Latest Updates
-
Surya Grahan 2026: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नोट करें सूतक काल और भारत में दिखने का समय -
फ्रीज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में आ सकता है कर्ज और बदकिस्मती -
Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानें सोना-चांदी खरीदने का महामुहूर्त -
इस राज्य में प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ पतियों का भी होगा 'HIV' टेस्ट, इस गंभीर बीमारी की भी होगी जांच -
आपकी जीभ देगी Fatty Liver के संकेत? एक्सपर्ट से जानें पहली स्टेज के 5 शुरुआती लक्षण -
Brinjal Benefits: छोटे, लंबे या सफेद बैंगन; जानें आपकी सेहत के लिए कौन सा है सबसे बेस्ट? -
Babu Jagjivan Ram Jayanti: राजनीति के 'चाणक्य' थे बाबू जगजीवन राम, जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल विचार और संदेश -
Happy Easter Wishes Jesus: प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की मनाएं खुशियां, अपनों को भेजें ईस्टर संडे के संदेश -
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज, सिंह राशि वाले रहें सावधान -
Samudrik Shastra: दांतों के बीच का गैप शुभ होता है या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
नए साल में वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 7 आसान से संकल्प
2017 की शुरूआत में हर किसी ने कोई न कोई दृढ़ संकल्प लिया होगा कि उसे किस प्रकार क्या करना है। कई लोगों ने शराब या सिगरेट छोड़ने का तो कई लोगों ने हमेशा पॉजिटिव रहने का संकल्प लिया होगा।
ऐसे में अगर आपने ये सोचा है कि अब आप अपनी हेल्थ पर हमेशा ध्यान देगी और खुद को फिट रखेगी तो आप कुछ बातों को ध्यान में रखकर इसमें सफल हो सकती है।
वजन कम करना या खुद को फूडी होने से रोकना, एक बड़ा टास्क है जिसमें सफल होना हर किसी के बस की बात नहीं है। कई बार लोग फ्रस्टेट हो जाते हैं और परेशानी महसूस करने लगते हैं। जो लोग इन सबसे उभर जाते हैं, वो इसमें सफल हो जाते हैं।
फिट और हेल्दी होने के लिए इन बातों को हमेशा ध्यान में रखें:

1. कभी ब्रेकफास्ट न छोडें -
कभी भी ब्रेकफास्ट करना न छोडें। हर दिन नाश्ता करें, ऐसा करने से शरीर को भरपूर मात्रा मिलती है। आपको बता दें कि नाश्ता न करने से ज्यादा मोटापा बढ़ता है और शरीर फूल जाता है। क्योंकि जब आप दोपहर में एक साथ भोजन करते हैं तो कैलोरी आदि का ध्यान नहीं रखकर सिर्फ पेट भरने पर ध्यान देते हैं।

2. थोड़ा - थोड़ा खाएं -
दिन में एकदम से एकसाथ न खाएं। दिन में दो से चार बार थोड़ा-थोड़ा खाएं। इससे आपका पेट भी भरा रहेगा और आपकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी।

3. अधिक पानी पीना -
अधिक पानी पीने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे स्वास्थ्य में भी सुधार हो जाता है।

4. ज्यादा चलें -
घर के गार्डन में वॉक करें। छोटे-छोटे कामों को खुद करें। टहलें। लिफ्ट की बजाय सीढियों का इस्तेमाल करें। इससे आपकी ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न होगी।

5. अनहेल्दी फूड से दूर रहें -
फास्ट फूड, प्रिज्वर्ड फूड आदि से दूरी बना लें। स्नैक्स आदि को कम से कम खाएं। इससे आपके शरीर में कम कैलोरी पहुँचेगी।

6. वर्कआउट करें -
घर पर रहती हैं तो वहीं वर्कआउट कर लें। फिट रहने के लिए वर्कआउट करना बहुत जरूरी होता है।

7. ब्राउन ब्रेड का सेवन -
अगर आप नाश्ते में ब्रेड लेती हैं तो व्हाइट ब्रेड क बजाय ब्राउन ब्रेड का सेवन करें। इससे आपकी कैलोरी में काफी कमी आएगी।



Click it and Unblock the Notifications











