Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ऐसे करेंगे काले धागे का इस्तेमाल तो बुरी नजर और आर्थिक समस्या का होगा समाधान
काले धागे की उपयोगिता के बारे में आपने सुना तो होगा और इसका इस्तेमाल होते हुए देखा भी होगा। माना जाता है कि बुरी नजर से बचने के लिए काला धागा बांधना लाभदायक होता है। वहीं दूसरी तरफ बड़े बुजुर्गों से ये भी हिदायत मिलती है कि पूजा पाठ, त्योहार या किसी धार्मिक मौके पर काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मकता बढ़ जाती है।

मगर बात जब बुरी नजर की आती है तब काला टीका, काला धागा, काला तिल आदि की अहमियत मालूम चलती है। बुरी नजर से बचने के टोटकों और उपायों में इनका ही इस्तेमाल किया जाता है। आज जानते हैं कि कैसे काला धागा सिर्फ नजर से ही नहीं बचाता बल्कि ये आर्थिक समस्या को भी दूर करता है।

धार्मिक मान्यता
काले रंग को काफी रहस्यमयी समझा जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक की सुरक्षा के लिए काले धागे का उपयोग किया जाता है। धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो किसी की बुरी नजर लगने का डर है तो आपको अपने हाथ या फिर गले में काला धागा बांध लेना चाहिए। ये उस व्यक्ति की बुरी नजर को खत्म कर देता है। ये भी माना जाता है कि जो लोग इस रंग के धागे को धारण करते हैं उनमें सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

विज्ञान से संबंध
विज्ञान की मानें तो काला रंग अवशोषित करता है और इसी तर्क के आधार पर इस रंग का धागा भी अपने में बुरी नजर को समा लेता है। नकारात्मक प्रभाव खत्म करके ये व्यक्ति के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है।

शनि दोष से करे रक्षा
काले धागे को ज्योतिष शास्त्र में भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि दोष से बचने के लिए इसे पहनने की सलाह दी जाती है।

आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए करें काले धागे का ये उपाय
जी हां, धन के प्रवाह को बेहतर बनाने के लिए आप काले धागे की मदद ले सकते हैं। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हो सकती है।
इसके लिए आप रेशमी या फिर सूती का काले रंग का धागा लें। शनिवार या मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाएं। वहां इस धागे में छोटी छोटी नौ गांठे लगाएं और हनुमान जी के पांव का सिंदूर इसपर लगा दें। अब इस धागे को अपने घर के मुख्य द्वार पर बांध दें।

बुरी ताकतों से बचने के लिए
अगर बुरी शक्तियों से रक्षा पाना चाहते हैं तो काले रंग का धागा भैरव मंदिर से सिंदूर लगा कर रविवार के दिन बाएं हाथ में पहन लें।
अगर बच्चा बार बार बीमार पड़ता है तो उसे शनिवार के दिन हनुमान जी के पैर का सिंदूर लगा हुआ काल धागा गले में पहना दें।



Click it and Unblock the Notifications
