Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
कर्ज और ईएमआई भरते भरते थक चुके हैं आप, उधार से जल्द छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय
लोन की किश्तें भरना या ईएमआई चुकाना, हर परिवार के लिए एक बड़ी सरदर्दी का कारण होता है। आज की आधुनिक ज़िन्दगी में अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेना आसान रास्ता माना जाता है। परन्तु आपकी इनकम का एक बड़ा हिस्सा ईएमआई में ही चला जाता है। ऐसे में हर व्यक्ति की यही प्रार्थना रहती है कि जल्द से जल्द उसपर चढ़े सभी कर्ज़े खत्म हो जाए। ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसे कारगर उपाय हैं जिनका पालन करके आप कर्ज़ों से मुक्ति पा सकते हैं।

हनुमान जी की करें सच्ची श्रद्धा से आराधना
हनुमान जी की सच्चे मन से आराधना करने पर संपत्ति सम्बंधित मामले सुलझते हैं और कर्ज़ से मुक्ति मिलती है। मंगलवार और शनिवार का दिन हनुमान जी की विशेष पूजा का दिन होता है, इन दिनों पर पूजा करने से सकारात्मक असर दिखाई पड़ता है। हफ्ते के इन दोनों दिन हनुमान जी को केसरी सिन्दूर लगाकर उनकी पूजा की जानी चाहिए।

भोलेनाथ की कृपा करेगा मदद
कर्ज़ उतारने के लिए शिव की पूजा बहुत सहायक होती है। कर्जमुक्ति के लिए मंगलवार को शिवमंदिर में शिवलिंग का जल एवं दूध से अभिषेक करें। साथ ही, ऋण मुक्ति दिलाने वाले मंत्र ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नम: का कम से कम 108 बार जाप करें।

जौ का दान हो सकता है शुभ
यदि आपका कर्ज़ उतरने का नाम नहीं ले रहा तो यह उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। रातभर एक बर्तन में जौ भिगोकर सिर के पास रखें और अगले दिन स्नान के बाद उसे किसी ज़रूरतमंद को दान में दें। इससे ना केवल कर्ज़ की समस्या से छूटकारा मिलेगा बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

मछलियां और पक्षी हो सकते हैं आपकी समस्या में मददगार
किसी भी ज़रूरतमंद को भोजन खिलाना वैसे भी बहुत पुण्य का काम माना जाता है। मछलियों को आटा खिलाकर और पक्षियों के लिए दाना डालने से आप क़र्ज़ मुक्त हो सकते हैं।

कुछ अन्य उपाय
मान्यता है कि हर महीने शुक्ल पक्ष के बुधवार को ऋणहर्ता गणेश स्त्रोत का पाठ करने से कर्ज आसानी से चुकाने में मदद मिलती है। साथ ही घर के ईशान कोण को साफ रखना भी जरूरी होता है, इससे भी आपके सिर पर चढ़ा कर्ज़ उतारने में मदद मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
