अन्यथा वे उल्टी पड़ सकती हैं।

अपने साथी या सामान्य रूप से किसी की भी तारीफ करने के बेस्ट तरीके
- एक मुस्कान, सार्थक आवाज में और आई कांटेक्ट बनाते हुए सच्ची और ईमानदारी से तारीफ करें।
- अजनबियों या परिचित लोगों पर शरीर से संबंधित किसी भी तरह की तारीफ करने से बचें, क्योंकि इससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। इसकी बजाय, आप शायद किसी ऐसे व्यक्ति की तारीफ कर सकते हैं जो आपके करीब है।
- व्यक्ति की जाति या लिंग के आधार पर तारीफ करने से बचें, क्योंकि यह अपमान की तरह लग सकता है।
- केवल "धन्यवाद" कहने के बजाय उसके उस काम की तारीफ करें जिससे आपको मदद मिली है।
- हद से ज्यादा तारीफ करने से बचें, क्योंकि ऐसा लग सकता है कि आप सामने वाले की झूठी तारीफ कर रहे है।



Click it and Unblock the Notifications
