Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Workplace Friendship: ऑफिस फ्रेंडशिप के होते हैं कई फायदे, दोस्ती निभाने का सही तरीका जानें, वर्ना होगा नुकसान
दोस्ती का रिश्ता सारे खून के रिश्तों से भी अहम होता है, दोस्ती के बिना तो लाइफ अधूरी रहती है। वहीं अगर अपने किसी बेस्ट फ्रेंड से लड़ाई हो जाए तो पूरा दिन कहीं मन नहीं लगता है। दोस्त भी आपके कुछ बचपन के होते हैं तो कुछ कॉलेज लाइफ में भी अच्छे दोस्त बन जाते हैं तो कुछ दोस्त आपके वर्क प्लेस के होते हैं जो ऑफिस में साथ काम करते रहने के दौरान बनते हैं। लेकिन ऑफिस की दोस्ती बचपन की दोस्ती और स्कूल-कॉलेज की दोस्ती से थोड़ी अलग होती है। इस दोस्ती का रिश्ता थोड़ा सा फॉर्मल होता है, क्योंकि आप ऑफिस वाले दोस्तों के साथ उस तरह से बात नहीं कर सकते हैं जैसे आप अपने स्कूल-कॉलेज के दोस्तों से हंसी मजाक करते हैं। दफ्तर वाली दोस्ती के लिए थोड़ी समझदारी की भी जरूरत होती है, अगर आपने वो मैच्योरिटी नहीं दिखाई तो आपका नुकसान भी हो सकता है।

दफ्तर की दोस्ती में आपको किन-किन बातों का खास ध्यान रखना होता है, ये यहां बताने जा रहे हैं, इसके साथ ही कुछ टिप्स भी शेयर कर रहे हैं जिससे आप अपने ऑफिस वाले दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप बॉन्ड मजबूत कर सकते हैं।
करियर के लिए फायदेमंद (Workplace Friendship)
ये बात रिसर्च से साबित है कि वर्क प्लेस पर दोस्ती न सिर्फ आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाती है बल्कि आपको ज्यादा खुश रखती है। इसके साथ ही काम से अलग आपका इमोशनल और इंटरनल रिलेशनशिप भी मजबूत होता है। साथ ही ऑफिस के दोस्त आपको अच्छी करियर अपॉर्चुनिटी दिलवाने में भी हेल्प कर सकते हैं।
हेल्प के साथ केयर जरूरी (Workplace Friendship)
आपकी ऑफिस की दोस्तों से बॉन्डिंग मजबूत करने के लिए आपको थोड़ी उनकी हेल्प करनी होगी साथ ही उनका थोड़ा सा ख्याल रखना होगा। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि अपनी पर्सनल बातें शेयर करने से बचें। कई बार आप जरूरत से ज्यादा बोलकर अपना नुकसान कर लेते हैं।
दोस्ती के रूल्स फॉलो करें (Workplace Friendship)
वर्क प्लेस में दोस्ती करने के कुछ रूल्स और सीमाएं भी होती हैं, जिनका ख्याल रखना जरूरी है। ऑफिस के दोस्तों के साथ आप कैजुअल बिहेव करने से बचें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी इमेज पर इफेक्ट पड़ेगा।
ऑफिस कलिग्स की बुराई से बचें (Workplace Friendship)
ऑफिस की दोस्ती में ये बात सबसे अहम है कि आप एक दोस्त के सामने दूसरे कलिग की बुराई करें। क्योंकि ऐसा हो सकता है कि आप जिसे अपना दोस्त मान रहे हैं वो आपकी सारी बातें दूसरे कलिग को जाकर बता दें। इससे आपका नुकसान हो सकता है। इससे मनमुटाव पैदा होता है और दोस्ती भी कमजोर हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
