Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Father's Day: पिता से मजाक में भी ना करें ये बातें, करें लिहाज वर्ना रिश्तों में आ जाती है दूरियां
Father's Day- बच्चे अपने माता-पिता के काफी करीब होते हैं। वो अपनी बहुत सारी बातें अपने पेरेंट्स से शेयर करते हैं। मां के साथ बच्चो को अपने पिता के साथ खासा लगाव होता है, वो बचपन से ही उनको अपना सुपर हीरो मानते हैं। लेकिन जब बच्चे बड़े हो रहे होते हैं तो पैरेंट्स के साथ उनका मिजाज मिलना कम होने लग जाता है,इसके साथ पिता के द्वारा समझाने वाली बातें उनको जहर जैसे लगने लगती हैं, जब पिता उनको जिंदगी के उसूलों के बारें में समझाते हैं, गलत रास्तों पर जानें से मना करते हैं, पढ़ाई के लिए कहते हैं, तो सारी बातें बच्चों को पसंद नहीं आती और वो गुस्से के साथ ही मजाक में अपने पिता को कुछ ऐसी बातें बोल देते हैं, जो पिता को काफी हर्ट करती हैं।

पिता होना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है और हर फादर ये चाहता है कि वो अपने बच्चों को सही रास्ते पर लेकर चले। आगे की जिंदगी में उसे किसी तरह की परेशानियां ना देखनी पड़े, लेकिन बच्चे अपने पिता की बातों को सीरियसली नहीं लेते हैं और मजाक भी बना देते हैं, जिस कारण पिका को काफी हर्ट होता है। वही बहुत सारे बच्चे बड़े होने पर अपने पिता को बोझ समझने लगते हैं। उनके साथ व्यवहार अच्छा नहीं करते। साथ ही विचारों के मतभेद भी हो जाते हैं, जिस वजह से कई बार बच्चे अपने पिता से ऊंची आवाज और गुस्से में बात करते हैं, जिसके कारण रिश्ते में दूरियां भी आने लगती हैं-

आपको कुछ नहीं आता- (Father-Son Relationship)
कई बार बच्चे अपने पिता को ये दिखाने की कोशिश करते हैं कि उनको कुछ नहीं आता है, आज की टेक्नोलॉजी वो यूज नहीं कर पाएंगे। वो पिता के द्वारा किसी भी राय को मानने से मना कर देते हैं और कहते हैं कि इस बारें में आप नहीं जानते। लेकिन बच्चे भूल जातें हैं कि वो अपने पिता का अपमान कर रहे हैं, जिस शख्स ने उनकी खुशी के लिए काम किया, तेज धूप में जलें, गर्म हवा के थपेड़े झेलें, फिर भी अपने काम पर गये क्यों ? इसलिए कि बच्चों को वो सब कुछ प्रोवाइड करवा सके और आज जब आप बड़े हो गये है तो आप उनका आपमान कर रहे हैं।

अब आप बुढ़े हो चुके हैं डैडी- (Father-Son Relationship)
बच्चे अपने पिता का बुढ़ापा याद दिलाते रहते हैं, वो अक्सर कहते हैं कि ये आप पर अच्छा नहीं लगेगा या फिर ये काम आप नहीं कर पाएंगे क्योंकि आप बूढ़े हो गये हैं। इस तरह की बाते पिता को दुख देती हैं।

जब ये काम आता नहीं, तो फिर करते क्यों हैं- (Father-Son Relationship)
कई बार ऐसा होता है जनरेशन गेप के कारण पिता को वो चीजे जल्दी समझ में नहीं आती जो बेटा आसानी कर लेता है। लेकिन जब वहीं बच्चा पिता से ये कहता है कि ये काम आपको नहीं आता है तो करते क्यों हैं तो ये बात पिता को हर्ट कर जाती है। जिन्होंने आपको अपने कंधे पर बैठा कर दुनिया दिखाई, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उन्हीं को आप ये सारी बाते कैसे कह सकते हैं। अगर उनको नहीं भी आता है तो ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप सब्र के साथ उनको वो चीजे सिखाएं जो वो सीखना चाहते हैं।

पिता को अपनी गलती के लिए दोषी ठहराना- (Father-Son Relationship)
कई बार बच्चे अपनी गलतियों के लिए अपने पिता को दोषी ठहराते हैं, वो कहते हैं कि आप के कारण ही वो ये काम नहीं कर पाए, अगर आप ने उनके मन पसंद कोर्स या कॉलेज में एडमीशन करवाया होता तो उनका करियर और अच्छा होता। लेकिन बच्चे ये बात भूल जाते हैं जो भी पिता ने उनके लिए किया वो कितनी मेहनत से किया, उसके लिए कितनी तकलीफ सही, अपनी पसंद किनारे रख आपके लिए सबसे अच्छआ करने की कोशिश की।



Click it and Unblock the Notifications
