Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
नवरात्रि के समापन से पहले कर लें कोई एक उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास
नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान माता रानी को प्रसन्न करने के लिए उनके अलग अलग रूपों का पूजन किया जाता है। लोगों की ऐसी आस्था है कि नवरात्रि के समय मां दुर्गा पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों का कल्याण करती हैं। इस अवधि में लोग माता की विशेष कृपा पाने के लिए तरह तरह के उपाय करते हैं। मगर कई बार किसी कारणवश कुछ लोग मां की पूरे विधि-विधान से पूजन नहीं कर पाते हैं। यदि अभी तक नवरात्रि में आपने मां का आशीर्वाद पाने के लिए कोई विशेष कार्य नहीं किया है तो ये उपाय आपको लाभ पहुंचा सकते हैं।

मां को चढ़ाएं चुनरी
अष्टमी के दिन माता के मन्दिर जाएं और उन्हें लाल चुनरी अर्पित करें। माता की चुनरी में बताशे, मखाने और सिक्के अवश्य रखें और इस से ही माता की गोद भरे।

सुंदरकांड पाठ
नवरात्रि के शेष दिन में आप सुंदरकांड का सस्वर पाठ कर सकते हैं। घर में सकारात्मकता बढ़ेगी।

तुलसी की पूजा
नवरात्रि के दौरान तुलसी चौरा के आसपास नौ दीपक लगाकर प्रणाम करें। साथ ही घर की सुख, समृद्धि, सौभाग्य और शांति के लिए प्रार्थना करें।

कन्या पूजन
अष्टमी के दिन कन्या पूजन करें। यदि नौ कन्याएं मिल जाती हैं तो उत्तम है नहीं तो कम से कम एक छोटी कन्या की पूजा जरुर करें। इन कन्याओं को लाल चुनरी चढ़ाएं।साथ ही खेलने की वस्तुएं, शृंगार की चीजें, वस्त्र, शिक्षा सामग्री जैसी चीजें दें। इन्हें फल, फूल, मिठाई तथा दक्षिणा देना न भूलें।

भेंट में दें सुहाग की चीजें
नवरात्रि के आखिरी दिन आप किसी सुहागिन स्त्री को शृंगार सामग्री तोहफे के रूप में दे सकते हैं। आप उन्हें चांदी की बिछिया, पायल, कुमकुम, मां अंबे का चांदी का सिक्का आदि भेंट कर सकते हैं। इस उपाय से दुर्गा माता का आशीर्वाद मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
