Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Relationship Tips: अपने पार्टनर से बोल सकते हैं ये झूठ, रिश्ता कमजोर होने के बजाए होगा मजबूत

ये सच है कि कई बार आप के बोले झूठ के कारण रिलेशनशिप में दूरियां बढ़ जाती हैं, और उस दूरी की वजह से आपका रिश्ता आखिरी सांसे गिनने लग जाता है। कोई भी रिश्ता सच की बुनियाद पर टिका होता है, अगर आपके बोले झूठ से आपके रिश्ते पर असर होने लगे जो ब्रेकअप का कारण बन जाता है। लेकिन कई बार आपके बोले झूठ से आपके रिलेशनशिप में मजबूती भी आती है, ये ऐसे झूठ नहीं जिससे किसी को नुकसान पहुंचे, लेकिन इनकी वजह से आप अपने पार्टनर या फिर अपने दोस्त को किसी तरह की परेशानी या फिर दुख में डूबने से बचा सकते हैं। लेकिन आपको इस बात अंदाजा जरूर होना चाहिए कि कौन सी सिचुएशन पर कौन सा झूठ बोलना है, जो गलत ना हो, साथ ही जिससे बोला जा रहा है, आगे कभी उसको सच भी पता चले तो वो नाराज ना होकर हल्की मुस्कान के साथ आगे बढ़ जाए। यहां पर हम कुछ ऐसे ही झूठ बता रहे हैं, जो आप अपने पार्टनर से बोल सकते हैं, पता चलने पर वो नाराज नहीं होगा ना ही आपके रिश्ते में कोई गांठ पड़ेगी-

Relationship Tips: नई ड्रेज ट्राई करते वक्त
जब आपका पार्टनर कोई नई ड्रेस ट्राई कर रहा हो, जो वो बेहद पसंद से लाया हो, लेकिन आपको अच्छी ना लग रही हो तो उसका दिल रखने के लिए आप उसके ड्रेस की तारीफ कर सकते हैं। अगर आप उसे बता देगें कि उसकी लाई ड्रेस आपको पसंद नहीं आ रही है तो उसका दिल टूट जाएगा, और शायद वो उस ड्रेस को पहने भी ना। इसके साथ ही आपको उसका मजाक भी नहीं बनाना चाहिए, जिससे उसका दिल दुखे। आप बाद में उसे आराम से समझाकर बता सकते हैं कि उसकी लाई ड्रेस उस पर अच्छी नहीं लग रही थी, हो सके तो उसे वापस करके दूसरी ड्रेस ले आए।

Relationship Tips: खाने की तारीफ करें
अगर आपके पार्टनर को कुकिंग पसंद है तो उसके बनाए खाने की तारीफ करें। खाना अप टू द मार्क नहीं भी है तब भी आप उसको बढ़ावा देने के लिए उसके बनाए खाने की तारीफ कर सकते हैं। अपना बनाया खाना कई लोगों के सामने सर्व करता है तो उस वक्त तो उसे बिल्कुल भी ना टोंके। भले ही आप बाद उसे पता दें कि उसे थोड़ी और मेहनत की जरूरत है। अगर आप इस तरह से अपने पार्टनर को प्रोत्साहित करते हैं तो उसे बुरा भी नहीं लगेगा और आपका रिश्ता भी मजबूत रहेगा।

Relationship Tips: नये कोर्स या करियर फील्ड
अगर पार्टनर अपने करियर को लेकर नया कोर्स ज्वाइन करना चाहता है या फिर किसी दूसरी फील्ड में करियर बनाना चाहता है, तो उसके फैसले के खिलाफ ना जाकर उसके साथ रहे। आपको अपने पार्टनर का फैसला अगर ज्यादा पसंद ना हो रहा तो उसके सामने सच्चाई के देवता ना बन जाएं बल्कि उसका साथ दें। कोई भी कोर्स या करियर फील्ड खराब नहीं होती है। अगर आप उसका साथ देंगे तो हो सकता है कि वो उस कोर्स या फील्ड में बेस्ट बन जाए।

Relationship Tips: उसके लाए गिफ्ट की तारीफ करना
बहुत बात ऐसा होता है कि आपको आपके पार्टनर के लाए तोहफे पसंद नहीं होते हैं, अगर वो आपकी पसंद के रंग का आउटफिट या जूलरी वॉच का डिजाइन, आपकी पसंद के गिफ्ट ना हो तो उसके सामने कुछ भी बोलने के बजाए, खुशी के साथ उसका तोहफा स्वीकार करें, क्योंकि आपका पार्टनर बहुत मन से और अपनी पसंद का तोहफा लाया है। तोहफा लेकर उसके गिफ्ट के साथ ही आप उसको थैक्स बोंले और उसकी भी तारीफ करें। रिश्ते में मिठास बनी रहेगी।

Relationship Tips: साथ में मूवी देखना
अगर आप दोनों एक साथ कोई फिल्म देख रहे हैं, जो दोनों में से किसी एक पार्टनर की फेवरेट हो, लेकिन आपको पसंद नहीं आ रही है, तो प्लीज अपने पार्टनर के सामने उसकी बुराई ना करें। ऐसा करके आप उसका मूड तो खराब कर ही देंगे साथ ही हो सकता है आप दोनों में लड़ाई भी हो जाए, इसलिए फिल्म की आप अपने पार्टनर के लिए तारीफ कर सकते हैं, उसे अच्छा भी लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
