Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Valentines Day : इन 5 गलतियों की वजह से मुरझा जाते हैं रिश्ते, इनकी ताजगी बनाए रखने के लिए बदलें बिहेवियर
आज वैलेंटाइन डे हैं यानी दो प्यार करने वालों का दिन। आज दिन हर कपल अपने गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे के साथ अपने रिलेशनशिप को स्ट्रॉन्ग करने पर जोर देता है। मगर क्या सच में रिश्तों को मजबूत करने के लिए हमें एक वेलेंटाइन डे की जरुरत है?
रिश्ते हमें प्यार, खुशी और सपोर्ट देते हैं, लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियों से इनमें दूरियां आ जाती हैं। धोखा, ईर्ष्या, गलत आदतें और कम्युनिकेशन गैप जैसी समस्याएं रिश्तों को कमजोर कर सकती हैं।
प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक डॉ. गैरी चैपमैन की किताब 'फाइव लव लैंग्वेज' में उन्होंने प्यार की पांच भाषाओं का जिक्र किया है-सराहना भरे शब्द, अच्छे कार्य, उपहार, क्वालिटी टाइम और फिजिकल टच। उनकी रिसर्च के अनुसार, 85% रिश्ते सिर्फ कम्यूनिकेशन की कमी के कारण टूट जाते हैं।

चलिए आज हम साइकोलॉजिस्ट कपिल शर्मा के जरिए उन व्यवहारिक गलतियों पर बात करेंगे, जो रिश्तों में खटास ला सकती हैं, जैसे कि अनदेखी, अपेक्षाओं का बोझ, आलोचना, असुरक्षा और इमोशनल डिस्कनेक्शन। साथ ही जानेंगे कि इनसे कैसे बचा जाए ताकि रिश्ते मजबूत और खुशहाल बने रहें।
1. कम्युनिकेशन गैप (संचार की कमी)
अगर रिश्ते में खुलकर बात नहीं होती, तो गलतफहमियां बढ़ती हैं। जब लोग अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं करते या एक-दूसरे की बात ध्यान से नहीं सुनते, तो उनके बीच दूरियां बढ़ जाती हैं। धीरे-धीरे यह स्थिति तनाव और अविश्वास को जन्म देती है।
2. अत्यधिक आलोचना
अगर रिश्ते में एक व्यक्ति बार-बार दूसरे की आलोचना करता है, तो यह आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है। निरंतर शिकायतें और नकारात्मक टिप्पणियां किसी भी रिश्ते को कमजोर कर सकती हैं।
3. शक और विश्वास की कमी
हर बात पर शक करने और जरूरत से ज्यादा पजेसिव होने से रिश्ते में तनाव पैदा होता है। जब किसी रिश्ते में विश्वास की कमी होती है, तो दोनों पक्षों में असुरक्षा की भावना बढ़ जाती है, जिससे बार-बार विवाद होने लगते हैं।
4. क्वालिटी टाइम की कमी
भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर हम अपने रिश्तों को पर्याप्त समय नहीं देते, तो यह दूरी बढ़ा सकता है। व्यस्तता के चलते जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे के साथ कम समय बिताते हैं, तो रिश्ते में ठंडापन आ जाता है।
5. पुरानी बातों को दोहराना
अगर हर बहस में पुरानी गलतियों को याद दिलाया जाए, तो रिश्ते में कटुता आ सकती है। जब लोग बीती बातों को भूलने के बजाय बार-बार उनके बारे में चर्चा करते हैं, तो इससे नकारात्मकता बढ़ती है।
खुशहाल रिश्ते के लिए खुद में करें कुछ बदलाव
एक सफल और खुशहाल रिश्ते के लिए सिर्फ अपने पार्टनर से उम्मीद करना सही नहीं है, बल्कि खुद में भी कुछ बदलाव करना जरूरी होता है। अपने व्यवहार में छोटे-छोटे सुधार लाकर रिश्ते को मजबूत बनाया जा सकता है।
1. खुले मन से संवाद करें
कम्युनिकेशन किसी भी रिश्ते की रीढ़ होता है। अपनी भावनाओं को जाहिर करने और पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनने की आदत डालें। गलतफहमियों से बचने के लिए खुलकर बातचीत करें।
2. ज्यादा आलोचना से बचें
हर छोटी बात पर टोकने और आलोचना करने से रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। इसके बजाय, एक-दूसरे की अच्छाइयों को सराहें और प्यार से सुझाव दें।
3. ईगो को आड़े न आने दें
रिश्ते में अहंकार की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। कभी-कभी पहले माफी मांग लेना या झुक जाना रिश्ते को बचाने और मजबूत करने में मदद करता है।
4. छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखें
रिश्तों में बड़े बदलाव लाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि छोटे-छोटे हावभाव और प्यार भरी बातें ही खुशी लाती हैं। अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान करें, तारीफ करें और क्वालिटी टाइम बिताएं।
5. भरोसा बनाए रखें
रिश्ते में शक और असुरक्षा की भावना को जगह न दें। अपने पार्टनर पर विश्वास करें और पारदर्शिता बनाए रखें। अपने अंदर ये सकारात्मक बदलाव लाकर आप अपने रिश्ते को खुशहाल और मजबूत बना सकते हैं।
निष्कर्ष
रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम इन नकारात्मक व्यवहारों से बचें और एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। बेहतर संवाद, विश्वास, सकारात्मकता, क्वालिटी टाइम और क्षमाशीलता से रिश्ते न केवल लंबे समय तक टिकते हैं, बल्कि उनमें मिठास भी बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
