Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Sita Navami 2026: माता सीता के वो 3 दिव्य गुण जो हर बिखरते रिश्ते में भर सकते हैं नई जान
How To Make Relationship Strong Like Sita-Ram: आज के समय में छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी लड़ पड़ते हैं और तलाक ले लेते हैं। एक छोटी सी गलतफहमी रिश्ते को कांच की चुड़ी की तरह चकनाचूर कर देती है। वहीं त्रेतायुग में माता सीता और प्रभु श्रीराम का संबंध केवल एक पौराणिक कथा नहीं, बल्कि दाम्पत्य जीवन का वह सर्वोच्च आदर्श है जिसे परफेक्ट रिलेशनशिप की कसौटी माना जाता है। 25 अप्रैल 2026 को मनाई जाने वाली सीता नवमी पर हमें केवल उनकी पूजा ही नहीं करनी चाहिए, बल्कि उनके उन गुणों को भी समझना चाहिए जिन्होंने विरह और वनवास जैसी कठिन परिस्थितियों में भी उनके रिश्ते की मिठास को कम नहीं होने दिया। आइए जानते हैं माता सीता के ये 3 दिव्य गुण जो किसी भी बिखरते रिश्ते में फिर से नई जान फूंक सकते हैं।

1. अटूट धैर्य
माता सीता के जीवन का सबसे बड़ा गुण उनका धैर्य था। महलों की सुख-सुविधाओं को छोड़कर वनवास चुनना हो या रावण की अशोक वाटिका में कठिन समय काटना, उन्होंने कभी अपना आपा नहीं खोया। ऐसे में जरूरी है कि आज की महिलाएं भी विपरीत परिस्थितियों में शांत रहना सीखें और परेशानियों का सामना डटकर करें। बल्कि आज के दौर में कपल्स बहुत जल्दी रिएक्ट करते हैं। छोटी सी बहस बड़े झगड़े का रूप ले लेती है। यदि एक पार्टनर गुस्से में है और दूसरा माता सीता की तरह धैर्य रखे, तो 90% रिश्ते टूटने से बच सकते हैं।
2. मर्यादा और सम्मान
माता सीता ने प्रभु श्रीराम को केवल अपना पति नहीं, बल्कि अपना सर्वस्व माना। उन्होंने श्रीराम की मर्यादा और उनके कुल के सम्मान के लिए बड़े से बड़ा त्याग किया। वहीं श्रीराम ने भी सीता के प्रति पूर्ण निष्ठा रखकर 'एक पत्नी व्रत' का पालन किया। हमें सीख लेनी चाहिए कि किसी भी रिश्ते की बुनियाद केवल प्यार नहीं, बल्कि परस्पर सम्मान है। अगर आप अपने पार्टनर के फैसलों और उनकी गरिमा का समाज के सामने सम्मान करते हैं, तो रिश्ता कभी कमजोर नहीं होता।
3. निस्वार्थ समर्पण
माता सीता का प्रेम निस्वार्थ था, उनके प्रेम में कोई शर्त नहीं थी। उन्होंने श्रीराम का साथ इसलिए नहीं दिया कि वे राजा थे, बल्कि इसलिए दिया क्योंकि वे उनके अर्धांग थे। आज के रिश्तों में लेन-देन और अपेक्षाएं बहुत बढ़ गई हैं। जब हम 'मैं' के बजाय 'हम' के बारे में सोचना शुरू कर देते हैं और बिना किसी स्वार्थ के पार्टनर की खुशी को अपनी खुशी मान लेते हैं, तो वह रिश्ता अटूट बन जाता है।
क्या आपका रिश्ता भी है 'सीता-राम' जैसा इन 5 संकेतों से पहचानें
मौन की भाषा: आप बिना बोले ही एक-दूसरे की परेशानी या खुशी को महसूस कर लेते हैं।
संकट में ढाल: जब दुनिया खिलाफ हो, तब भी आपका पार्टनर आपके साथ चट्टान की तरह खड़ा रहता है।
ईगो का अभाव: गलती किसी की भी हो, रिश्ते को बचाने के लिए झुकने में आपको संकोच नहीं होता।
पूर्ण विश्वास: दूर होने के बावजूद आप दोनों के बीच शक या असुरक्षा की कोई जगह नहीं है।
साझा लक्ष्य: आप दोनों का जीवन केवल अपनी खुशी के लिए नहीं, बल्कि एक-दूसरे और परिवार की तरक्की के लिए समर्पित है।



Click it and Unblock the Notifications
