Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Chhath Puja 2024: कुंवारी लड़कियां छठ पूजा कर सकती हैं या नहीं? जानें क्या है इससे जुड़ा नियम
Can unmarried girls observe chhath puja fast: छठ पूजा सूर्य की उपासना का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे सबसे कठिन व्रतों में गिना जाता है। इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और अब यह न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी मनाया जाने लगा है।
यह ऐसा पर्व है जिसमें लोग दूर-दूर से अपने गांव लौटते हैं और परिवार के साथ मिलकर पूजा में भाग लेते हैं। अब कई कुंवारी लड़कियां भी इस व्रत को रखने लगी हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या कुंवारी लड़कियों को छठ पूजा करनी चाहिए?

छठ पूजा 2024 कैलेंडर (Chhath Puja 2024 Calendar)
- 5 नवंबर 2024: नहाय खाय (पहला दिन)
- 6 नवंबर 2024: खरना (दूसरा दिन)
- 7 नवंबर 2024: संध्या अर्घ्य (तीसरा दिन)
- 8 नवंबर 2024: उषा अर्घ्य (चौथा दिन)
क्या कुंवारी लड़कियां छठ पूजा कर सकती हैं? (Kya Kunwari Ladkiya Chhath Ka Vrat Kar Sakti Hain?)
वैदिक ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, छठ पूजा विवाहित महिलाओं के लिए ही उचित मानी गई है। इसका मुख्य कारण महाभारत में कुंती माता की घटना से जुड़ा है। जब कुंती कुंवारी थीं, तब उन्होंने सूर्य देव की उपासना की, और उन्हें संतान का आशीर्वाद मिला। यह घटना संकेत देती है कि सूर्य पूजा विवाहित महिलाओं को ही करनी चाहिए।
हालांकि, कुंवारी लड़कियां छठ के दौरान प्रसाद बनाने और अन्य कार्यों में व्रती की मदद कर सकती हैं, जिससे छठी माता प्रसन्न होती हैं।
पुरुषों के लिए भी नियम है कि यज्ञोपवीत संस्कार के बाद ही वे छठ का व्रत कर सकते हैं। छठ एक कठिन व्रत है, जिसमें आचार, विचार, और पूजा की स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना आवश्यक होता है, और इसे निर्जला उपवास के साथ संपन्न किया जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications