Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Mother-Son Bonding: मॉम और टीनएज बेटे के रिश्ते को स्ट्रांग बनाती हैं ये बातें
जब बच्चा छोटा होता है तो वो अपनी मां के पीछे-पीछे रहता है, जहां-जहां उसकी मां जाती है वो भी उसके साथ होता है। अगर मां कुछ मिनट के लिए भी उसकी आंखों से ओझल हो जाती है तो उसको रोना शुरू हो जाता है। लेकिन वहीं बच्चा जब बड़ा हो रहा होता है, और टीनएज में आ रहा होता है तो उसकी कंपनी बदल जाती है, उसे तब मां का अपने पीछे-पीछे आना अच्छा नहीं लगता है। वो अपने कमरे में रहकर ही सारे काम करने की कोशिश में रहता है और ये कोशिश करता है कि उसकी मां काम में दखल ना दे। लेकिन एक मां के लिए काफी मुश्किल वक्त भी होता है जब वो अपने बेटे को टीनएज में आकर उसमें हो रहे बदलावों को लेकर टेंशन में रहती है। उसका बेटा अब अपने गेम्स, दोस्तों और शरीर में आ रहे बदलावों को समझने में बिजी है।

ऐसे में एक मां होने के नाते ये काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है कि आप अपने टीनएज बेटे की दोस्त बन जाएं, उसकी परेशानियों ओर बदलावों के बारें में उसकी हमदर्द बनें। जब आपके टीनएज बेटे बड़े हो रहे हैं , तो इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें आपसे अलग होना है, लेकिन आपको बस उस पर काम करना होगा। यहां दी जा रहे मशविरे को आप फॉलो करके अपने किशोर बेटे के करीब जा सकती हैं, एक मां से ज्यादा दोस्त बन सकती हैं-

बेटे की पसंद की चीजों में दिलचस्पी दिखाएं
ये अपने बेटे के साथ जुड़ने का सबसे अच्छा तरीका है, उसके पसंदीदा शौक में शामिल हों। वीडियो गेम, आउटडोर गेम अगर वो पसंद करता है तो उसके साथ खेलना शुरू करें। इसके बारे में उससे न सिर्फ पूछें बल्कि उसके साथ शामिल भी हो। उसकी एक्टिविटी में ना कमी निकाले ना ही रोके।

उसे फ्रीडम और स्पेस दें
आप अपने बेटे को स्पेस देकर उसके साथ रिलेशन एक दोस्त की तरह बना सकती हैं। ये एक महत्वपूर्ण कदम है। उम्र के हिसाब से कुछ आज़ादी उसे दें। आप ये दिखाएं की आप उस पर भरोसा करती हैं। उदाहरण के लिए-
-उसे अकेले दोस्त के घर चलने दें (अगर सुरक्षित है तो)
-उसे घर के आसपास का काम दें (कचरा बाहर फेंकना, घर के छोटे-मोटे काम करवाना)
-उसे छोटे भाई-बहनों, चचेरे भाइयों या दोस्तों के साथ मदद करने के लिए कहें

आप उससे बड़ों की तरह बात करें, जैसे आप दूसरे व्यस्कों से बात करती हैं। आप उससे लाइफ को समझने, उसकी पढ़ाई, पसंद-नापंसद के बारें में बात करें। अगर वो आपसे सवाल करता है तो उसके सवालों के जवाब दें। याद रखें, आपका बेटा कम आत्मसम्मान, मिजाज और कई मुद्दों पर से निपट सकता है। धैर्य रखें अगर वो तुरंत खुलने में हिचकिचाता है। इसके अलावा, अपने जीवन के बारे में खुलकर बात करें।

आप अपने बेटे के साथ रात को वक्त बिताएं
आप अपने बेटे के साथ एक गुणवत्तापूर्ण रात बिता सकती हैं, इसके लिए आप उसकी पसंद की चीजें करें। जैसे उसके साथ में पिज्जा बनाएं या फिर उसकी पसंद की फिल्म देखें। आप उसके साथ रात को टहलने जा सकती हैं। आप उसको ये अहसास दिलाएं की भले ही वो बड़ा हो रहा है लेकिन आप उसके साथ हर कदम पर साथ हैं।



Click it and Unblock the Notifications
